काम की बात : 1 अगस्त को बदल रहे ये 10 नियम - Wikipedia Hindi
1 August Changed Rules : नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। जुलाई महीना खत्म होने वाला है और 1 अगस्त से देश में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। जिसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ने वाला है। इसलिए हम आपको यहां पर 1 अगस्त को होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इन बदलावों में बैंकिंग और गाड़ी खरीदने को लेकर नए नियम शामिल हैं। तो आईए जानते हैं 1 अगस्त को होने वाले बदलाव के बारे में, जिसको जानकर आप भी पहले से ही तैयार हो जाईए......
1. पीएम किसान योजना की दूसरी किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के योग्य किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की किस्त जमा की जाती है। इस तरह एक साल में कुल 6,000 रुपये जमा कराए जाते हैं। योजना के तहत साल 2020 की पहली किस्त अप्रैल महीने में किसानों के खातों में जमा कराई जा चुकी है।
इसके बाद अब योजना के तहत दूसरी किस्त अगस्त महीने में जमा होने की संभावना है। सरकार आने वाले दिनों में इसे लेकर घोषणा कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि 1 अगस्त से किसानों के बैंक खातों में योजना का पैसा आ सकता है।
यहां पढें
➢ पीएम किसान योजना क्या है? कैसे रजिस्ट्रेशन करवाएं?
2. RBL बैंक के विभिन्न शुल्कों में बदलाव
एक अगस्त 2020 से आरबीएल बैंक के विभिन्न शुल्कों में बदलाव होने जा रहा है। बैंक वेबसाइट के अनुसार, एक अगस्त से खोए हुए या क्षतिग्रस्त डेबिट कार्ड को दोबारा इश्यू करवाने पर 200 रुपये शुल्क लगेगा। वहीं, टाइटेनियम डेबिट कार्ड इश्यू करवाने पर 250 रुपये लगेंगे।
इस कार्ड का सालाना शुल्क भी 250 रुपये ही होगा। इसके अलाना एक अगस्त से गैर आरबीएल बैंक एटीएम से मुफ्त लेनदेन की सीमा (वित्तीय+गैर वित्तीय) बदल जाएगी। यह मेट्रो/शहरी क्षेत्र में पांच मुफ्त लेनदेन प्रति माह और अर्द्ध-शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में भी 5 मुफ्त लेनदेन प्रति माह होगी।
3. रसोई गैस सिलेंडर की कीमत
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में एक अगस्त को बदलाव होगा। पिछले दो महीनों से लगातार रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। अगस्त महीने में ग्राहकों को रसोई गैस सिलेंडर के अधिक पैसे देने होंगे या कम, यह एक अगस्त को ही पता लगेगा, क्योंकि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं।
4. बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस
एक अगस्त से कई बैंकों में न्यूनतम बैलेंस की सीमा से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के बैंकिंग नियमों में यह बदलाव होने जा रहा है। इनमें से कुछ बैंक न्यूनतम बैलेंस की सीमा को बढ़ा सकते हैं। बैंक अपने नकदी संतुलन को बढ़ाने और डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए यह बदलाव कर रहे हैं। जिसका सीधा असर उपभोक्ता को होने वाला है।
यहां पढें
➢ 1 अगस्त से बैंक करने जा रहे हैं बड़े बदलाव?
5. सस्ता हो जाएगा गाड़ी खरीदना
1 अगस्त से कार और टू-व्हीलर इंश्योरेंस से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं। भारतीय बीमा विकास व नियामक प्राधिकरण (इरडा) के निर्देशों के अनुसार, 1 अगस्त से गाड़ी खरीदते समय कार के लिए 3 साल का और टू व्हीलर्स के लिए 5 साल का थर्ड पार्टी कवर लेना जरूरी नहीं रहेगा। इरडा ने जून में लॉन्ग टर्म पैकेज्ड थर्ड पार्टी और ओन-डैमेज इंश्योरेंस पॉलिसी के नियम को वापस ले लिया है। इरडा ने कहा कि इनके कारण गाड़ियों की कीमत बढ़ जाती है इससे गाड़ी लेना मुश्किल हो जाता है।
6. सुकन्या समृद्धि योजना
डाक विभाग ने लॉकडाउन को देखते हुए सुकन्या समृद्धि योजना के ग्राहकों को एक सहूलियत दी थी। डाक विभाग ने 25 जून 2020 से 30 जून 2020 के बीच लॉकडाउन अवधि में 10 साल की आयु पूरी कर चुकी लड़की का एसएसवाई अकाउंट खोलने के लिए 31 जुलाई 2020 तक छूट दी थी। इस योजना में बेटी की 10 साल की आयु के अंदर ही अकाउंट खुलवाना होता है।
यहां पढें
➢ सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, कैसे करें आवेदन?
7. ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नया नियम
सरकार ने आदेश जारी किया है कि एक अगस्त से सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को अपनी वेबसाइट पर बिकने वाले उत्पादों के कंट्री ऑफ ओरिजिन यानी कि उत्पाद किस देश में बना है, इसकी जानकारी देनी होगी।
8. टैक्स सेविंग निवेश का आखिरी मौका
सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए टैक्स सेविंग निवेश करने की आखिरी तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ाया था। अगर आपने अभी तक भी आयकर छूट प्राप्त करने के लिए टैक्स सेविंग निवेश योजनाओं में निवेश नहीं किया है, तो 31 जुलाई तक का आपके पास मौका है।
9 आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ऑरिजनल या रिवाइज्ड आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई 2020 को समाप्त हो रही है। इसलिए जिसने अभी तय यह आयकर रिटर्न नहीं भरा है, वे समय पर इसे भर दें। साथ ही सरकार ने 13 मई 2020 को एक प्रेस रिलीज जारी कर यह घोषणा की थी कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को 31 जुलाई 2020 से बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 किया गया है।
10. पीपीएफ पर पेनाल्टी खत्म
लॉकडाउन के बीच डाक विभाग ने पीपीएफ सहित छोटी बचत स्कीमों में तय अवधि के अंदर न्यूनतम राशि न डाल पाने पर पेनाल्टी खत्म कर दी थी। पब्लिक प्रविडेंट फंड, रेकरिंग डिपॉजिट जैसी स्कीमों में बिना पेनाल्टी के 31 जुलाई तक न्यूनतम राशि डाली जा सकती है। पहले यह तारीख 30 जून तक थी, जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया गया था।
यहां पढें
➢ पंजाब ई-लेबर कार्ड क्या है? ऑनलाइन लेबर कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें?
दोस्तों 1 अगस्त को ये 10 बड़े बदलाव होने वाले हैं। जिनके बारे में आपको पहले ही बता दिया गया है। जिसमें से कुछ आपके फायदे के लिए हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर आपकी जेब पर ही असर पड़ने वाला है। इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए और आने वाले दिनों में संभलकर चलने की आवश्यकता है।
आपके लिए जरूरी आर्टिकल
➢ रातों रात करोड़पति बनने का सुनहरा अवसर, 250 रूपए लगाकर बनें 1.5 करोड़ के मालिक
➢ राफेल विमान क्या है? इसकी खासियत और PAK के F-16 और चीन के J-20 से तुलना
➢ PMJDY : प्रधानमंत्री जनधन योजना क्या है? इसके फायदे क्या है? जीरो बेलेंस खाता कैसे खुलवाएं?

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...