योगी ने सड़क दुर्घटना में श्रमिकों की मौत पर जताया दु:ख, आर्थिक मदद का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों-श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार राज्य भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मंडलायुक्त सहारनपुर को दुर्घटना के कारणों की जांच तथा इसके लिए दोषी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि साहरनपुर की तरफ से पदैल मुजफ्फनगर की ओर जा रहे श्रमिकों को बुधवार देर रात एक बस ने कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दुर्घटना से सम्बंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (आईएएनएस)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...