Construction of DC Machine In Hindi | दिष्ट धारा मशीनों की संरचना

What is the armature in DC machine | What is the commutator | What is armature winding and field winding | What is the pole shoe in DC machine | In Hindi 

Construction of DC Machine (दिष्ट धारा मशीनों की संरचना):-

हेलो दोस्तों आज हम पढ़ेंगे की डीसी मशीन में कौन-कौन से पार्ट होते हैं उन पार्ट्स  के नाम  ओर  उनकी construction को देखेंगे वह डीसी मशीन के जो पास है वह कैसे काम करते हैं उनका काम भी देखेंगे तो चलिए शुरू करते हैं सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि DC मशीन  DC मोटर तथा DC जनरेटर के रूप में काम करती है यदि हम DC मशीन को इनपुट सप्लाई के रूप में A.C. SUPPLY देते हैं तो यह DC मोटर की तरह कार्य करेगी तथा यदि हम आउटसाइड टर्मिनल से A.C. सप्लाई लेते हैं तो यह एक DC जनरेटर की तरह कार्य करेगी अता हम कह सकते हैं कि डीसी मशीन ही डीसी मोटर और डीसी जनरेटर है बस फर्क पड़ता है तो सप्लाई का कि आप दे रहे हो या सप्लाई ले रहे हो तो चलो अब हम  डीसी मशीन की Construction  को समझते हैं

1. Yoke or Body:-

Yokeसामान्यतः Cast iron(ढलवा लोहे) cast steel (इस्पात लोहे ) का बनाया जाता है बड़ी मशीन के योक मे cast iron को रोल्ड करके उपयोग किया जाता है।  योक का मुख्य कार्य चुंबकीय ध्रुवो को अपने भीतर रोके रखना होता है तथा मशीन को यांत्रिक सुरक्षा प्रदान करता है। योक ध्रुवो द्वारा उत्पन्न चुंबकीय फ्लक्स को अपने में से मार्ग path प्रदान करता है।

Construction of DC Machine / Construction of DC Machine's parts
Construction of DC Machine


2. Magnetic Pole and Field Coil (चुंबकीय ध्रुव तथा क्षेत्र कुंडलन):-  

इसमें laminated pole core and laminated pole shoe होते हैं.  छोटी मशीन में ध्रुव को yoke के सा डालकर कास्ट iron का बनाया जाता है तथा बड़ी मशीन में pole core को लैमिनेटेड सिलिकॉन स्टील का बनाया जाता है।  लेमिनेशन के बीच में वार्निश की एक पतली परत चढ़ाई जाती है यह वार्निश इंसुलेशन insulation का काम करती है। इससे core में होने वाली  eddy current losses भंवर धारा हानि न्यूनतम हो जाती है लैमिनेटेड core को yoke में बोल्टोद्वारा कसा जाता है। जब pole कठोर तब उसमे pole shoes को पेचों द्वारा pole face पर कस दिया जाता हैं । इस pole shoes को laminated से बनाया जाता हैं । ताकि air gape वाले armature मे eddy current loss को कम किया जा सके। Field winding को pole slots पर लगाया जता हैं । इस winding को exiting winding भी कहते हैं ।  

3. Armature core or Armature Winding:-

यह डीसी मशीन का rotational घूर्णनशील भाग है। यह  बेलनाकार या ड्रम आकृति का बनाया जाता है।  इसे गोलाकार सिलिकॉन इस्पात पत्ती की परतों से बनाया जाता है प्रत्येक पद की मोटाई लगभग 0.35  मिली मीटर होती है आर्मेचर वाइंडिंग को armature कोर के ऊपर बने slots खाचों में रखा जाता है।


Armature core or Armature Winding/ construction of Armature core or Armature Winding
Armature core or Armature Winding


4. Commutator ( दिकपरिवर्तक):-

यह डीसी मशीन का महत्वपूर्ण भाग है जो निम्न कार्य करता है।

       1 यह आर्मेचर conductor(चालकों) को Brush ब्रूस के द्वारा बहिए परिपथ को जोड़ता है

       2 DC जनरेटर में यह आर्मेचर में उत्पन्न AC Current  को बाहे परिपथ में DC  में परिवर्तित करता है    तथा मोटर में यह एक ही दिशा में torque उत्पन्न करता है

आर्मेचर वाइंडिंग को Commutator के खंडों पर जोड़ा जाता है।  Commutator को hard drawn copper के खंडों या slots का बनाया जाता । यह slots एक दूसरे से 0.5  से 1 मिलीमीटर mica  के टुकड़ों द्वारा इंसुलेटेड किए जाते हैं । कॉपर के slots tapered आकार के बनाए जाते हैं। ऐसा करने से मशीन के घूमने पर उत्पन्न अपकेंद्रीय बल सेंट्रीफुगल फोर्स के कारण खंडों की बाहर निकालने की संभावना नहीं रहती है।  Commutator के खंडों के पिछले भाग को थोड़ा सा उभरा रखा जाता है इस उभरे भाग पर आर्मेचर कुंडलियों के सिरो को सोल्डर किया जाता है।

       दिक् परिवर्तक के स्लोट्स insulation करने के लिए mica का प्रयोग किया जाता है। Mica का use  इसलिए किया जाता है कि अभ्रक एक अच्छा इंसुलेटेड पदार्थ है।


construction of Commutator / construction of Commutator's parts
construction of Commutator
 

5.  Brush and Brush Holder or Brush Gear:-

Brush को Commutator के ऊपर आर्मेचर तथा बाय परिपथ को जोड़ने के लिए लगाया जाता है। brush को एक निश्चित स्थिति में ब्रश होल्डर के द्वारा रखा जाता है। ब्रूस कार्बन material के बने होते हैं क्योंकि कार्बन का resistance  कॉपर की अपेक्षा अधिक होता है इस कारण स्पार्किंग कम होती है। कार्बन ब्रश Commutator के लिए लुब्रिकेंट का जनक स्नेहक का भी कार्य करते हैं।

6. Shaft, Bearing, End Plates, Cooling fan:-

 End Plates- End Plates को machine के दोनों सिरों पर लगाई जाती है। End Plates भी cast iron के बने होते हैं। इन्हे बोल्ट्स के द्वारा yoke से कस दिया जाता हैं। दोनों End Plates पर ball bearing या roller bearing फिट किए जाते हैं ताकि armature आसानी से घूम सके ।

Shaft, Bearing, End Plates, Cooling fan / construction of Shaft, Bearing, End Plates, Cooling fan
Shaft, Bearing, End Plates, Cooling fan


शाफ्ट के उपर armature को फिट किया जाता हैं। shaft पर एक fan भी लगाया जाता हैं जो armature मे उत्पन heat को बाहर निकलता हैं जिससे मशीन cool रहती हैं  

हमने आज DC machine के construction के बारे मे आपको  जानकारी देने की कोशिश की है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करें और अगर यह जानकारी आपको फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें 

धन्यवाद



Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online