Bank Account Closing Procedure : बेकार पड़ा बैंक अकॉउंट कैसे बंद करवाएं ? - Wikipedia Hindi

Bank Account Closing Procedure

Bank Account Closing Procedure :- नमस्कार दोस्तों 'विकिपीडिया हिंदी' में आपका स्वागत है। इससे पहली पोस्ट में आपको बेकार पड़े बैंक अकॉउंट के होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है और इस पोस्ट में आपको मल्टीपल अकॉउंट को बंद करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।


अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक खाता है और उनमें से ज्यादातर का इस्तेमाल आप नहीं कर रहे हैं तो उन्हें बंद करा देना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि अगर आप उन खातों का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो भी आपको अलग से तिमाही मिनिमम बेलेंस बरकरार रखने की आवश्कता होती है।

ये पढ़े - बेकार पड़े बैंक अकॉउंट को बंद नहीं करवाया तो होगा आपको ये बड़ा नुकसान

ये आपके लिए एक अलग सिर दर्द रहेगा। बता दें कि बचत खाते में यह न्यूनतम राशि नहीं रखने पर बैंक की ओर से चार्जेज लगाए जाते हैं। इसके अलावा आपके क्रेडिट स्कोर के खराब होने की भी संभावना होती है। तो फिर अतिरिक्त बचत बैंक खातों को बंद कराना सबसे अच्छा रहेगा। हम आपको इस आर्टीकल में बताएंगे कि अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक खाता है तो आप उन्हें कैसे बंद कराएं।



खाता बंद करने से पहले ध्यान देने वाली बातें?


◆ सबसे पहले अपने अतिरिक्त अकाउंट से लिंक सभी डेबिट्स को डी-लिंक करवा लें।

◆ अगर आपने अपने लोन की EMI के लिए उस खाते को लिंक करवाया हुआ है, तो आपको खाता बंद करवाने से पहले अपने कर्जदाता को दूसरा बैंक अकाउंट नंबर दे देना चाहिए।

◆ अगर आप कोई पिछला वेतन खाता बंद कराने जा रहे हैं, तो ऐसे में आपको अपने एंप्लॉयर को नई अकाउंट डिटेल्स दे देनी चाहिए।

◆ अगर उस अकाउंट में आपकी पेंशन आ रही है, तो भी आपको पहले अपने एंप्लॉयर को नई अकाउंट डिटेल्स अपडेट करनी होगी।


जानिए  कैसे कराएं अकाउंट बंद?


● खाता बंद करवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक के ब्रांच में जाना होगा।

● ब्रांच में जाकर क्लोजर फॉर्म और डी-लिंकिंग फॉर्म भरना होगा।

● अकाउंट बंद कराने ब्रांच में जाएं, तो साथ में काम में नहीं आई हुई चेक बुक, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड भी साथ लेकर जाएं, क्योंकि इन्हें बैंक में जमा कराना होता है।



अकॉउंट बंद करवाने के लिए कितनी लगेगी फीस?


बैंक खाता बंद करवाने के लिए ग्राहक को कुछ फीस देना होता है, हालांकि, खाता खुलवाने के 14 दिनों के भीतर ही बंद करा रहे हैं, तो कोई भी फीस नहीं देनी होगी। अगर आप खाता खुलने के एक साल बाद भी बंद करवाते हैं तो फीस नहीं देनी होगी। अगर इन दोनों अवधि के बीच की अवधि में अकाउंट बंद करवाने पर बैंकों की फीस अलग अलग होती है। उदाहरण के तौर पर भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) अकॉउंट बंद करवाने के लिए 500 रुपये फीस के रूप में लेता है।


भरना पड़ेगा अकाउंट क्लोजर फॉर्म


बैंक की शाखा में अकाउंट क्लोजर फॉर्म उपलब्ध होता है। आपको इस फॉर्म में अकाउंट बंद करने की वजह बतानी होगी। अगर आपका अकाउंट ज्वाइंट अकाउंट है तो फॉर्म पर सभी खाताधारकों का हस्ताक्षर जरूरी है।

इसके साथ ही आपको एक दूसरा फॉर्म भी भरना होगा। इसमें आपको उस अकाउंट की जानकारी देनी होगी, जिसमें आप बंद होने वाले अकाउंट में बचा पैसा ट्रांसफर कराना चाहते हैं। अकाउंट बंद कराने के लिए आपको बैंक की शाखा में खुद जाना पड़ेगा।


क्या चाहिए दस्तावेज?


बैंक आपसे इस्तेमाल नहीं की गई चेकबुक और डेबिट कार्ड बैंक क्लोजर फॉर्म के साथ जमा करने के लिए कहेगा। इसके साथ ही फार्म भरने के बाद आपका अकॉउंट बंद हो जायेगा।


निष्कर्ष :-

उम्मीद करते हैं कि आपको बैंक अकॉउंट को बंद करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी और आप आसानी के साथ अपना बैंक अकॉउंट बंद करवा सकते हैं। दोस्तों आपको इससे पहले वाली पोस्ट में बेकार पड़े अकॉउंट के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई है, आप उसे भी पढ़ सकते हैं।

👉🏻 अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो Whatsapp और Facebook पर शेयर जरूर करें और कॉमेंट करके बताएं आपको जानकारी कैसे लगी।


किस टॉपिक पर पढ़ना चाहते हैं

●  लोन योजनाओं के बारे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● सरकारी योजनाओं के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● प्रसिद्ध लोगों की जीवनियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● मोटिवेशनल स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● इतिहासिक जानकारियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

● सामान्य ज्ञान से जुड़ी जानकारियां पढ़ने के यहां क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online