ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं ( Online Driving License Apply in Hindi) - Wikipedia Hindi

Online Driving License Apply in Hindi



ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनवाएं ( Online Driving License Apply in Hindi) -  गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना कितना जरुरी है, ये बताने की जरुरत नहीं। लेकिन सरकारी दफ्तर जाकर लाइसेंस बनवाने में कई चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन आज हम आपको यहां पर ऑनलाइन घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के तरीके के बारे में बताने वाले हैं। जानिए कि कैसे घर बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं....



हमारे देश में लोगों के पास एक नहीं बल्कि एक ही परिवार में कई गाड़ियां मौजूद है, लेकिन कई बार देखा गया है कि लाइसेंस न होने की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर आपने भी अपना ड्राइविंग लाइसेंस अबतक नहीं बनवाया तो चिंता की बात नहीं है। अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए चक्कर नही लगाने पड़ेंगे। बल्कि ये काम घर बैठे ही हो जाएगा। वो भी केवल 350 रुपए में। तोआइए जानते हैं क्या ये ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का प्रोसेस..


कैसे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस (How apply for driving Licence online in Hindi)


ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना बहुत ही आसान प्रक्रिया है। यदि आप सड़को पर स्कूटर, कार जैसे वाहन चलाना चाहते हैं तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस रखना होगा। यदि आप बाहर चलाने का अभ्यास कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करना होगा। लर्निंग लाइसेंस भी आपको तभी प्राप्त होगा, यदि आप गाड़ी चलाना जानते हैं। तो ही आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।


हर कोई चाहता है कि उसका काम ऑनलाइन घर बैठे ही हो जाए इसलिए सरकार ने अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा को भी ऑनलाइन कर दिया है। कोई भी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। इसके लिए आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे और ना ही किसी एजेंट को पैसे देने होंगे। लेकिन यहां पर आपको एक बात बताना चाहते हैं कि ड्राइविंग लाईसेंस तभी बनेगा, अगर आपके पास कागजात पूरे हैं।


ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए जरूरी कागजात



1. घर पर सही पता : वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, बिजली या टेलीफोन का बिल, हाउस टैक्‍स की रसीद, राशन कार्ड, सरकारी कर्मचारियों को जारी किए गए एड्रेस युक्‍त आईडी कार्ड, तहसील या डीएम ऑफिस से जारी किया निवास प्रमाण पत्र आदि

2. उम्र प्रमाण पत्र : जन्म सर्टिफिकेट, हाई स्‍कूल/ 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, सीजीएचएस कार्ड या मजिस्‍ट्रेट के सामने डेट ऑफ बर्थ का एफिडेविट

3. आईडी प्रूफ : पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड आदि

4. पासपोर्ट साइज चार कलर फोटो



ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन (driving Licence apply online)



Step No.....01


Online Driving License Apply in Hindi

केंद्र सरकार ने एक नई पहल शुरू की है जिसके तहत आप अब घर बैठे ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आप अपने शहर के आरटीओ ऑफिस में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको https://parivahan.gov.in/ पर लॉग इन करना होगा। जिसके बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस सेक्शन पर क्लिक करना होगा।



Steps No.....02




Online Driving License Apply in Hindi
जहां पर आपके सामने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार (Ministry Of Road Transport & Highways Government of India) की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगा। जिसमें आपको राज्य सिलेक्ट करना है। 



Steps No.....03




Online Driving License Apply in Hindi

यहां पर आपको अप्लाई ऑनलाइन में क्लिक करके अपना पूरा फार्म भर देना है। आपको फार्म में अपनी पूरी जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन ही फीस भी जमा करवा देनी है और सबमिट कर देना है। यहां पर आपको आवेदन करने के बाद आवेदक नंबर मिलेगा, जिसे आपको संभालकर रखना होगा।



Steps No....04




ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको केवल 350 रुपए की फीस जमा करनी होगी। ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद आपके मोबाइल पर 1 मैसेज आएगा। इस मैसेज में ड्राइविंग टेस्ट देने की तारीख, जगह और समय बताई जाएगी। टेस्ट देने के 15 दिन के अंदर आपका लाइसेंस आपके दिए हुए पते पर पहुंच जाएगा।



दोस्तों आज कल सबकुछ ऑनलाइन होने का एक बहुत बड़ा फायदा ये हुआ है कि आपका कीमती समय बचेगा और आप आसानी के साथ कोई भी काम घर पर बैठे कर सकते हैं। इसलिए यहां आप घर पर बैठे ही ऑनलाइन अपना ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कर सकते हैं। इसमें आपको सबसे बड़ा फायदा एक समय बचेगा और दूसरा आप दलालों के ठगने से बच जाएंगे।

अगर आप में थोड़ी सी समझ हैं तो आप आसानी के साथ घर में बैठे हुए ऑनलाइन ड्राइविंग लाईसेंस को अप्लाई कर सकते हैं और अपने कीमती समय को भी बचा सकते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो आगे शेयर जरूर करें और सवाल पूछने के लिए कॉमेंट करें।


ये भी पढ़ लीजिए हजूर

👉🏻 1 अगस्त को ये बैंक करने जा रहे हैं बड़े बदलाव

👉🏻  IPS Officer कैसे करें? आइपीएस बनने के लिए योग्यता और अन्य जानकारी हिंदी में

👉🏻  जानिए अबोहर का इतिहास हिंदी में

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online