PM Kisan - मोदी सरकार खातों में डालने वाली है 2000 रूपए, करवा लीजिए रजिस्ट्रेशन - Wikipedia Hindi

PM Kisan


PM Kisan - नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। मोदी सरकार की पीएम किसान योजना में 2000 रूपए आने वाले हैं। अगर आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है तो आज आपके लिए ये पोस्ट पढ़ना बहुत जरूरी है। क्योंकि मोदी सरकार आने वाले दिनों में किसानों को 2000 रूपए की सौगात देने जा रही है। ऐसे में अगर आपने भी रजिस्ट्रेशन करवा लिया तो आप भी उस पैसे के भागीदार बन जाएंगे। तो आईए जानते हैं आज इसके बारे में विस्तार से.......


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को राहत देने के लिए पीएम किसान योजना शुरू की थी, जिसके तहत हर साल किसानों को 6000 हजार रूपए का सहयोग दिया जाता है, जिसे तीन किस्तो में यानि 2000 रूपए प्रति किस्त किसान के खाते में डाला जाता है। लेकिन हमारे बहुत से किसान भाई ऐसे भी हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया हैं या फिर भी ज्ञान की कमी के चलते उन्हें अभी तक इस योजना के बारे में पता ही नहीं चल पाया है।


ये भी पढें.. 



हमारे कुछ ऐसे भाई भी हैं, जिन्होंने पीएम किसान योजना में अपना रजिस्ट्रेशन को करवाया है, लेकिन फिर भी पैसा सब तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है किसानों की पूरी जानकारी का अपडेट न होना। ऐसे में जरूरी है कि किसान तुरंत अपनी जानकारी चेक लें। अगर इसमें कोई कमी है, तो उसे अभी दूर कर लें, जिससे पैसा उनको समय पर मिल जाए। अगर आपको इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं हैं तो आईए जानते हैं कि पीएम किसान योजना में कैसे रजिस्ट्रेशन करवाएं और कब आपके खातों में आने वाले हैं 2000 रूपए.....


पीएम किसान स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन बहुत आसान है। पात्र किसान गांवों के पटवारी, राजस्व अधिकारी या किसी भी नामित अधिकारी या एजेंसी के जरिए इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप चाहें तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या पीएम किसान की वेबसाइट से खुद भी इस स्कीम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन उससे पहले जान लें कि आखिर हैं क्या ये पीएम किसान योजना.


पीएम किसान योजना  क्या है?


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान, देश के किसानों के लिए सरकार की सबसे बड़ी लाभदायक योजनाओं में से एक है। मोदी सरकार ने उन किसानों की आर्थिक रूप से मदद करने की शुरुआत की है, जो पैसों की कमी के चलते कभी-कभी खेती नहीं कर पाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत, छोटे और सीमांत किसानों को 3 किस्तों में सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। कोरोना वायरस के इस दौर में किसानों के लिए यह योजना काफी मददगार साबित हुई। यह पैसा किसानों के खाते में सीधे भेजा जाता है।


रजिस्ट्रड किसान कैसे चेक करें स्टेटस


अगर आप पढ़े लिखें हैं तो आपको पीएम किसान योजना के बारे में पता होगा, साथ ही आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट के बारे में भी पता होगा। योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर आप योजना से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ अपने खाते का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं, यहां पर आप ये भी चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में कितनी किश्ते आ गई हैं। इसके अलावा आप यहां पर अपने फार्म में सुधार भी कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं कैसे चेक करें स्टेटस....


➢ सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है।
➢ वेबसाइट पर जाने के लिए यहां इस लिंक https://pmkisan.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं
➢ यहां पर आपको नीचे दाई ओर Formers Corner के नाम से एक बॉक्स दिखेगा।
➢ इसमें आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
➢ जैसे ही आप इसे क्लिक करेंगे एक नया पेज खुलेगा।
➢ हां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
➢ इसके बाद Get Report पर क्लिक करना होगा।
➢ आपके सामने पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
➢ यहां पर आप अपने पूरे गांव की लिस्ट निकाल सकते हैं, जो पीएम किसान योजना के पात्र हैं।


कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन


पीएम किसान स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन बहुत आसान है। पात्र किसान गांवों के पटवारी, राजस्व अधिकारी या किसी भी नामित अधिकारी या एजेंसी के जरिए इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप चाहें तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या पीएम किसान की वेबसाइट से खुद भी इस स्कीम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

 ये भी पढ़ें





ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया


1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।

2. वेबसाइट के दाहिने साइड में आपको 'Farmers Corner' दिखेगा।

3. अब  आपको 'New Farmer Registration' का ऑप्शन दिखेगा।

4. 'New Farmer Registration' पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

5. नए पेज पर आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड डालने के बाद 'Click here to continue' पर क्लिक करना होगा।

6. अब आपको रूरल फार्मर और अर्बन फार्मर में से उचित विकल्प का चुनाव करना होगा।

7. उचित विकल्प के चुनाव के साथ नया पेज खुलेगा।

8. नए पेज पर राज्य, जिला, उप-जिला, प्रखंड और गांव के नाम को ड्रॉप डाउन लिस्ट से चुनना होगा।

9. इसके बाद मांगे गए विवरण को भरकर आप अपना फॉर्म पूरा भर सकते हैं।


खास जानकारी


PM Kisan Registration के लिए आपको किसान का नाम, लिंग, वर्ग, किसान का टाइप, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर, जन्म की तारीख, पिता का नाम और जमीन से जुड़े विवरण भरने होंगे। एक बार रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भरने के बाद आप समय-समय पर अपने आवेदन की स्थिति भी इसी पोर्टल के जरिए चेक कर सकते हैं।


क्या सीखा


दोस्तों अगर आप किसान परिवार से संबंध रखते हैं तो आपको इस योजना का लाभ लेना चाहिए। क्योंकि आपको केंद्र सरकार खुद पैसे दे रही है। जो आपको सहयोग स्वरूप दिए जा रहे हैं। इसलिए जल्द से जल्द आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लीजिए। उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त महीने में किसानों के खातों में किश्त आ सकती है। इसलिए आपको भी रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।

ये भी पढ़िए जनाब

जानिए जनधन खाते का बैलेंस चेक करने के तीन तरीके
एमएसएमई क्या है? एमएसएमई लोन कैसे लें
किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं?
घर खरीदने के सरकार देगी सहयोग, 2.5 लाख की मिलेगी सबसिडी, कैसे करें अप्लाई

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online