20 majedar hindi paheliyan with answer | हिंदी पहेलियाँ | Hindi Paheliyan with Answers
बच्चों बड़ों सबको पहेलियाँ बहुत ही अच्छी लगती हैं | यह मजेदार पहेलियाँ जो आपके दिमाग को हमेशा फ्रेश रखेंगी |
पहेली नंबर 1- दुनिया की करता सैर,
धरती पर नहीं रखता पैर |
दिन मे सो जाता ,
रात को मेरे बिना अँधेरा हो जाता ,
तो बताओ कौन हूँ मैं ?
पहेली नंबर 2 – काला घोडा
सफ़ेद की सवारी
एक उतरा तो दूसरे की बारी ?
पहेली नंबर 3- गरमी मे हर इंसान को आता ,
हवा देख कर मे भाग जाता ,
तो बताओ मेरा नाम क्या कहलाता ?
पहेली नंबर 4- ठंड मे मुझे खरीदते ,
खरीदने पर मैं रहता काला |
जब मुझे जलाते , हो जाता लाल ,
ठंड को भगाता मैं , तो बताओ मेरा नाम ?
पहेली नंबर 5- सबके पास रहती मैं ,
छांव आते ही हो जाती गायब मैं |
तो बतलाओ कौन कहलाती मैं ?
पांच मजेदार पहेलियों के उत्तर- चाँद, तवा और रोटी, पसीना, कोयला , परछाई |
.................................................................................
हर जगह रहती हूँ मैं ,
लेकिन नजर नहीं आती |
तो बताओ कौन हूँ मैं ||
आँखें हैं पर देख नहीं सकती हूँ,
पैर हैं पर चल नहीं सकती हूँ |
मुँह है पर बोल नहीं सकती हूँ,
बतलाओ तो मैं कौन हूँ ?
एक लाठी की सुनो कहानी,
जिसके अंदर भरा है मीठा पानी |
जिस मीठे पानी से बन जाये गुड़, चीनी ,
तो इसका नाम ?
ऊपर जाओ तो मेरा अंत न पाओ,
नीचे से बस देखते जाओ ?
भाप बनकर नीचे से ऊपर जाता है,
फिर पानी की बूँद बन नीचे को आता।
तो बताओ क्या कहलाता ?
Ans- हवा, गुड़िया, गन्ना, आसमान, बारिश
.................................................................................
हमने देखा अजीब बंदा, सूरज के सामने रहता ठंडा |
धुप मे जरा नहीं घबराता, न देखे सूरज मुँह लटक जाता ||
उत्तर – सूरजमुखी
बीमार नहीं रहती, फिर भी खाती है गोली |
बच्चे बूढ़े डर जाते हैं, सुनकर इसकी बोली ||
उत्तर – बन्दूक
हाथी घोडा ऊंट नहीं , खाये ना दाना घास |
सदा ही धरती पर चले, होये ना कभी उदास ||
उत्तर – साईकल
चार हैं उंगलिया, पर एक है राजा, रहते हर दम संग संग |
रहते हरदम संग संग, पर काम है उनका साँझा ||
उत्तर – उँगलियाँ और अंगूठा
सांपों से भरी पिटारी , सबके मुँह मे दी चिंगारी |
जोड़ो हाथ तो निकले घर से, फिर घर पर सिर दे पटके ||
उत्तर – माचिस
...........................................................................
1. सफेद मुर्गी हरी पूंछ न बुझे तो दादी नानी से पूछ ?
इस पहेली का उत्तर है – मूली
इस पहेली का उत्तर है – मूली
मैं हूँ वो जिसे बनाने मे सालो लग जाते हैं लेकिन मुझे टूटने में एक सेकेंड भी नहीं लगता ?
इस पहेली का उत्तर है – भरोसा
इस पहेली का उत्तर है – भरोसा
2. मेरे पैर नहीं फिर भी मे दिन रात चलती रहती हूँ कभी थकती नहीं ?
इस पहेली का उत्तर है – घडी
इस पहेली का उत्तर है – घडी
3. ना मेरा किसी से झगड़ा नहीं किसी मेरी लड़ाई ,
फिर भी त्यौहार, शादियों मे मेरी करते पिटाई ?
इस पहेली का उत्तर है – ढोल
फिर भी त्यौहार, शादियों मे मेरी करते पिटाई ?
इस पहेली का उत्तर है – ढोल
4. दिन मे जितना सोती, रात को उतना ही रोती बताओ क्या ?
इस पहेली का उत्तर है – मोमबत्ती
इस पहेली का उत्तर है – मोमबत्ती
5. ऐसी क्या चीज है जिसे जितना खीचेंगे वह उतनी छोटी होती जाएंगी
इस पहेली का उत्तर है – सिगरेट
इस पहेली का उत्तर है – सिगरेट
.........................................................................
और भी मजेदार पहेलियां पढ़ें :-
2020 की सबसे बढ़िया Hindi Paheliyan |बुझो तो जानें
केवल 1% लोग ही इन 20 PAHELI का जवाब दे पाएंगे | MAJEDAR PAHELIYAN
PAHELI IN HINDI WITH ANSWER 2020| PAHELIYAN WITH ANSWER
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...