Knowledge / जानिए दुनिया का सबसे कठिन एग्जाम, जिसे 50 सालों में 274 लोग ही कर सकें है पास - Wikipedia Hindi

World's most difficult exam


नमस्कार दोस्तो, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। परीक्षा एक ऐसा नाम हैं, जिसे सुनते ही हर किसी के मन में अजीब का डर पैदा हो जाता है। क्योंकि ज्यादातर लोग हैं, जिन्हें स्कूल से लेकर नौकरी तक हर परीक्षा मुश्किल ही लगती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी परीक्षा के बारे में बताने वाले हैं, जो दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा हैं, जिसे पिछले 50 सालों में सिर्फ 274 लोग इसे पास कर सके हैं। तो आईए बात करते हैं।



दुनिया में एक से बढ़कर एक मुश्किल परीक्षाएं हैं। देश में IIT, UPSC और मेडिकल की कई परीक्षाएं सबसे मुश्किल मानी जाती हैं। वहीं बहुत सी ऐसी परीक्षाएं भी हैं, जिसका एकाध राउंड क्लीयर करने में ही ज्यादातर लोगों को पसीने आ जाएं। लेकिन दुनिया का मास्टर सोमैलिअर डिप्लोमा एग्जाम इस श्रेणी में सबसे ऊपर आता है।


चार चरणों में होने वाली इस परीक्षा के आखिरी चरण में परीक्षा देने वाले को शराब को सूंघकर बताना होता है कि वो कहां की है और कितने वक्त या सालों पहले तैयार हुई है। इसमें बहुत कम ही लोग पास हो पाते हैं। कई बार एग्जाम में बैठने वाले सारे ही परीक्षार्थी फेल हो जाते हैं। इसी लिए इस परीक्षा को अब तक की दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है।



कब शुरू हुआ मास्टर सोमैलिअर डिप्लोमा एग्जाम 

 


साल 1977 में शराब के चाहने वालों ने मिलकर एक संस्था तैयार की। जिसे नाम दिया गया कोर्ट ऑफ मास्टर सोमालियर (CMS)। इसका मकसद था शराब के शौकीनों को परोसने वाले इस तरह का मिश्रण बनाकर शराब दें कि उसका मजा बढ़ जाए। इसमें इस बात की ट्रेनिंग भी शामिल थी कि किस तरह की अल्कोहल के साथ कौन सी खाने की चीज सबसे अच्छी रहेगी।


शराब के शौकीन लोगों द्वारा ही मास्टर सोमैलिअर डिप्लोमा एग्जाम की शुरूआत की गई। हालांकि इससे पहले ही लंदन में साल 1969 में पहला मास्टर सोमैलिअर एग्जाम हो चुका था। बाद में इसे ही संस्था का रूप देकर ज्यादा व्यवस्थित तरीके से परीक्षा की शुरुआत हुई।



क्या है मास्टर सोमैलिअर डिप्लोमा 

 


ये वाइन प्रोफेशनल को दी गई टर्म है। बेहद पॉश होटलों और रेस्त्रां में वाइन प्रोफेशनल होते हैं, जो ग्राहकों को बेहतरीन शराब का मिश्रण उपलब्ध कराते हैं। साथ ही वे यह भी जानते हैं कि किस वाइन के साथ क्या खाना अच्छा रहेगा। इसे वाइन एंड फूड पेयरिंग कहते हैं। सोमैलिअर का पद कोई छोटी-मोटी बात नहीं, बल्कि ये सितारा होटलों में chef de cuisine यानी ग्रांड शेफ की बराबरी का पद होता है। वैसे तो ये होटलों में थोड़ी-बहुत ट्रेनिंग के साथ ही वाइन प्रोफेशनल रख लिए जाते हैं, लेकिन असल में इसका एक पूरा एग्जाम होता है, जो दुनिया का सबसे मुश्किल एग्जाम कहा जाता है।



कैसे होती है परीक्षा

 


मास्टर सोमैलिअर डिप्लोमा की चार चरणों में परीक्षा होती है। पहला चरण इंट्रोडक्टरी होता है, इसमें ऐसा कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है, जिसे रेस्त्रां इंडस्ट्री में कुछ सालों का अनुभव हो। इसके लिए पहले दो दिन की पढ़ाई करवाई जाती है। इसके बाद मल्टीचॉइस एग्जाम होता है। इसमें शराब के बनने, अंगूर और सेब की किस्मों, शराब और खाने की पेयरिंग के बारे में सवाल होते हैं। लेकिन इस चरण में पास होने पर सोमैलिअर का टाइटल नहीं मिल जाता है, बल्कि केवल इंट्रोडक्टरी सोमैलिअर कहलाते हैं।



मास्टर सोमैलिअर डिप्लोमा एग्जाम का दूसरा चरण


डिप्लोमा के दूसरे चरण में सर्टिफाइड सोमैलिअर के लिए परीक्षा होती है। ये चरण उनके लिए है, जो पहले में पास हो चुके और अब एडवांस चरण का सर्टिफिकेट पाने के लिए भी खुद को तैयार मानते हैं। इस परीक्षा के भी कई हिस्से होते हैं। इनमें लिखित परीक्षा के अलावा आंखों पर पट्टी बांधकर शराब को सूंघकर उसका स्वाद, उससे बनने का वक्त, किस अंगूर से तैयार हुआ है और किस रंग का है, ये सब बताना होता है। इसमें चार तरह की वाइन के साथ ब्लाइंड टेस्ट होता है। इस चरण में शामिल होने वालों को सर्टिफाइड सोमैलिअर कहते हैं और लगभग 66% लोग इस परीक्षा को निकाल लेते हैं।



एडवांस सोमैलिअर

 


पहले दो चरणों को पास कर चुका शख्स ही एडवासं सोमैलिअर में आ सकता है। अमेरिका में साल में दो बार ये एग्जाम होता है। यूरोप में ये परीक्षा पांच दिनों तक चलती है। इसमें लिखित परीक्षा होती है, जिसमें 60 सवाल होते हैं। इसके बाद वाइन टेस्टिंग होती है। इसमें आंखों पर पट्टी के साथ 25 मिनट में 6 तरह की वाइन के बारे में अलग-अलग बातें बतानी होती हैं।



आखिरी चरण मास्टर सोमैलिअर का टेस्ट

 


इसमें वही लोग शामिल हो सकते हैं, जो तीनों चरण पास कर चुके हैं, जिनके पास होटल इंडस्ट्री का कम से कम 10 सालों का तजुर्बा हो। साथ ही इसमें बैठने के लिए आप खुद से एग्जाम फॉर्म नहीं भर सकते, बल्कि इसके लिए आपसे ऊपर बैठे लोग आपको रिकमंड करेंगे, तभी आप इसका हिस्सा बन सकते हैं।



इसमें पूरी दुनिया की वाइन, कॉकटेल सबकी बात होती है। यहां तक कि शराब की फिलॉसफी पर भी सवाल होते हैं। एग्जाम इतना मुश्किल माना जाता है कि ये अलग-अलग हिस्सों में तीन साल तक चल सकता है। कई लोग दर्जनों बार भी एग्जाम देते हैं, यानी लगभग पूरी जिंदगी और तब भी इसे पास नहीं कर पाते हैं। आजतक केवल 9 लोगों ने पहली ही बार में इसे पास किया है। इसके अलावा ज्यादातर लोग इस कठिन परीक्षा में फेल हो जाते हैं।


दोस्तों, इसे दुनिया का सबसे कठिन एग्जाम कहा जाता है। जिसे पास बहुत ज्यादा मुश्किल है। बहुत से लोग इसमें भाग ले चुके हैं। लेकिन पिछले 50 वर्षों में इस परीक्षा को 274 लोग ही पास कर सके है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो कृप्या आगे शेयर अवश्य करें।


ये भी पढ़े

1. PUBG GAME से पैसे कैसे कमाए? Make Money PUBG Game - Wikipedia Hindi

2.  EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi

3. WhatsApp से पैसे कैसे कमाए How to make Money Online with Whatsapp - Wikipedia Hindi

4. Paytm Postpaid - अभी करो 1 लाख रूपए तक की शॉपिंग, बिल अगले महीने, जानिए कैसे

5. अगर 30 जून तक नहीं करवाया आधार-पैन लिंक तो होगी कार्रवाई, घर बैठे करवाएं आधार-पैन लिंक   

6. Adhaar Card Se Loan Kaise Le? 2020 में आधार कार्ड से लोन कैसे लें - Wikipedia Hindi

7. घर बैठे 5 मिंट में अप्लाई करें 50 हजार रुपए तक का ई-मुद्रा लोन - Wikipedia Hindi 

8. COVID-19 Personal Loan - कम ब्याज पर मिलेगा 25 हजार से 5 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन, जानिए फायदे

9. अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक अकाउंट, तो आपके लिए आने वाले हैं बुरे दिन

10.  Chingari App क्या है? इसका कैसे इस्तेमाल करें? Wikipedia Hindi

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online