प्रियंका ने योगी को पत्र लिखकर प्रवासियों के लिए बसें चलाने की अनुमति मांगी

Priyanka writes to Yogi asking for permission to run buses for migrants - Lucknow News in Hindi
नई दिल्ली/लखनऊ, | अपने घरों को लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के साथ हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इन प्रवासी श्रमिकों के लिए 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय जाककर महासचिव का पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को दिया। प्रतिनिधिमंडल में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आर.के. चौधरी और श्याम किशोर शुक्ला शामिल थे।

पत्र में उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी ने लिखा है कि "लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस अपने घरों को लौट रहे हैं। लगातार सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद पैदल आ रहे इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।"

उन्होंने पत्र में कहा है, "प्रदेश में अब तक करीब 65 मजदूरों की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है, जोकि सूबे में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या से भी अधिक है।"

प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में लिखा है, "पलायन करते हुए, बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाने हुए 500 बसें गाजीपुर बार्डर गाजियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्चा पार्टी वहन करेगी। महामारी से बचने के सभी नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के लिए हम 1000 बसों को चलाने की आपसे अनुमति चाहते हैं।"

पत्र के अंत में उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रनिर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता है। कांग्रेस इनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्घ है।

कांग्रेस महासचिव ने इसके पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री से प्रवासियों की घर वापसी के लिए सरकारी बसों को चलाने का आग्रह किया था।

इसबीच, शनिवार तड़के उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दो ट्रकों के बीच टक्कर में 24 प्रवासी कामगारों की मौत हो गई, और 15 अन्य घायल हो गए। इसके बाद प्रियंका ने मुख्यमंत्री को यह पत्र लिखा है।

इसके कुछ ही घंटों बाद, उत्तर प्रदेश के उन्नाव और मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक और सड़क दुर्घटना में कई प्रवासी मजदूर मारे गए।

--आईएएनएस

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online