गिर में एशियाई शेरो की गणना रिपोर्ट 2020 || Population Report of Asiatic Lions 2020 in Gir

  
asiatic lions
एशियाई शेर 


गुजरात के गिर में एशियाई शेरो की संख्या में पिछले 5 वर्षो में 29% की वृद्धि हुई। गुजरात वन विभाग की ओर से हर महीने पूर्णिमा के दिन इन शेरो का अवलोकन किया जाता है जोकि पिछले 7 वर्षो से चल रहा है। इसके साथ ही हर 5 वर्षो में एशियाई शेरो की गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाती है।  


वर्ष 2015 में गिर में एशियाई शेरो की संख्या 523 थी जो 28.75% (लगभग 29 %)  की रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ वर्ष 2020 में 674 हो गयी है। इससे पहले 2010 से 2015 के बीच गिर में एशियाई शेरो की संख्या में 27% के वृद्धि हुई थी। 
इसके अलावा एशियाई शेरो का विचरण क्षेत्र भी 8000 वर्ग किमी बढ़कर 30000 वर्ग किमी हो गया है। यह क्षेत्र वर्ष 2015 में 22,000 वर्ग किमी था जिसमे लगभग 36% की बढ़ोतरी हुई है। 

asiatic lion, population of asiatic lions, population of lions, gir, gujarat,

गुजरात वन विभाग द्वारा जारी इस रिपोर्ट के अनुसार जिसका नाम 'पूनम अवलोकन' है ,वर्ष 1990 में गिर में एशियाई शेरो की संख्या 284 थी जो 2010 में 411 हो गयी। वहीं इन शेरो का विचरण क्षेत्र 1990 में 6600 वर्ग किमी था जो 2010 तक 20000 वर्ग किमी हो गया।  पिछले 10 वर्षो में एशियाई शेरो और उनके विचरण क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online