PDF Download Madhyamik History Question Paper 2017 | इतिहास प्रश्नपत्र | History Original Question Paper 2017 WB | West Bengal Board Class X | Madhyamik Class 10th Old Question Paper | Madhyamik 2017 Question Paper | Free PDF Download | Last 10 Years Question | WBBSE
MADHYAMIK QUESTION PAPER 2017 | HISTORY QUESTION PAPER 2017 | PREVIOUS YEARS QUESTION PAPER PDF DOWNLOAD
HISTORY - 2017
विभाग - क
1. सही विकल्प चुनें : 20 x 1 = 20
1.1. भारत में फुटबॉल खेल किसके द्वारा प्रारम्भ किया गया ?
(क) अंग्रेज (ख) डच
(ग) फ्रांसीसी (घ) पुर्तगाली
1.2. विपिनचन्द्र ने लिखा है –
(क) सत्तार बत्सर (ख) जीवन स्मृति
(ग) ए नेशन इन मेकिंग (घ) आनन्द मठ
1.3. वामवोधिनी पत्रिका के सम्पादक थे-
(क) रमेश चन्द्र दत्त (ख) शिशिर कुमार घोष
(ग) कृष्ण चन्द्र मजूमदार (घ) द्वारकानाथ विद्याभूषण
1.4. साधारण जन शिक्षा समिति का गठन हुआ-
(क) 1713 ई० में (ख) 1913 ई० में
(ग) 1813 ई० में (घ) 1823 ई० में
1.5. 'नवविधान' किसके द्वारा स्थापित किया गया –
(क) दयानन्द सरस्वती (ख) केशवचन्द्र सेन
(ग) स्वामी विवेकानन्द (घ) महर्षि देवेन्द्रनाथ टैगोर
1.6. सुई मुण्डा नेता थे-
(क) चुआर विद्रोह (ख) कोल विद्रोह
(ग) सन्थाल हूल (घ) मुण्डा विद्रोह
1.7.1878 ई० के वन नियम के अनुसार जंगलों को बाँटा गया –
(क) दो स्तरों में (ख) तीन स्तरों में
(ग) चार स्तरों में (घ) पाँच स्तरों में
1.8. 1857 के महाविद्रोह को किसके द्वारा भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम वर्णित किया गया -
(क) सुभाष चन्द्र बोस (ख) जवाहरलाल नेहरू
(ग) वी. डी. सावरकर (घ) रासबिहारी बोस
1.9. भारत का प्रथम राजनैतिक संगठन था -
(क) भारतीय संगठन (ख) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(ग) बंग भाषा प्रकाशिका सभा (घ) जमींदार सोसाइटी
1.10. 'भारत माता' का चित्र अंकन किया गया-
(क) अवनीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा (ख) रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा
(ग) नन्दलाल बोस द्वारा (घ) गगनेन्द्रनाथ टैगोर द्वारा
1.11. भारत में 'हाफटोन प्रिन्टिंग' प्रणाली प्रारम्भ की –
(क) उपेन्द्रकिशोर राय चौधरी (ख) रवीन्द्रनाथ टैगोर टैगोर
(ग) स्वामी विवेकानन्द (घ) देवेन्द्रनाथ
1.12. विश्व-भारती के संस्थापक थे –
(क) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर (ख) सुकुमार राय
(ग) पंचांग कर्मकार (घ) चार्ल्स विल्किन्स
1.13. 'एका' आन्दोलन के नेता थे-
(क) मदारी पासी (ख) डॉ. अम्बेडकर
(ग) महात्मा गांधी (घ) बाबा रामचन्द्र
1.14. आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना हुई थी –
(क) 1917 ई० में (ख) 1920 ई० में
(ग) 1927 ई० में (घ) 1929 ई० में
1.15.बारदोली सत्याग्रह हुआ था -
(क) बम्बई में (ख) पंजाब में
(ग) मद्रास में (घ) गुजरात में
1.16. बंग भंग विरोधी आंदोलन प्रारंभ हुआ था –
(क) 1904 ई० में (ख) 1905 ई० में
(ग) 1906 ई० में (घ) 1911 ई० में
1.17.मातंगिनी हाजरा 'भारत छोड़ो' आन्दोलन में जिस स्थान पर सम्मिलित हई थीं वह है-
(क) तमलुक (ख) सुता हाटा
(ग) बरिशाल (घ) पुरुलिया
1.18. 'दीपाली संघ' की स्थापना की थी –
(क) कल्पना दत्त (ख) लीला नाग (राय)
(ग) बसन्ती देवी (राय) (घ) बीना दास
1.19. भारत का 'लौह पुरुष' किसे कहा जाता है?
(क) महात्मा गांधी (ख) सरदार बल्लभ भाई पटेल
(ग) मुहम्मद अली जिन्ना (घ) राजेन्द्र प्रसाद
1.20. 'ए ट्रेन टू पाकिस्तान' के लेखक हैं –
(क) जवाहरलाल नेहरू (ख) वी. पी. मेनन
(ग) खुशवन्त सिंह (घ) सलमान रुश्दी
विभाग –ख
2. किन्हीं सोलह प्रश्नों के उत्तर दीजिए (प्रत्येक उपविभाग से एक प्रश्न अनिवार्य है): 16 x 1 = 16
उपविभाग : 2.1
एक वाक्य में उत्तर दीजिए :
2.1.1.'सोम प्रकाश' के सम्पादक कौन थे?
2.1.2. सरकारी दस्तावेज कहाँ संरक्षित किया जाता है?
2.1.3. बंगाल में किस सदी को नवजागरण सदी कहा जाता है ?
2.1.4. 'उलगुलान' का क्या तात्पर्य है ?
उपविभाग : 2.2
सत्य या असत्य लिखो:
2.2.1.रामकृष्ण मिशन की स्थापना श्रीरामकृष्ण ने की थी।
2.2.2. महाविद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल लार्ड डलहौजी था।
2.2.3. 'गोरा' उपन्यास में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने यूरोपीय समाज का समर्थन किया था।
2.2.4. गांधीजी और डॉ. अम्बेडकर ने संयुक्त रूप से दलित आन्दोलन किया था।
उपविभाग : 2.3
'क' स्तम्भ के साथ 'ख' स्तम्भ मिलाइये:
| 'क' स्तम्भ 2.3.1. अरविन्द घोष 2.3.2. तारकनाथ पालित 2.3.3. नवगोपाल मित्रा 2.3.4. रशीद अली | 'ख' स्तम्भ 1. आजाद हिन्द फौज 2. बंगाल नेशनल स्कूल एण्ड कालेज 3. बंगाल टेक्निकल इंस्टीट्यूट 4. हिन्दू मेला |
उपविभाग : 2.4
भारत के दिये गये मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्नित करें और नाम लिखें:
2.4.1. संथाल विद्रोह क्षेत्र
2.4.2. नील विद्रोह का एक केन्द्र
2.4.3. देशीय राज्य हैदराबाद
2.4.4. पुनर्गठित राज्य गुजरात
अथवा
(केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए)
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :
2.4.1. 'मास्टर दा के नाम से परिचित थे ________।
2.4.2. वहाबी का अर्थ है ________।
2.4.3. 'वर्तमान भारत' के लेखक थे ________।
2.4.4. हरी सिंह ________ के राजा थे।
उपविभाग: 2.5
निम्नलिखित कथनों की सही व्याख्या दें:
2.5.1. कथन : 'एका आन्दोलन का सूत्रपात उत्तर प्रदेश में हुआ था।
व्याख्या 1: यह एक व्यक्तिगत आन्दोलन था।
व्याख्या 2: यह एक किसान आन्दोलन था।
व्याख्या 3: यह एक श्रमिक आन्दोलन था।
2.5.2. कथन : भारत सरकार ने 1929 ई० में मेरठ षड्यन्त्र मामला शुरू किया।
व्याख्या 1: इसका उद्देश्य विरोधियों का दमन करना था।
व्याख्या 2: इसका उद्देश्य कानून भंग आन्दोलन का दमन था।
व्याख्या 3: इसका उद्देश्य देशव्यापी साम्यवादी क्रियाकलापों का दमन करना था।
2.5.3. कथन: 20 वीं शताब्दी में भारत के उपनिवेश विरोधी आन्दोलन में वामपंथियों की मुख्य भूमिका थी।
व्याख्या 1: वामपंथी जमींदारों एवं उद्योगपतियों के समर्थक थे।
व्याख्या 2: वे ब्रिटिश साम्राज्यवाद के समर्थक थे।
व्याख्या 3: वे ब्रिटिश शासन के विरुद्ध किसानों एवं श्रमिकों के संयुक्त संघर्ष के समर्थक थे।
2.5.4. कथन: भारतीय नारियों ने राष्ट्रीय आन्दोलन में प्रथम बार बंग-भंग के समय भाग लिया।
व्याख्या 1: क्योंकि वे गांधीजी द्वारा प्रेरित थीं।
व्याख्या 2: क्योंकि वे अरविन्द घोष के क्रान्तिकारी सिद्धान्त से प्रेरित थीं।
व्याख्या 3: क्योंकि वे विदेशी वस्तुओं का त्याग करना चाहती थीं।
विभाग 'ग'
3. निम्नलिखित प्रश्नों का दो या तीन वाक्य में उत्तर दीजिए (कोई ग्यारह): 11x2 = 22
3.1. सामाजिक इतिहास क्या है?
32. इतिहास के स्रोत में समाचार पत्रों का क्या महत्व है ?
3.3. बंगाल में नारी शिक्षा के विस्तार में राजा राधाकान्त देव की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
3.4. भारत का ब्रह्म समाज विभाजित क्यों हुआ?
3.5. क्या फराजी आंदोलन धर्म पुनर्जागरण आन्दोलन था?
3.6. नीलक नील की खेती करने वालों के ऊपर किस प्रकार अत्याचार करते थे? संक्षेप में वर्णन कीजिए।
3.7. उन्नीसवीं शताब्दी का उत्तरार्द्ध 'सभा समिति युग' क्यों कहा जाता है?
3.8. ‘आनन्द मठ' उपन्यास ने किस प्रकार राष्ट्रीयता की भावना का संचार किया?
3.9. बंगाल में विज्ञान शिक्षा के विकास में 'इण्डियन एसोसियेसन फार द कल्टीवेशन आफ साइंस’ की क्या भूमिका थी?
3.10. 'विश्व-भारती' की स्थापना का उद्देश्य क्या था?
3.11. आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना किस उद्देश्य से की गयी थी?
3.12. ‘श्रमिक एवं किसान पार्टी' क्यों बनायी गयी थी?
3.13. 'रशीद अली दिवस' क्यों मनाया जाता है?
3.14. दलित किन्हें कहा जाता है?
3.15. इन्स्ट्रुमेण्ट आफ एक्सेसन (Instrument of Accession) का क्या तात्पर्य है?
3.16. नेहरू-लियाकत समझौता (1950) क्यों हस्ताक्षरित हुआ?
विभाग 'घ'
4. किन्हीं छ: प्रश्नों के उत्तर सात या आठ वाक्यों में दीजिए।(प्रत्येक उपविभाग से कम से कम एक प्रश्न करना हैं):
उपविभाग घ.1
4.1. नारी इतिहास के ऊपर एक संक्षिप्त टिणणी लिखिए।
4.2. स्वामी विवेकानन्द के धार्मिक सुधारो के आदर्शों की व्याख्या कीजिए।
उपविभाग घ.2
4.3.1855 ई. में संथाल विद्रोह क्यों हुआ था?
4.4.1857 ई. के महाविद्रोह के प्रति शिक्षित बंगाली समाज की धारणा क्या थी?
उपविभाग घ.3
4.5. छपी पुस्तक और शिक्षा के प्रसार में संम्बन्ध का वर्णन कीजिए।
4.6. बंगाल में कारीगरी शिक्षा के विकास में बंगाल टेक्निकल इंस्टीट्यूट की क्या भूमिका थी ?
उपविभाग घ.4
4.7. दलित अधिकारों पर गांधी और अम्बेडकर के बीच वाद-विवाद पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
4.8. स्वतंत्रता के बाद भाषा के आधार पर भारत किस प्रकार पुनर्गठित हुआ?
विभाग 'ङ'
5. किसी एक प्रश्न का उत्तर पन्द्रह या सोलह वाक्यों में दीजिए : 1x 8= 8
5.1. शिक्षा के प्रसार में प्राच्यवादी एवं पाश्चात्यवादी विवाद क्या है ? उच्च शिक्षा के विकास में कलकत्ता यूनिवर्सिटी की भूमिका का वर्णन कीजिए।
5.2.1857 के महाविद्रोह की प्रकृति का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
5.3. सशस्त्र क्रान्ति आन्दोलन में नारियों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
(केवल मात्र वाह्य परीक्षार्थियों के लिए)
6.1. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक वाक्य में दीजिए (कोई चार): 4x1 = 4
6.1.1. 'ग्राम व्रत प्रकाशिका' के सम्पादक कौन थे?
6.1.2. साधारण ब्रह्म समाज की स्थापना किस वर्ष में हुई थी ?
6.1.3. 'श्रीरामपुर त्रयी' किसे कहा जाता है ?
6.1.4. एक व्यंगचित्र शिल्पी का नाम लिखें।
6.1.5. वर्ण परिचय किसने लिखा है?
6.1.6. एण्टी सर्कुलर सोसाइटी के संस्थापक कौन थे?
6.2. निम्नलिखित किन्हीं तीन प्रश्नों का उत्तर दो या तीन वाक्यों में दीजिए : 3x2 = 6
6.2.1. स्थानीय इतिहास से क्या समझते हैं ?
6.2.2. वुड्स डिस्पैच (1854) की किन्हीं दो सस्तुतियों का उल्लेख करें।
6.2.3. डेविड हेयर क्यों प्रसिद्ध हैं ?
6.2.4. ‘भारत सभा' की स्थापना के कोई दो उद्देश्य लिखें।
6.2.5. कोलकाता साइंस कालेज की स्थापना किसने और कब की थी?
=====
Thank you. Share with your friends.
(CLICK THE LINK BELOW FOR COMPLETE PAPER)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...