ATM Card से पैसा निकालते समय होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - Wikipedia Hindi
नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। दोस्तों ATM Card का इस्तेमाल आजकल हर कोई करता है, इसी के चलते एटीएम कार्ड के जरिए फ्रॉड होना भी आज स्वभाविक हो गया है। लोग नए-नए तकनीकों के जरिए आपके बैंक खातों से पैसे उड़ाने की तरकीबें खोजते रहते हैं। आपकी एक छोटी सी गलती आप को बड़ा नुकसान करवा सकते हैं। आज हम आपको ATM Card से होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप भविष्य में होने वाले बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
ATM Card से पैसे निकालते समय कई बार हमारे कार्ड की क्लोनिंग करके शातिर चोर हमारे बैंक खाते को साफ तक कर देते हैं। टेक्नोलॉजी का युग होने के कारण आजकल ऐसी वारदातें आम हो गई हैं क्योंकि हर किसी के पास अपना बैंक अकाउंट है और बैंक अकाउंट खुलवाते ही आपको एटीएम और पासबुक दे दी जाती है।
काम की व्यस्तता के कारण हम बैंक में जाकर पैसा निकलवाने की बजाय सीधा एटीएम का प्रयोग कर पैसा निकालने में विश्वास रखते हैं। इसी के कारण शातिर चोरों द्वारा बैंक एटीएम में आपके कार्ड की क्लोनिंग कर आपके बैंक खाते को साफ कर दिया जाता है। आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको इसी समस्या से बचने के लिए समाधान बताएंगे ताकि आप भी जागरूक होकर किसी बड़े नुकसान से बच सकें।
बता दें कि गाजियाबाद के एक जाने-माने बैंक के एटीएम पर कार्ड क्लोनिंग का मामला सामने आया है। हुआ यूं कि एक डॉक्टर बैंक एटीएम पर पैसे निकालने के लिए गए थे। लेनदेन की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक होने के बाद भी जब एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकले, तो डॉक्टर को शक हुआ और उन्होंने मशीन को ध्यान से देखना शुरू किया।
उन्होंने देखा कि पिन नंबर टाइप करने की जगह के ऊपर टेप से एक प्लेट चिपकाई हुई थी। प्लेट को निकालने पर उन्हें पता चला कि उसमें एक कैमरा, एक एसडी कार्ड और एक बैटरी लगी थी। इसी के जरिए शातिर चोर कार्ड क्लोनिंग करते थे।
शातिर ठग इस तरह की डिवाइस के माध्यम से ग्राहकों के एटीएम कार्ड को क्लोन करते हैं और फिर उनका अकाउंट खाली कर देते हैं। इस तरह की ठगी से बचने के लिए ग्राहकों को एटीएम से निकासी करते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। साइबर एक्सपार्ट्स ने कार्ड क्लोनिंग से बचाव के लिए कई सारे टिप्स बताए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है वो टिप्स.......
1. कार्डधारक को हमेशा एटीएम मशीन से नकदी निकासी करते समय मशीन में कार्ड डालने के स्थान की जांच कर लेनी चाहिए।
शातिर ठग उस जगह पर क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं और व्यक्ति के एटीएम कार्ड को स्केन कर लेते हैं।
2. कार्डधारक को अपना पिन नंबर दर्ज करने से पहले की पैड को भी अच्छे से चेक कर लेना चाहिए।
वहां किसी प्रकार की टेप वगैरह नही होनी चाहिए। उसके नीचे कैमरा भी लगा हो सकता है।
3. कार्डधारक को अपने पिन दर्ज करते समय उंगलियों को कैमरे की नजर से बचाकर रखना चाहिए, पर्दे में अपना पिन डालना चाहिए।
कई बार पैसे निकलते समय कोई ओर व्यक्ति भी एटीएम के अंदर आ जाता है तो उससे पिन छुपाने के लिए दूसरे हाथ से की पैड को कवर कर लेना चाहिए।
4. कार्डधारक को मैग्नेटिक कार्ड के स्थान पर ईएमवी चिप आधारित कार्ड का उपयोग करना चाहिए।
इससे अगर कार्ड स्केन या क्लोन होगा, तो ठग को एन्क्रिप्टेड सूचना प्राप्त होगी, क्योंकि ईएमवी कार्ड्स में माइक्रोचिप्स होती हैं।
5. कार्डधारक को दुकान, होटल या रेस्त्रां पर अपना कार्ड स्वाइप करने से पहले पीओएस मशीन (POS machine) को चेक कर लेना चाहिए।
जांच लें कि मशीन कौन से बैंक की है। मशीन के बिल को देखकर भी पीओएस मशीन की कंपनी का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा स्वाइप एरिया और कीपैड की भी जांच कर लें।
6. कार्डधारक को जहां तक संभव हो सके, वहां तक सार्वजनिक स्थान पर स्थित एटीएम या जिस एटीएम पर गार्ड मौजूद हो, उसका ही प्रयोग करना चाहिए। वहां पर ही ज्यादा ठगी होने की संभावना रहती है।
7. एटीएम कार्ड से पैसे निकालते समय कई बार हमें समझ नहीं होती तो हम किसी अज्ञात व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड देकर उससे पैसे निकालने को कह देते हैं।
वो भी आपका एटीएम कार्ड बदल कर पैसे निकाल सकता है, इसलिए इससे भी गुरेज करना चाहिए।
ठगी होने पर क्या करें
अगर बैंक या मशीन की तरफ से लेनदेन सफल हो गया है और आपको पैसा नहीं मिला है, तो तुरंत बैंक में कॉल करना चाहिए।
अगर कोई तकनीकी खामी है, तो बैंक द्वारा 24 से 48 घंटे में पैसा वापस अकाउंट में डाल दिया जाता है। वहीं, अगर तकनीकी खामी नहीं है, तो बैंककर्मी या पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जायजा लिया जाता है।
ऐसी स्थिति में यूजर को बैंककर्मी या पुलिस के आने तक वहीं रहना चाहिए। बैंक द्वारा भी बता दिया जाता है कि मशीन से पैसे क्यों नहीं निकल रहे हैं।
दोस्तों एटीएम कार्ड से ठगी होना आजकल आम बात हो गई है, जितना आप शातिर हैं उससे ज्यादा शातिर ठग आपको शिकार बनाने का मौका खोजते रहते हैं। आपके द्वारा की गई छोटी सी गलती आप को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जागरूक रहिए और लोगों को जागरूक करें।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो कृपया इसे आगे जरूर शेयर करें और अपना कोई सवाल पूछने के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।
सरकारी योजनाओं के बारे में पढ़े
1. जानिए क्या है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), इसका लाभ कैसे लें - Wikipedia Hindi
2. Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) : आपको कारोबार शुरू करने के लिए लोन लेना हुआ आसान - Wikipedia Hindi
3. घर बैठे 25 लाख रूपए तक का ऑनलाइन आधार लोन कैसे अप्लाई करें? Aadhar Loan Apply Online - Wikipedia Hindi
4. घर बैठे ऑनलाईन खाता खोलकर हर महीने सिर्फ 210 रूपए जमा करवाकर पाएं 5 हजार रुपए महीना पेंशन, जाने कैसे
Loan योजनाएं जो आपके लिए हैं फायदेंमंद यहां पढ़े
1. अगर आपका जन-धन खाता आधार से लिंक है, मिलेंगे 5000 रुपये, जाने कैसे - Wikipedia Hindi
2. घर बैठे 5 मिंट में अप्लाई करें 50 हजार रुपए तक का ई-मुद्रा लोन - Wikipedia Hindi
3. Paytm Postpaid - अभी करो 1 लाख रूपए तक की शॉपिंग, बिल अगले महीने, जानिए कैसे


Comments
Post a Comment
Ask me anything here...