लॉकडाउन का पालन
लॉकडाउन को सफल बनाकर,
दो मानवता का परिचय तुम।
घर के अंदर ही रहकर,
दो साक्षरता का परिचय तुम।।
चाहे हो तुम्हे काम अनेक,
पर दिखाओ थोड़ा विवेक।
घर के बाहर घूम घूम कर
मत बनो मानवता के दुश्मन तुम।।
सरकार ने चलाई है मुहिम,
लोगो तक न पहुँचे डॉक्टर हकीम।
खुद की ना हो परवाह तो,
परिवार समाज का सोचो तुम।।
सोचो समझो जरा यह संदेश,
बनो जरा तुम भी दूरंदेश।
मानकर इसको अग्निपरीक्षा,
जीवन की भीक्षा दे दो तुम।।
✍️ सुमन
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...