25 Majedar Paheliyan हिंदी में जवाब के साथ

25 मजेदार Paheliyan जिन को पढ़कर आपको बहुत मजा आने वाला है इनमें से 24 पहेलियों का हम आपको जवाब भी देंगे, यानी उनके उत्तर भी आपको बताएंगे, लेकिन एक पहेली का उत्तर हम आपको नहीं बताएंगे उसका उत्तर हम आपसे पूछेंगे, आप कॉमेंट के द्वारा हमें इस पहेली का जवाब बताएंगे


लाल लाल माँ
काले काले बच्चे
जहाँ जाये माँ वहां जाये बच्चे
उत्तर  – रेलगाड़ी
बाल नुचे कपडे फटे, मोती लिए उतार
यह आफत कैसे पड़ी, नंगी करदी नार।
उत्तर  – भुट्टा
आदि कटे पानी बन बहता
बिच कटे बन जाता काल
बुरी नज़र से तुम्हे बचाता
यदि जो लगू तुम्हारे गाल
उत्तर  – काजल
पगरी में भी गगरी में भी, और तुम्हारी नगरी में भी
कच्ची खाओ पक्की खाओ, सिर पर उसका तेल लगाओ।
उत्तर  – नारियल
ऐसी कौन सी चीज है
जिसे पीटने पर लोगों को मजा आता है
उत्तर – ढोलक
सबसे वजनी होता हूं मैं, इस धरती पर औरों से
सूंड से पानी हूं पीता,चिंघाड़ मारता ज़ोरों से
जवाब – हाथी
मैं सबके पास हूँ।
कोई मुझे खो नहीं सकता है।
बताओ मैं कौन हूँ ?
उत्तर – परछाई
एक फूल यहाँ खिला, एक फूल कलकत्ता
एक अचम्भा हमने देखा, पत्ते के ऊपर पत्ता
उत्तर  – बंदगोभी
ना करता लड़ाई
फिर भी रोज होती मेरी पिटाई
कोई मेरा नाम तो बताओ भाई
कमर बांधे कोने में खड़ी
हर घर इसकी जरुरत पड़ी
उत्तर  – झाड़ू
मिर्ची खाता, सब दोहराता, प्यार सभी का पाता हूं
हरे बदन पर लाल चोंच है, सबका मन हर्षाता हूं
उत्तर  – तोता
आदि कटे, पानी बन बहता
बिच कटे बन जाता काल
बुरी नज़र से तुम्हे बचाता
यदि जो लगू तुम्हारे गाल
उत्तर  – काजल
खाना कभी नहीं खाता वह,
और न पीता पानी
उसकी बुद्धि के आगे तो
हार माने हर ज्ञानी
उत्तर  – कंप्यूटर
तुम न बुलाओ मैं आ जाऊँगी
न भाड़ा न किराया दूँगी
घर के हर कमरे में रहूँगी
पकड़ न मुझको तुम पाओगे
मेरे बिन तुम न रह पाओगे
बताओ मैं कौन हूँ
उत्तर  –हवा
ऐसा कौन सा वाहन है
जिसका नाम उल्टा या सीधा
लिखने पर हमेशा एक समान रहता है
तीन अक्षर का है उसका नाम
आता है जो खाने के काम
अंत कटे तो हल बन जाये
मध्य कटे तो हवा बन जाए
उत्तर – हलवा
ऐसा कौन सा गेट है
जिसमें से हम निकल नहीं सकते हैं ?
उत्तर – कोलगेट
तीन अक्षर का मेरा नाम
प्रथम कटे तो शास्त्र बन जाऊ
अंत कटे तो ज्वाला
मध्य कटे तो बनु में आन
बोलो क्या है मेरा नाम?
उत्तर – आँगन
ऐसी कौन सी चीज है
जो आपकी मुट्ठी में तो है
पर आपके वश में नहीं
उत्तर – हाथ की लकीरें
अंत कटे तो मानव हो जाऊ
शुरू कटे तो नम हो जाऊ
बीच कटे तो जम हो जाऊ
बोलो मैं क्या कहलाऊँ ?
उत्तर  – जनम
वह कौन है
जो गूँगा, बहरा और अंधा है
लेकिन हमेशा सच ही बोलता है ?
उत्तर – दर्पण

paheliyan in hindi with answer 2020


तीन अक्षर का मेरा नाम
पहला कटे तो राम राम
दूजा कटे तो फल का नाम
तीजा कटे तो काटने का काम
उत्तर  –आराम
ऐसी कौन सी चीज है
जो पानी से बनी है
लेकिन उसे सूरज भी नहीं सुखा सकता है ?
उत्तर – पसीना
वह क्या है
जिसमें से आप सब ले लेंगे
फिर भी कुछ बच जायेगा ?
उत्तर – सबकुछ
पगरी में भी गगरी में भी और तुम्हारी नगरी में भी
कच्ची खाओ पक्की खाओ सिर पर उसका तेल लगाओ
दोस्तों इस पहेली का जवाब आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएंगे

रोचक तथ्य भी पढ़ें :-


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online