D.el.ed में प्रमोट करने का प्रावधान नहीं
डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को डीएलएड 2018 बैच तृतीय सेमेस्टर प्रमोट और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई माह में कराए जाने के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज से मुलाकात की।
सचिव ने कहा कि डीएलएड ऐसा प्रशिक्षण है जिसमें प्रमोट करने का कोई प्रावधान नहीं है। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई के अंत में कराई जाएगी और विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम करीब 15 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...