एलोन मस्क (Elon Musk) को सदी के महान लोगों में क्यों गिना जाता हैं?
एलोन मस्क केवल एक बिजनेसमैन नहीं हैं बल्की वे इस सदी के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों मे से एक हैं।
आइये पहले जानते हैं उनकी ज़िन्दगी से जुड़ी कुछ बातें —
- उनका जन्म साउथ अफ्रीका मे हुआ था। उन्हें बचपन से ही कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी का काफी शौक था।
- उन्होंने बचपन से ही साइंस फिक्शन फिल्मे देख कर फैसला किया था की इंसानो का दूसरे ग्रह पर जाना जरुरी हैं।
- 17 वर्ष की उम्र मे वो कैनेडा चले गए और फिर अमेरिका चले गए फिजिक्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने के लिए।
- सन 1995 मे उन्होंने अपनी पीएचडी बीच मे छोड़ दी और अपने स्टार्ट अप (Zip2) पर काम करने लग गए।
- फिर उन्होंने अपनी कंपनी Zip2 का कुछ हिस्सा बेच कर नयी कंपनी X. com शुरू करी जो बाद में पेपाल (PayPal) बन गयी।
- फिर उन्होंने SpaceX कंपनी खोली जिसके माध्यम से वो अपने बचपन का सपना (इंसानो को दूसरे ग्रह पर भेजनें का) पूरा करना चाहते थे।
- इसके लिए उन्होंने खुद से राकेट साइंस पढ़ी ताकी वो साथ काम करने वाले विज्ञानिको को अच्छे से समझ सके।
- साथ ही उन्होंने टेस्ला (Tesla) कंपनी का निर्माण करा ताकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की वजह से पर्यावरण को बचा सके और ग्लोबल वार्मिंग कम हो सके।
- सन 2008 के आस पास SpaceX और Tesla बैंक्रप्ट होने लगी थी। उस समय अगर एलोन चाहते तो दोनों कंपनी से पैसा निकाल सकते थे पर उन्होंने अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया।
- कुछ ही सालो में दोनों कंपनियों ने सफलता की नयी उचाइयां छू ली और एलोन ने साबित कर दिया की अगर मेहनत करी जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं हैं।
- वो किताबें बोहोत पढ़ते हैं। वो शुरूआती उम्र मे 2 किताबें प्रति दिन पढ़ते थे। ज़ब उनसे इंटरव्यू मे पुछा गया की उन्होंने राकेट बनाना कहा से सीखा तो उन्होंने कहा मैंने किताबें पढ़ क़र सीखा हैं।
- उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और बुरे समय को चुनौतियों की तरह लिया। यही कारण हैं की जीवन मे इतनी मुश्किलें आने के बाद भी आज वो इतने सफल हैं।
- वो एक औसतन आदमी से कई गुना ज्यादा काम करते हैं। वो हफ्ते मे तक़रीबन 100 घंटे काम करते हैं यानी रोज़ का 13 घंटे से भी अधिक।
- वो ये सब सिर्फ पैसो के लिए नहीं क़र रहे हैं और यही वजह हैं की वो आज इतने सफल हैं।
उन्होंने जीवन मे कभी हार नहीं मानी -
2001: रूसियो ने उन्हें राकेट बेचने से मना कर दिया क्योंकि वो चूहें और पौधों को मार्स पर भेजना चाहते थे।
2006: पहला राकेट लॉन्च करा गया SpaceX द्वारा और वो फट गया।
2007: दूसरा राकेट लॉन्च करा गया और वो भी असफल रहा।
2008: तीसरा राकेट लॉन्च करा गया और फिर वही नतीजा।
2008: दोनों ही कम्पनियाँ बंद होने की कगार पे खड़ी थी।
2013: एक और राकेट फ़ैल हो गया समुद्र के ऊपर लैंड करते समय।
2014: टेस्ला के मॉडल 5 मे काफी तकनिकी गलतियाँ निकली।
2015: पांचवा राकेट भी फेल हो गया।
आज उनकी कुल संपत्ति 19.4 बिलियन डॉलर्स हैं।
फाल्कन 9 (falcon 9) सफल रहा।
SpaceX आज भी इंसानियत को मार्स पर पहुंचने के सपने के ऊपर काम क़र रही हैं। इसके लिए NASA के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी हुआ हैं।
वो हाइपरलूप पर भी काम क़र रहे हैं।
उन्होंने और नयी कम्पनियाँ बनायीं जिसमे न्यूरोलिंक और बोरिंग कंपनी शामिल हैं।
उनकी कामयाबी के पीछे जो वजह हैं वो हैं —
एलोन मस्क पूरी दुनिया को बचाने की एक लड़ाई लड़ रहे हैं जिसमे अगर उनके साथ कोई नहीं भी खड़ा हो तो वो अकेले ये करने के लिए तैयार हैं।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...