पिंपल्स हटाने के घरेलू उपाय

      पिंपल्स की समस्या से आज हर कोई परेशान है। यह पुरे चेहरे को खराब कर रख देता है। जैसे ही हम 13 वां साल पार करते हैं हमारे चेहरे में छोटे छोटे दाने होने लगते हैं। लड़की हो या लड़का हर कोई इस पिंपल्स से परेशान है। यह चेहरे पर दाग भी छोड़ देता है कभी कभी। हम लड़कियां अपने चेहरे के प्रति कुछ ज्यादा भावुक हैं तो एक पिंपल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। वैसे आज कल लड़के भी अपने face के प्रति conscious रहते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में पिंपल्स हटाने के घरेलू उपाय बता रहे जिसे अपनाकर आप चेहरे को सुंदर और बेदाग बनाएं।


         वैसे तो बाजार में बहुत सारे product हैं पिंपल्स हटाने को लेकिन उसमें मौजूद केमिकल कभी कभी हमारे त्वचा पर बुरा प्रभाव छोड़ जाता है इसलिए कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इन पिंपल्स से छुटकारा पाएं...

     पिंपल्स क्या है....

   पिंपल या मुहांसे हथेली और तलवा छोड़ पुरे शरीर में कहीं भी होने वाले छोटे-छोटे दाने होते हैं। शरीर के रोम छिद्र वैक्टिरिया से संक्रमित होने पर छोटे छोटे दाने जो निकलते हैं वहीं पिंपल्स कहलाते हैं। 

     पिंपल्स के कारण.....

     *  पिंपल होने के बहुत से कारण होते हैं। पिंपल धूल, मिट्टी चेहरे पर जम जाने से होते हैं। इसलिए कहीं से आएं तो चेहरे को अच्छी तरह साफ करना चाहिए।

    * अधिक मात्रा में जंक फूड या तैलीय खाना खाने से भी पिंपल्स हो सकते हैं।

    * ज्यादा चाय या कॉफी पीना‌ भी पिंपल का कारण बन सकता।

    * हार्मोन के बदलाव भी एक कारण है। जब लड़की या लड़का 14 पार करते हैं तो शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव होता है जिस कारण पिंपल होते हैं।

    * यह अनुवांशिक भी हो सकता है। तैलीय त्वचा पर पिंपल्स ज्यादा हो सकते हैं। अगर परिवार में आपके किसी को बार बार पिंपल्स हो‌ रहे तो आपको भी पिपल‌ होने की संभावना है।

    * तनाव, नींद ना आना‌ भी एक कारण है।

   * चेहरे पर बहुत तरह के क्रीम लगाने के कारण भी पिंपल्स हो सकते हैं।

    * कई बार कुछ कुछ दवाएं हैं जो पिंपल्स होने के कारण हो सकता है।

      पिंपल हटाने के घरेलू उपाय....

    * नींबू, नमक, शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं, फिर गुनगुने पानी से धो लें। मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।

    * नीम के पत्तों को पीसकर उसका रस चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। पिंपल में राहत मिलती है।

    * एक चुटकी हल्दी पाउडर को दूध या पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं, फायदा होगा।

    * कोलगेट का सफेद पेस्ट पिंपल पर लगा कर रात भर छोड़ दें, सबेरे तक साफ हो जाएगा।

   * बर्फ के टुकड़े से पिंपल्स पर हल्का हल्का मसाज करें।

   * शहद में हल्दी या दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट लगाएं पिंपल्स पर , पिंपल्स खत्म हो जाएगा।

    * पानी खुब पीएं, हर एक घंटे पर एक छोटी ग्लास पानी पिया करें। चेहरा ठंडे पानी से दिन में 3-4 बार धोएं।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online