अब कम्प्यूटराइज्ड जारी होंगे पीपीओ
ग्वालियर। राज्य शासन ने सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय कर्मचारियों की पेंशन स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया के सरलीकरण के संबंध में आदेश जारी किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) कम्प्यूटर पर उपलब्ध डाटाबेस के आधार पर ऑनलाइन जारी किये जा सकेंगे। पेंशन का भुगतान भी कर्मचारी को उसके वेतन प्राप्त होने वाले बैंक खाते में त्वरित रूप से प्राप्त हो सकेगा।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...