सरसों तेल के फायदे जानें

       सरसों तेल हमारी रसोई की जान होती है। इसके बिना हमारा किचन खाली है, हमारी सब्जी बिना सरसों तेल के बन ही नहीं सकते। अगर कुछ ना है घर में तो हम आलू उबालकर उसमें सरसों तेल, नमक मिलाकर चोखा साथ रोटी, चावल दाल कुछ भी खा लेते हैं। रोटी पर सरसों तेल नमक लगा भी खा लेते हैं। सरसों तेल का इस्तेमाल हमारे पुरे भारत में होता है खास कर पुर्व, उत्तर में ज्यादा इस्तेमाल होता है।

     अब ये टीवी वाले नयी नयी शोध कर बहुत सारे तेल ले आए जो रिफाइनर होते, शरीर को स्वस्थ रखते लेकिन सरसों तेल आज भी हर तेल से ज्यादा फायदा पहुंचाता है। 

       सरसों तेल क्या है और कैसे बनता है.....

    सरसों तेल तिलहन फसल है। सरसों के पौधे का पत्ता भी बहुत उपयोगी होता है। सरसों का साग और मक्के दी रोटी वर्ल्ड फेमस है। इसका दाना भूरा, पीला और गोल गोल छोटा-छोटा होता है। सरसों के दाना को मशीन में पीस कर तेल निकाला जाता है। तेल का इस्तेमाल हमलोग खाना में करते हैं और खल्ली जो बनता वो जानवर को बहुत फायदा पहुंचाता है।
               चव्नप्राश के लिए यहां क्लिक करें

      सरसों तेल के फायदे....

    सरसों तेल की तासीर गर्म होती है। इसमें विटामिन ई, पाॅलीअनसैचुरेटेड फैट, मोनोसैचुरेटेड फैट, आयरन, कैल्शियम मैग्नीशियम, ओमेगा थ्री, एंटी फंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, गुण से भरा रहता है।

      * सरसों तेल का मालिश अवश्य करना चाहिए। यह हमारे हड्डियों, मांसपेशियों को मजबूत कर खून का प्रवाह को तेज करती है।

     * नवजात शिशु को रोज सरसों तेल के मालिश करने से बच्चा का हड्डी मजबूत होता है और उसका लंबाई बढ़ता है।

Royal Enfield Men's Jacket के लिए क्लिक करें


     * होंठ फटने का या रूखापन का प्रोब्लम हो तो रात को सोते समय नाभी में सरसों तेल डाल कर छोड़ दें।

    * सरसों तेल के रोजाना इस्तेमाल करने से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है। भूख कम लगती है तो वो भी ठीक हो जाता है।

     * हमारे यहां शादियों में बेसन, हल्दी और सरसों तेल दुल्हा दुल्हन को लगया जाता है जिससे वो सुंदर लगते हैं।


     * सरसों तेल में विटामिन ई की अधिकता के कारण यह हमारी त्वचा को अंदर तक पोषण देता है और नमी बनाए रखने में मदद करता है।

     * सर्दी जुखाम से परेशान हैं तो नाक में दो बूंद सरसों तेल डाल दें। सर्दी दूर हो जाएगा।

     * दांतों और मसूड़ों के लिए भी सरसों तेल बहुत फायदेमंद होता है। सरसों तेल में नमक और हल्दी पाउडर मिलाकर हल्के हाथों से मंजन करें।

       * अस्थमा और साइनस जैसे रोगियों को प्रतिदिन छाती में गर्म सरसों तेल का मालिश करना चाहिए। एक चम्मच शहद और सरसों तेल मिलाकर दिन में दो बार लें।


     * जोड़ के दर्द या गठिया से पीड़ित हैं तो सरसों तेल में लहसुन पका कर या सरसों तेल गर्म कर मालिश करें। इसमें मौजूद ओमेगा थ्री फैटी एसिड सूजन कम कर दर्द में आराम देता है।

     * सरसों तेल ह्रदय के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

     * यह बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोज बालों को सरसों तेल से मालिश करने से काला घना बनता है।

      * रात को सोते समय तलवों में सरसों तेल का मालिश करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और नींद भी अच्छी आती है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online