COVID-19 : वैश्विक आंकड़ा 43 लाख के पार, तीन लाख के करीब मौतें

COVID-19: Global figure crosses 43 lakhs; Nearly three lakh deaths - World News in Hindi
वाशिंगटन। कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 43 लाख से अधिक हो गया है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तीन लाख के पास पहुंच गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में गुरुवार सुबह तक कुल 43 लाख 47 हजार 15 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालो की संख्या 2 लाख 97 हजार 197 रही।"

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 84 हजार 119 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 13 लाख 90 हजार 406 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके बाद कोविड-19 संक्रमण के 2 लाख 42 हजार 271 मामलों के साथ रूस का स्थान है।

वहीं, 2 लाख 30 हजार 986 मामलों के साथ ब्रिटने, 2 लाख 28 हजार 691 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 22 हजार 104 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 90 हजार 137 मामलों के साथ ब्राजील, 1 लाख 78 हजार 184 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 74 हजार 98 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 43 हजार 114 मामलों के साथ तुर्की और 1 लाख 12 हजार 725 मामलों सहित इरान महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 33 हजार 264 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है।

महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 31 हजार 106 मौतों के साथ स्पेन, 27 हजार 104 मौतों के साथ फ्रांस और 13 हजार 240 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं। (आईएएनएस)

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online