गायों का पूजन कर कंबल ओढाएगी कल हिन्दू महासभा
ग्वालियर। शीतलहर से गायों को राहत देने के लिए सोमवार 16 दिसंबर से गायों को राहत देने के लिए सोमवार 16 दिसंबर को दोपहर 3 बजे गिर्राज मंदिर पुराना हाईकोर्ट पर हिन्दू महासभा द्वारा गायों का पूजन कर उन्हें कंबल ओढाए जाएंगे। नगर के प्रमुख मंदिरों गंगादास की बड़ी शाला, जनकताल पर महंत कंवलदास की गौरक्षा शाला, दत्त मंदिर, श्रीराम मंदिर शिंदे की छावनी, माधवगंज थाने के पास, हजीरा चौक सहित शहर में घूम रही गायों का हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में पूजन कर उन्हें कंबल ओढ़ाए जाएंगे। इस अवसर पर समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी मोहन सिंह बघेले ने दी।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...