साऊदी अरब (Saudi Arabia) के बारे में खास बातें, जो आप नहीं जानते हैं - Wikipedia Hindi
साऊदी अरब (Saudi Arabia) दुनिया का सबसे ज्यादा अमीर देशों में अपना दर्जा रखता है। क्योंकि साऊदी अरब में तेल का खजाना है। तेल से मालामाल सऊदी अरब में दुनिया भर के कामगार काम के लिए आते हैं। सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक मुस्लिम देश है। यह मध्यपूर्व का सबसे श्रेष्ठ देश है। साऊदी अरब विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है।
भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांगलादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, भूटान व अन्य ऐशिया के सभी देशों से काम करने के लिए लोग साऊदी अरब जरूर जाते हैं। साऊदी अरब देश ही कुछ ऐसा है कि यहां पर आपको मोटी कमाई होती हैं। साऊदी अरब में जितनी आपको कमाई होती है। उससे ज्यादा यहां के कानून हैं, जिन्हें आपको हर हाल में मानना होता है, अन्यथा आपको जुर्माना और सजा भुगतनी पड़ सकती है।
साऊदी अरब (Saudi Arabia) के युवराज मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र है। साऊदी अरब में आप जितनी मेहनत करोगे, आपको उतना ही उसका फल मिलेगा और उतनी ही आपकी कमाई ज्यादा होगी। साऊदी अरब मुस्लिम देश होने के कारण यहां के कानून भी बहुत ज्यादा सख्त है।
साऊदी अरब में हर काम कानून के दायरे में होता है। इसलिए यहां कोई भी कानून नहीं तोड़ता है। जिस कारण साऊदी अरब में हर कोई सिर्फ कमाई के लिए ही काम करता है और यहां पर शेख राज करते हैं। साऊदी अरब के शेख इतनी लंबी सोचते हैं कि यहां पर हर दिन कुछ नया करने को मिल जाता है। तो आइये आज जानते हैं सऊदी अरब के बारे में कुछ खास बातें....
1. सऊदी में इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था। सऊदी में इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना हैं। मक्का मदीना पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए बहुत बड़ा पवित्र तीर्थ स्थल है।
2. सऊदी अरब खूबसूरत जगहों वाला देश है। यहां देखने और घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। यहां मादाइन सालेह की नेचुरल ब्यूटी से लेकर बॉर्डर पर मौजूद कलरफुल सिटी नजरान घूमने फिरने के लिए शानदार है। सऊदी अरब के मक्का में बनी अल मस्जिद अन नबावी के बार में कहा जाता है कि इसे पैगंबर मोहम्मद साहब ने स्थापित किया था।
3. सऊदी अरब में 95 फीसदी जमीन रेतीली है। सऊदी अरब में कोई नदीं नहीं है। साउदी अरब में पानी से सस्ता तेल है।
4. 2018 की जनगणना के अनुसार सऊदी अरब की जनसंख्या 3 करोड़ से ज्यादा है।
5. सऊदी में महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध था, लेकिन लंबे संघर्ष के बाद अब यहां की महिलाएं वाहन चला रही हैं। बता दें कि सऊदी में पहले महिलाएं वोट नहीं दे सकती थी, लेकिन लंबे संघर्ष के बाद यहां निकाय चुनाव में महिलाओं को वोटिंग और चुनाव लड़ने का अधिकार मिला था।
6. सऊदी की करेंसी रियाल है, जो कि 18.97 भारतीय रुपये के बराबर है।
7. सऊदी अरब (Saudi Arabia) में कोई संविधान नहीं है। यहां शरिया कानून है। कहा जाता है कि शरिया कानून बाकी कानूनों से सख्त है। इस कानून के तहत यहां कई उन अपराधों में भी मौत की सजा का प्रावधान है, जिन्हें दूसरे कई देशों में गंभीर अपराध नहीं माना जाता है।
8. सऊदी अरब में 80 फीसदी काम करने वाले लोग विदेशी हैं, जो ज्यादातर गैस और तेल के क्षेत्र में काम करते हैं।
9. सऊदी अरब की जीडीपी 792.97 अरब डॉलर (2019) है। इस देश की जीडीपी में सबसे बड़ा योगदान यहां के तेल भंडारों का है।
10. सऊदी अरब के शाह सलमान ने नाबालिगों द्वारा किए जाने वाले अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान खत्म करने का आदेश दिया है।
निष्कर्ष ---
दोस्तों यह हैं साऊदी अरब देश के बारे में कुछ खास बातें, जिन्हें आपमें से बहुत कम लोग जानते होंगे। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। और हां, यहां पर आप कॉमेंट करके जरूर बताएं कि साऊदी अरब जैसा सख्त कानून क्या भारत में भी लागू होना चाहिए। धन्यवाद
ये भी पढ़िए हजूर
◆ डायनासोर के बारे में 20 रोचक तथ्य Amazing Facts information about Dinosaur
◆ टिड्डी के बारे में रोचक जानकारी Interesting Facts about Locust
◆ 25 Interesting Facts About Canada -कनाडा से जुडे 25 दिलचस्प तथ्य

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...