दोस्ती कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर। मदद मांगने आए युवक ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरी की है। घटना का शिकार महिला ने जब शादी की कहा तो आरोपी मुकर गया। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने बताया कि गोविन्दपुरी निवासी 41 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ रहती है। चार साल पहले उसके पास छतरपुर निवासी बलवीर बुंदेला मदद मांगने आया था। उसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद बलवीर ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। जब पीडि़ता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। घोखे का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online