UP में कुल 3777 संक्रमित, महोबा के मरीज की झांसी में मौत

यूपी में कोरोना वायरस
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 116 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3777 हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 83 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1873 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित महोबा के युवक की मौत हो गई। हालात गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया कि सुभाषनगर निवासी 35 वर्षीय युवक को 10 मई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वह लिवर फेल होने जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। गुरुवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से संबंधित हर खबर-
  • मेरठ में कोरोना से दो और मौत, 17 हुई संख्या
  • मुरादाबाद में दो नए मामले
  • संतकबीरनगर में 22 वर्षीय युवक संक्रमित
  • सिद्धार्थनगर में चार नए मरीज
  • गाजीपुर में मिले चार नए मरीज
  • मुंबई से बस्ती लौटे श्रमिकों में से चार संक्रमित
  • राजस्थान से कामगारों को लेकर बरेली पहुंची ट्रेन
  • कन्नौज के चार और लोग संक्रमित
  • केजीएमयू में 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online