सीएए के समर्थन में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे उप्र के मुख्यमंत्री 

ग्वालियर। नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के समर्थन में जनजागरण मंच ग्वालियर द्वारा 11 जनवरी को विशाल रैली का आयोजन किया गया है। अचलेश्वर मंदिर स्थित जीवायएमसी मैदान पर दोपहर 1 बजे जनसभा होगी, जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। सभा के उपरांत जीवायएमसी से रैली की शुरुआत होगी, जो महानगर में विभिन्न मांर्गों से निकलेगी। जिसमें हजारों की संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक संगठनों से जुड़ेे लोग व आमजन शामिल होंगे। 
जनजागरण मंच के संयोजक जगदीश शर्मा ने बताया कि विशाल रैली से पूर्व जीवायएमसी मैदान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य प्रमुख वक्ताओं का मार्गदर्शन मिलेगा, उसके बाद रैली की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि यह समर्थन रैली यहां से शुरू होकर इंदरगंज, दाल बाजार, नया बाजार चौराहान, हुजरात चौराहा, दौलतगंज, महाराजबाड़ा, सराफा, गश्त का ताजिया, पाटनकर बाजार, ऊंटपुल, पुराना हाईकोर्ट, जयेंद्रगंज होते हुए वापस जीवायएमसी मैदान में पहुंचेगा। जनजागरण मंच ने इस रैली में शहरवासियों से शामिल होने का आग्रह किया है। 


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online