खो गए आधार कार्ड को घर बैठे कीजिए अप्लाई, 5 दिन के अंदर आ जाएगा नया आधार कार्ड - Wikipedia Hindi

Reprint Aadhaar Card Online


Reprint Aadhaar Card Online : Wikipedia Hindi - नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। आधार कार्ड हमारी पहचान होती है। भारत में लगभी हर किसी द्वारा आधार कार्ड बनवाया हुआ है। बनवाए भी क्यों न, आधार हमारे देश का एक अहम डाक्यूमेंट हैं। कोई भी सरकारी काम हो या फिर कोई अन्य काम, हर किसी काम में आधार कार्ड का होना अनिवार्य ही है।


अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो हो गया है तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप दूसरा आधार कार्ड (आधार रीप्रिंट) मंगवा लें। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी आप घर बैठे ही दूसरा आधार मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको 50 रुपए खर्च करने होंगे।


कैसे होगा आधार रीप्रिंट



◆ सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं।

◆ यहां पर Aadhaar Services सेक्शन के तहत सबसे नीचे दिए गए Order Aadhaar Reprint (Pilot Basis) ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही नया टैब ओपन हो जाएगा।

◆ अब यहां पर पर्सनल डिटेल्स सेक्शन के तहत अपना आधार नंबर/वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।

◆ ये जानकारी दर्ज करने के बाद Send OTP बटन पर क्लिक कर दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।



◆ अगर आपका मोबाइल नंबर आधार डेटाबेस के साथ रजिस्टर नहीं है तो Request OTP के सामने दिए गए संबंधित ऑप्शन पर टिक करें। इस ऑप्शन को सिलेक्ट करने पर आपसे आपका मोबाइल नंबर पूछा जाएगा, जिसे दर्ज करें और Send OTP बटन पर क्लिक करें।

◆ इन दोनों के अलावा आप TOTP ऑप्शन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में m-Aadhaar ऐप होना चाहिए।

◆ अब आपके मोबाइल में भेजे गए OTP या TOTP को दर्ज करें और टर्म्स एंड कंडीशन्स के सामने टिक करके Submit बटन पर क्लिक कर दें।

◆ OTP सबमिट करने के बाद आपको आपके आधार की डिटेल्स दिखाई जाएगी। उसे वेरिफाई करने के बाद Make Payment बटन पर क्लिक करें।



◆ ऐसा करने के बाद आपको पेमेंट गेटवे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई का इस्तेमाल करके 50 रुपए (जीएसटी और पोस्टल खर्च सहित) का भुगतान कर सकते हैं।

◆ पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद आपको अकनॉलेजमेंट स्टेटस दिखाया जाएगा। इसके अलावा आप अकनॉलेजमेंट स्लिप डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके मोबाइल पर सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी भेजा जाएगा।

◆ पूरी प्रोसेस कंप्लीट हो जाने के बाद यूआईडीएआई 5 दिन के अंदर आधार प्रिंट करके भारतीय डाक को सुपुर्द कर देगा। इसके बाद डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए उसे आपके घर तक पहुंचा देगा।



Twitter पर भी मिलेगा Aadhaar से जुड़े हर सवाल का जवाब



यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) आधार कार्ड यूजर्स की सुविधा का खयाल रखते हुए Twitter पर उनकी समस्याओं को हल शुरू किया है। अब आप सोशल साइट ट्विटर की मदद से अपनी समस्या का समाधान पा सकेंगे। इसके लिए आपको @UIDAI और @Aadhaar_Care पर ट्वीट कर सकते हैं। इसके अलावा आधार केंद्र के रिजनल ऑफिस का भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल दिया गया है। यहां भी आप अपनी शिकायत कर सकते हैं।


निष्कर्ष...


दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह पढ़ने के बाद पता चल ही गया होगा कि खो गए आधार कार्ड को घर बैठे रीप्रिंट कैसे कर सकते हैं और रीप्रिंट आधार कार्ड 5 दिन में आपके घर पर होगा। अब ये बहुत आसान हो गया है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो आगे शेयर करें।

आपको हमारे द्वारा दी जानकारी कैसे लगी कॉमेंट करके जरूर बताएं और पढ़ते रहिए @Wikipedia Hindi सब कुछ हिंदी में..



ये पढ़ लीजिए हजूर

जनधन खाते से 5000 रूपए का लोन कैसे लें

5 मिंट में घर बैठे आधार कार्ड से लोन कैसे लें

कोविड-19 पर्सनल लोन : 25 हजार से 5 लाख रूपए का लोन कैसे लें

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन कैसे लें, क्या चाहिए और कैसे करें अप्लाई

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online