बिहार में कांग्रेस विधायक की गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद, 4 गिरफ्तार

Bottles of liquor recovered from Congress MLA car in Bihar, 4 arrested - Buxar News in Hindi
बक्सर । बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस बीच राज्य के एक कांग्रेसी विधायक की गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद की गई है। इस मामले की एक प्राथमिकी सिमरी थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को पुलिस ने सिमरी में वाहन तलाशी अभियान के दौरान बक्सर से कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी की गाड़ी से शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं।

बक्सर के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि कार में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार का पता लगाया गया तब इस बात की जानकारी सामने आई कि यह गाड़ी विधायक की है। उन्होंने बताया कि दर्ज मामले में विधायक सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस इस बात की भी छानबीन में जुट गई है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी।

इस बीच, इस मामले के प्रकाश में आने के बाद विधायक ने कहा कि उनकी गाड़ी राशन वितरण के लिए कि जगदीशपुर गई थी।

संजय तिवारी ने कहा, "जरूरतमंदों में राहत सामग्री बांटने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी दी हुई थी, अब गाड़ी ले गए लोगों ने क्या किया और क्या हुआ इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इस बात से हैरान हूं कि कैसे मेरी गाड़ी सिमरी पहुंच गई।"

--आईएएनएस

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online