आग से जली महिला की उपचार के दौरान मौत

ग्वालियर। आग से जलकर भर्ती हुई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन गांव की है। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। 
बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन निवासी मंजू (24) पत्नी जितेन्द्र शर्मा को रविवार को उसके पति जितेन्द्र ने उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। 
मृतका के पति तथा अन्य परिजनों ने बताया जिस समय हादसा हुआ उस समय जितेन्द्र खेत पर था और अन्य परिजन काम में लगे हुए थे। 
मृतका के पिता छोटे लाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ही मंजू को उसका पति मायके से ले गया और घर पर ले जाकर उसकी जला कर हत्या की है। उन्होंने बताया कि वह दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। 


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online