प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 51वीं पुण्य तिथि मनाई गई

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के लश्कर एवं माधवगंज सेवाकेंद्र द्वारा ब्रह्माकुमारीज संस्थान के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 51 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. आदर्श दीदी ने कहा कि 18 जनवरी 1969 को ब्रह्माकुमारी संस्था के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा अपने भौतिक शरीर का त्यागकर अव्यक्त वतन वासी बने थे। विश्व में शांति और सद्भावना के लिए कार्यरत ब्रह्माकुमारी संस्था उनकी पुण्यतिथि को हर वर्ष विश्व शांति दिवस के रूप में मनाती है।
यह दिवस हमें विशेष रूप से सम्पूर्णता की स्थिति को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। प्रजापिता ब्रह्मा बाबा त्याग और तपस्या की जीती जागती मिसाल है। उन्होंने परमात्मा के बताए हुए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को एक नई दिशा दी। जिस राह पर चलकर आज लाखों लोगों ने अपने जीवन की बगिया में खुशियों के फूल खिलाए हैं। जो उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर आजीवन ब्रह्मचर्य का संकल्प लेकर सतयुगी सृष्टि की स्थापना का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मानव को यही बताया कि जैसे हमारे संकल्प होंगे वैसी हमारी सृष्टि बनेगी। यदि हमें पावन सृष्टि और नया भारत चाहिए तो हमें सदा श्रेष्ठ संकल्प करने होंगे। इस अवसर पर बी. के. ज्योति बहिन, बी. के. लक्ष्मी बहिन, बी. के. डॉ.  गुरुचरण भाई, बी. के. प्रहलाद भाई, बी. के. पवन भाई सहित संस्थान से जुड़े सैकड़ों भाई बहिनों ने श्रद्धांजलि दी।


 


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online