घर पर खुबसूरत राखियां बनाने के 5 तरीके (Rakhi Making at Home in Hindi ) - Wikipedia Hindi

Rakhi Making at Home in Hindi


Rakhi Making at Home in Hindi :- नमस्कार दोस्तों विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। 3 अगस्त 2020 को बहन-भाई के प्यार का प्रतीक त्योहार राखी है। रखी का त्योहार निकट आते ही बाजारों में चहल पहल होनी शुरू हो जाती है। राखी से सजे बाजार को देखकर आपका भी मन अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदने को होता है। राखी पर बहनों के बहुत अरमान होते हैं कि वो इस कलर की या ऐसे डिजाइन की राखी अपने भाई की कलाई पर बांधेगी।


लेकिन इस बार कोरोना वायरस ने तो सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया है। जिसके चलते इस बार बाजारों में ज्यादा चहल पहल देखने को नहीं मिलेगी। इसके साथ ही भारत और चीन के बीच हुए तनाव के कारण इस बार चाइना की बनी हुई राखियां भी बाजारों में नहीं मिलेगी। ऐसे में आपके मन में यहां एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि कैसा होगा अगर घर पर ही राखियां बना ली जाएं।


जी हां, आपके इसी सवाल का जवाब देने के लिए आज हमने यह आर्टिकल लिखा है, कि आप घर में खूबसूरत राखियां कैसे बनाएं? घर पर राखी कैसे बनाएं? राखी बनाने के लिए क्या चाहिए? राखी बनाने की विधि क्या है? घर पर राखी किस तरीके से बनाए?



जरूरी नहीं है कि आप राखी बाजार से ही खरीदें। आपकी थोड़ी-सी मेहनत और थोड़ी-सी सृजनात्मकता से आप घर पर ही कई प्रकार की सुंदर राखियां बना सकती हैं। ये राखियां खूबसूरत तो होंगी ही साथ ही अपने आसपास के लोगों से आपको खूब प्रशंसा भी मिलेगी।


आइए सीखते नए प्रकार की राखी बनाने के तरीके हिंदी में....



1. रेशम की खूबसूरत राखी


Rakhi Making at Home in Hindi


◆ सामग्री :

★ रेशमी डोरियां
★ जरी धागा
★ पतला स्पंज
★ सितारे, मोती
★ रंगीन कागज
★ गोद या फेविकोल


■ बनाने की विधि :

रेशम की डोरी को पहले चोटी की तरह गूंथ लीजिए। इसके दोनों सिरों को बंद करने के लिए जरी का धागा इस पर सफाई से लपेट दीजिए। आपकी राखी का बेस तैयार है। इस बेस पर स्पंज की पतली परत चिपकाएं। स्पंज को उसी आकार में काटें जिस आकार में जड़ाऊ सितारे चिपकाना चाहती हैं। इसके ऊपर गोंद या फेवीकोल की सहायता से रंग-बिरंगा कागज चिपकाएं। ऊपर से मनचाहे सितारे या मोती चिपका दें। लीजिए तैयार है रेशम की राखी। आपके प्यारे भाई के कलाई पर यह खूब सजेगी।



2. मोती-चावल की राखी


Rakhi Making at Home in Hindi



◆ सामग्री :

★ कुछेक चावल के दाने
★ मोती जड़े नग
★ अलग-अलग कलर के कपड़े के टुकड़े
★ गोंद या फेविकोल
★ रेशमी धागा


◆ राखी बनाने की वि‍धि :


सबसे पहले चावल के दानों को चार-चार की फूल वाली‍ डिजाइन में रखकर लाई या फेविकोल की सहायता से आपस में चिपका लें। उसके ऊपर मोती जड़ा नग भी चिपकाएं। अब कपड़े को फूल के आकार में काटकर उस पर तैयार चावल की डिजाइन वाली राखी चिपका दें। कपड़े के नीचे फूंदें वाला रेशमी धागा फेविकोल की सहायता से चिपका दें। तैयार चावल की रा‍खी को अपने भाई के कलाई पर सजाएं।


3. फैंसी जरी राखी

Rakhi Making at Home in Hindi


◆ सामग्री :

★ जरी
★ गोटा
★ कलरफुल रेशमी धागे
★ मोती जड़े नग
★ तरह-तरह के बारीक व बड़े मोती


■ राखी बनाने की विधि :

सबसे पहले ऊपर दी गई सारी सामग्री जुटा लें। अब रेशमी धागे में सुई की सहायता से बड़े मोती को पिरोकर उसके आसपास जरी लपेटकर दोनों तरफ छोटे मोती लगा कर गठान बांध दें। तैयार फैंसी जरी वाली राखी से अपने ‍प्यारे भाई के कलाई को सजाएं।


4. सिल्वर राखी


Rakhi Making at Home in Hindi


◆ सामग्री :

★ एल्युमिनियम अथवा पीतल से निर्मित फूल
★ रेशमी धागा


■ राखी बनाने की विधि :

घर पर राखी बनाने के लिए बाजार में तैयार एल्युमिनियम और पीतल के सांचे में ढ़ले फूल मिलते हैं जिन पर चांदी का पानी चढ़ा होता है। उन्हें रेशमी धागे की सहायता से गूंथ लें। तैयार सिल्वर राखी को दूर परदेस में बैठे अपने भाई के हाथों की कलाई पर सजाएं।

5. क्ले की राखी


Rakhi Making at Home in Hindi


◆ सामग्री :

★ रेशमी डोरी
★ अलग-अलग रंगों के क्ले
★ जरी धागा
★ पतला स्पंज
★ रंगीन कागज
★ गोंद अथवा फेविकोल।


■ राखी बनाने की विधि


रेशमी धागों को अच्छी तरह से मरोड़ लें। फिर धागे के दोनों सिरे को मनचाहे रंग के रेशम या जरी से बांध दीजिए। अब क्ले की सहायता से मनचाहे आकार के मोरपंख, सुंदर से फूल बनाएं। उनको सुखाकर राखी के बेस पर पहले स्पंज व रंगीन कागज चिपकाकर लगा दें। फिर क्ले से बनाए फूल चिपका दीजिए। यह सुंदर सी राखी आपके कलाई पर खूब जंचेगी।


निष्कर्ष :-


दोस्तों चीन के साथ विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद स्वदेशी अपनाने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में हमें भी उनका साथ देना चाहिए और गलवान में शहीद हुए हमारे जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए हम कोई भी चीन का सामान न खरीदें। अगर हम चीन से बनी राखियां नहीं खरीदतें है तो चीन को बहुत बड़ा नुकसान होगा और उनकी अकल ठिकाने आ जाएगी।

अगर आप भारत माता को प्यार करते हैं और सच्चे देश भक्त हैं तो स्वदेशी अपनाएं और भारत माता के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपना फर्ज निभाएं और इस आर्टीकल को आगे शेयर करें।


उम्मीद करते हैं कि आप इसे पढ़कर घर पर ही राखियां बनाने की विधि को समझ गए होंगे। आपको हमारे द्वारा दी जानकारी कैसे लगी कॉमेंट करके जरूर बताएं।  जय हिंद...


ये भी पढ़े जरूर

कोरोना वायरस पर शायरी हिंदी में
कोर्ट मेरिज क्या हैं? कोर्ट मेरिज कैसे करें
Personal Loan क्या है? पर्सनल लोन कैसे लें

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online