Sanju - Sidhu Moosewala के खिलाफ मामला दर्ज - हथियारों को प्रमोट करने का आरोप - Wikipedia hindi
Sanju - Sidhu Moose Wala : हमेशा से विवादों में रहने वाले और हथियारों को प्रमोट करने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने हाल ही में रिलीज किए अपने नए गीत संजू में अपनी तुलना बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के साथ की है। जिससे लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर उनकी खूब अलोचना की जा रही है। सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ मोहाली पुलिस ने संजू गीत से हथियारों को प्रमोट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
सिद्धू मूसेवाला ने अपने गीत में बताया है कि उनके नाम के साथ भी 47 जुड़ा है, जबकि संजय दत्त के नाम के साथ भी ऐसा ही था।
सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ पुलिस वालों के साथ मिलकर AK-47 चलाने का मामला दर्ज हैं। जिसमें उन्हें अदालत द्वारा जमानत मिल गई हैं। इसी के बाद सिद्धू अपने आप की बॉलीवुड स्टार संजे दत्त से तुलना कर रहा है। सिद्धू मूसेवाला ने अपने गीत के अंतिम लाइन में कहता है कि 'लंडुयां नु सदा पेंदीयां ने लाहंता, मर्दां दे उत्ते केस ने पेंदे,। जिसकी हर तरफ खूब निंदा की जा रही है।
मोहाली में सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ मामला दर्ज
जिसके बाद जब संजू गाने के बोल पंजाब पुलिस के कानों में पड़े तो पुलिस ने एडीजीपी पंजाब और पंजाब ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन डायरेक्टर अर्पित शुक्ला ने संजू गाने में गैंगस्टरवाद और हथियारों को प्रमोट करने वाले सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ पुलिस स्टेशन स्टेट क्राइम पंजाब, फेज 4, मोहाली में धारा 188/294/504/120-B IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि जब से पंजाबी इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला ने एंट्री की हैं, तब से वह चर्चाओं में रहे हैं। उनकी चर्चा उनके हथियारों को प्रमोट करने वाले गीत और गैंगस्टर्स को बढ़ावा देना है। सिद्धू मूसेवाला हर चौथे दिन किसी न किसी कंर्टवर्सी में फंसे रहते है। कभी वह किसी पंजाबी सिंगर को कुछ गलत कह देते हैं तो कभी अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरते हैं।
विवादास्पद गायक सिद्धू मूसूवाला को एक आर्म्स एक्ट मामले में दी गई अग्रिम जमानत को रद्द करने के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को स्थानांतरित करने के लिए पंजाब पुलिस तैयार है, जिसके खिलाफ अपराध शाखा ने अपने नवीनतम के साथ हिंसा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया। गीत "संजू" - जो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर जारी किया गया था।
क्या कहती है अर्जुन अवार्डी एसपी अवनीत सिद्धू
सोशल मीडिया पर अर्जुन अवार्डी एसपी अवनीत सिद्धू ने कहा कि रिलीज होने वाले पंजाबी गीतों के लिए सेंसर बोर्ड बनाया जाना चाहिए। जिसका जो भी दिल करता है, वह गीत रिलीज कर देता है। गायक सिद्धू मूसेवाला हाल ही में रिलीज किए गीत में कहता है कि अकेला वही मर्द होता है, जिस पर केस दर्ज होते हैं।'
एसपी सिद्धू ने कहा कि भले ही पंजाब के लोगों को हथियारों का शौक है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि हर गीत ही हथियारों वाला हो। गायकों को इस बात को समझ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायकों को चाहिए कि वे युवाओं को समझाएं कि इन हथियारों का उपयोग फुकरापंती के लिए नहीं करना चाहिए, बल्कि देश का नाम रोशन करने व देश की रक्षा करने के लिए करना है।
क्या है सिद्धू मूसेवाला पर AK-47 वाला मामला
विवादास्पद पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है और एक डीएसपी को निलंबित कर दिया गया है। पंजाब के संगरुर में एक शूटिंग रेंज में गायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वीडियो में सिद्धू मूसेवाला एके 47 से गोली चलाते हुए नजर आ रहा है।
Sidhu Moose Wala के अब तक प्रसिद्ध गाने, जिसमें उन्होंने हमेशा से गुंडागर्दी और गैंगस्टरों को प्रमोट करने वाले ही बोल बोले हैं। पंजाब में हर घर में उनके गीत सुनने को मिल जाएंगे। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए नई पीढ़ी के युवा गैंगस्टर वाद की दलदल में धंस रहे हैं।
◆ So High
◆ Devil
◆ Tochan
◆ Legend
◆ Dark Love
◆ Ajj Kal
◆ Just Listen
◆ Jatt Da Muqabala
◆ Dollar
◆ Dawood
◆ Old Skool
◆Dhakka
◆Forget About It
◆ Famous
◆ Badfella
◆ B-Town
◆Death Route
◆ Jatti Jeone Morh Wargi
◆ Issa Jatt
◆ Tibbeyan Da Putt
◆ Gangster Jatt
◆ Sohne Lagde
◆ Hathyar
◆ Chosen
◆ 47
◆ Its All About You
◆ East Side Flow
◆ Trend
◆ Selfmade
◆ Warning Shots
◆ Outlaw
◆ Dogar
◆ Sanju
Sidhu Moose wala की समस्याएं अब ओर ज्यादा बढ़ने वाली हैं, क्योंकि पंजाब पुलिस सिद्धू मूसेवाला की अग्रिम जमानत को रद्द करवाने के लिए अदालत में याचिका लगाने वाली है। ऐसे में सिद्धू मूसेवाला को आने वाले दिनों में पुलिस की गिरफ्त में देखा जाएगा।
इससे एक बात को सिद्ध हो गई हैं कि अगर आप जमीन पर रह कर कुछ करोगे तो अच्छा है ज्यादा उडने वाले थोड़े दिन ही उड़ते हैं। ये बात सिद्धू मूसेवाला पर बिल्कुल सच साबित हो गई है।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...