"मिशन सागर"


mission sagar, kesari jahaj

कोरोना महामारी के समय मे भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही भारत अपने मित्र देशो को भी राहत सामग्री व स्वास्थ्य सुविधाये पहुंचा रहा है। भारतीय नौसेना ने विदेशो से जहां अपने नागरिकों को उनके घर वापस पहुंचाया है वही मित्र देशो मे भी राहत सामग्री, दवाओ, खाद्य सामग्री आदि अन्य सुविधाये पहुंचा रही है। इस कार्य को अंजाम दे रहा है भारतीय नौसेना का जहाज 'केसरी' और इस मिशन को नाम दिया गया है - 'मिशन सागर'।
10 मई 2020 को प्रारम्भ किए गये 'मिशन सागर' के तहत भारतीय नौसेना अपने मालवाहक जहाज केसरी के द्वारा मित्र राष्ट्रो मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस जैसे देशो को एचसीक्यू, स्वास्थ्य उपकरण, राहत सामग्री, दवाओ और अन्य स्वास्थ्य सुविधाये उपलब्ध करा रही है। भारत हमेशा से ही अपने मित्र राष्ट्रो के प्रति संवेदनशील रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'क्षेत्र मे सबका विकास' का को वक्तव्य दिया था, भारतीय नौसना उसे पूरा कर रही है। इसके अलावा भारतीय नौसेना 'मिशन समुद्र सेतु' के तहत विदेशो मे फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस ला रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online