काम की बात / 1 अगस्त को बैंक करने जा रहे हैं बड़ा बदलाव - Wikipedia Hindi

bank rules change

नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। आज कोरोना वायरस ने सबकी कमर तोड़ कर रखी हुई है। हर कोई आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। जैसे आप आर्थिक तंगी के जूझ रहे हैं, वैसे ही कोरोना की वजह से बैंकिंग इंडस्ट्री की हालत भी खराब है। यहां तक की RBI के पूर्व गवर्नर ने भी अगले 6 महीनों में NPA बढ़ने की आशंका जताई है। जिसके चलते अब बैंकों ने कमाई के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए हैं ताकि नकदी का संतुलन बना रहे।


ऐसे में अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बैंक नए ऐलान करने के मूड में है। इस बीच बैंकों ने 1 अगस्त से न्यूनतम बैलेंस पर चार्ज लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा एक अगस्त से 3 ट्रांजेक्शन्स के बाद आपको हर ट्रांजेक्शन के लिए बैंक को पैसे देने होंगे, मतलब अगर आप तीन बार पैसे निकालते हैं तो आपको कुछ नहीं देना होगा और अगर आप एक साथ 3 से ज्यादा बार पैसे निकालते या ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको पैसे देने होंगे।

आपके लिए जरूरी पोस्ट


जानिए कैसे ब्यूटी विद ब्रेन मिया खलीफा बनी पोर्न स्टार


ये बैंक 1 अगस्त से करेंगे ये बदलाव


कोरोना वायरस के बाद आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra), एक्सिस बैंक (Axis Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और आरबीएल बैंक (RBL Bank) 1 अगस्त को अपने नियमों में बदलाव करने वाला है। अगर आपका भी इन बैंकों के खाता है तो आपको भी 1 अगस्त को होने वाले बदलाव के बारे में पता होना चाहिए।


ये पढ़े :- खुशखबरी/ जल्द आएगी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन

ये बदलाव कर रहे हैं बैंक



◆ बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) - बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कस्टमर्स को मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में अपने अकाउंट में न्यूनतम राशि 2,000 रुपये रखना जरूरी होगा। ऐसा न होने पर शहरी क्षेत्रों में 75 रुपये, अर्ध-शहरी क्षेत्र में 50 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 20 रुपये प्रति माह की दर से पेनॉल्टी चार्ज देना होगा। इसी तरह एक महीने में तीन मुफ्त लेनदेन के बाद जमा और निकासी पर 100 रुपये तक का शुल्क लगेगा।

ये पढे : खराब क्रेडिट स्कोर होने पर इन 10 तरीकों से लीजिए लोन


◆ कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) - कोटक महिंद्रा बैंक में भी नियम बदले गए हैं और BOM की तरह यहां भी तीन ट्रांजेक्शन के बाद आपको फीस देनी होगी और मिनिमम बैलेंस न रखने या कोई पेमेंट फेल होने पर आपको पेनॉल्टी देनी होगी। ट्रांजेक्शन असफल होने पर 25 रुपये और डेबिट कार्ड-क्रेडिट कार्ड से 5 बार पैसे निकालने के बाद आपको कैश निकालने ( Cash Withdrawal ) पर हर बार 8 रूपए देने होंगे।


◆ एक्सिस बैंक (Axis Bank) - ECS ट्रांजेक्शन पर अब एक्सिस बैंक कस्टमर्स को 25 रुपये हर ट्रांजेक्शन पर देना होगा। पहले ये फ्री था। इसके अलावा बैंक ने 10 रुपये / 20 रुपये और 50 रुपये के बंडल पर 100 रुपये प्रति बंडल हैंडलिंग शुल्क लगाने का फैसला किया है।

ये पढ़े

1. जानिए क्या है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), इसका लाभ कैसे लें - Wikipedia Hindi

2. Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) : आपको कारोबार शुरू करने के लिए लोन लेना हुआ आसान - Wikipedia Hindi

3. घर बैठे 25 लाख रूपए तक का ऑनलाइन आधार लोन कैसे अप्लाई करें? Aadhar Loan Apply Online - Wikipedia Hindi


दोस्तों अगर आपका भी इन प्रमुख बैंकों में खाता है तो आप भी सतर्क हो जाइए और 1 अगस्त से होने वाले बदलाव को अच्छे से समझ ले। अगर आपने मिनिमम बैलेंस ना रखा तो भी आपको भुगतान करना पड़ेगा और अगर आपने ज्यादा ट्रांजेक्शन की तो भी आपको ही नुकसान होगा। इसके लिए ये जानकारी आपको पता होना अति आवश्यक है।


अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए और लगे कि ये जानकारी सबतक पहुंचाना बहुत जरूरी है तो फर्ज निभाते हुए व्हाट्सएप और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। धन्यवाद


किस टॉपिक पर पढ़ना चाहते हैं

 लोन योजनाओं के बारे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● सरकारी योजनाओं के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● प्रसिद्ध लोगों की जीवनियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● मोटिवेशनल स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● इतिहासिक जानकारियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● सामान्य ज्ञान से जुड़ी जानकारियां पढ़ने के यहां क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online