Friendship Day 2020 : फ्रेंडशिप डे कब है? इसका इतिहास और दोस्तों के विश करने के लिए शायरी - Wikipedia Hindi
Friendship Day 2020 : नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। दोस्तों पोस्ट लिखने से पहले सभी प्रिय पाठकगण को हमारी ओर से हैप्पी फ्रेंडशिप डे की मुबारकबाद। अब आपको पता चल ही गया है कि आज हम Friendship Day के बारे में लिखने वाले हैं तो क्या आपको फ्रेंडशिप डे के इतिहास के बारे में पता है? तो आईए जानते हैं और आपके लिए लेकर आए हैं फ्रेंडशिप की शायरी जिसे आप भी अपने दोस्त को भेजकर उन्हें विश कर सकते है।
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस या फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2020 ) हर वर्ष अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस दिन को लोग अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोग दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं और घूमने जाते हैं। दोस्तों के बीच इस दिन का खास महत्व हैं। दोस्तों के लिए खास दिन होने के कारण ही इसे मित्रता दिवस कहा जाता है और दो सच्चे दोस्त एक दूसरे को विश करते हैं।
दोस्तों जैसे पिता के लिए फादर्स डे और मां के लिए मदर्स डे समर्पित होता है, उसी प्रकार दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप डे समर्पित होता है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोग अपने दोस्तों को कार्ड, फूल और चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। फ्रेंडशिप डे पर बॉलीवुड में कई गाने भी बने हैं जो दोस्ती को दर्शाते हैं। इस साल फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा। पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में फ्रेंडशिप को बड़े धूमधाम से सेलीब्रेट किया जाता है।
फ्रेंडशिप डे का इतिहास Friendship Day HiStory
फ्रेंडशिप डे कई देशों में मनाया जाता है। इसे पहली बार पराग्वे में 1958 में अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस के रूप में प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, इसे 1930 में जॉयस हॉल द्वारा हॉलमार्क कार्ड से उत्पन्न किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने अंतत: 30 जुलाई को आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस के रूप में घोषित किया। भारत में हालांकि, यह आमतौर पर अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। 1998 में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान की पत्नी, नैन अन्नान ने यूएन में विनी द पूह को मित्रता के वैश्विक राजदूत के रूप में घोषित किया। इसी लिए दुनिया के कई देशों में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
फ्रेंडशिप डे की तिथि Friendship Day Date
दुनियाभर के अलग-अलग देशों में फ्रेंडशिप डे अलग-अलग दिन मनाया जाता है। 27 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा ने 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया था। हालांकि भारत सहित कई दक्षिण एशियाई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। वहीं ओहायो के ओर्बलिन में 8 अप्रैल को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
फ्रेंडशिप डे पर शायरी हिंदी में संदेश
गुलाब खिलते रहे जिंदगी की राह में
हंसी चमकती रहे आप के निगाह में
खुशी की लहर मिलें हर कदम पर आपको
देता हैं ये दिल दुआ बार-बार आपको
दोस्तों हर चेहरे की मीठी मुस्कान होती है
दोस्ती ही सुख दुख की पहचान होती है
रूठ भी गए हम तो दिल पर मत लेना
क्योंकि दोस्ती जरा सी नादान होती है।
दिन हुआ है तो रात भी होगी
हो मत उदास कभी बात भी होगी
इतने प्यार से दोस्ती की है
जिंदगी रही तो मुलाकात भी होगी
दोस्त तो दोस्त होता है
उसकी कोई जात या धर्म नही होता
वो ख़ुशी के टाइम पे भी गालियां सुनता है और बुरे टाइम पे भी
मुझे भी सिखा दें
कोई हुनर तेरे जैसा,
मुझे भी मिल जाएगा
फिर कोई दोस्त कृष्ण जैसा
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2020
रिश्तों की यहां दुनिया है निराली
सब रिश्तों से प्यारी है दोस्ती तुम्हारी
मंजूर है आंसू भी आंखों में हमारी
अगर आ जाए मुस्कान होठों पर हमारी
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2020
दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है
मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है
जो पकड़ लेते हैं दामन इसका
समझ लो कि जन्नत उनके बिल्कुल करीब होती है
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2020
जिनके वजह से मैं आज हूं
आज उन्हीं का दिन है...
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2020
मुझसे एक दोस्त नहीं बदला जाता
चाहे लाख दूरी होने पर
लोगों के तो भगवान बदल जाते हैं
एक मुराद पूरी न होने पर
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2020
दोस्ती कोई खोज नहीं होती,
दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना
क्योंकि पलकें आंखों पर कभी बोझ नहीं होती
वो दिल क्या जो मिलने की दुआ न करे
तुम्हें भुलकर जीओ यह खुदा न करे
रहे तेरी दोस्ती मेरी जिंदगानी बनकर
यह बात और है जिन्दगी वफा न करे
हर किसी कै किसमत मै ऐसा लिखा नही हौता
हर मंजिल मै तैरै जैसा दौस्त का पाता नही मिलता
मेरी तकादीर होगी कुछ खास
वरना तेरे जैसा यार मुझे कहा मिलता.
दोस्ती अच्छी हो तो रंग़ लाती है
दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है
दोस्ती नादान हो तो टूट जाती है
पर अगर दोस्ती अपने जैसी हो तो इतिहास बनाती है..
एक पहचान हजारों दोस्त बना देती हैं
एक मुस्कान हज़ारों गम भुला देती हैं,
ज़िंदगी के सफ़र मे संभाल कर चलना
एक ग़लती हज़ारो सपने जला कर राख देती है.
देखी जो नब्ज मेरी
हंस कर बोला वो हकीम
जा जमा ले महफिल पुराने दोस्तों के साथ
तेरे हर मर्ज की दवा वही है
करनी है खुदा से गुजारिश
तेरी दोस्ती के सिवा कोई बंदगी न मिले
हर जन्म में मिले दोस्त तेरे जैसा
या फिर कभी जिंदगी न मिले
सबसे अलग सबसे न्यारे हो आप
तारीफ कभी पुरी ना हो इतने प्यारे हो आप
आज पता चला कि जमाना क्यों जलता है हमसे
क्यों कि दोस्त तो आखिर हमारे हो आप…
दोस्त को दोस्त का इशारा याद रहेता है
हर दोस्त को अपना दोस्ताना याद रहेता है
कुछ पल सच्चे दोस्त के साथ तो गुजारो
वो अफ़साना मौत तक याद रहेता है
मित्रता आज वैसी नहीं रही, जैसी कभी हुआ करती थी, आज कल तो हर कोई मतलबी हो गया है।
अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो शेयर कर दीजिए और कॉमेंट में अपने संदेश लिख दीजिए

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...