Sonu Sood Launches Pravasi Rojgar App | गरीबों का मसीहा अब रोगजार भी देगा - WIkipedia Hindi
Sonu Sood Launches Pravasi Rojgar app : मसीहा कौन होता है? हम फिल्मों में दानवीर तो बहुत देखते हैं, लेकिन एक फिल्म एक्टर को असली जिंदगी में दानवीर के रूप में देखना बेहद मुश्किल हैं। लेकिन कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन में हमारी सोच को बदला पंजाब के बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने। सोनू सूद सचमुच एक मसीहा बनकर प्रवासी मजदूरों के लिए आगे आए और उन्हें घर पहुंचाया। लेकिन आज हम उनके द्वारा प्रवासी मजदूरों को नौकरियां देने के लिए जो प्रवासी रोजगार एप जारी किया है, उसके जरिए तो सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को एक नया जीवन देने वाले हैं।
सोनू सूद बीते कुछ महीनों में हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाकर उनकी मदद कर चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान वह कई लोगों के जिंदगी के सुपरहीरो साबित हुए। सोनू का ये काम जारी है, लेकिन घर वापस जाने के बाद बेरोजगार मजदूरों की संख्या 1 लाख तक पहुंच गई है। अब ऐसे लोगों के लिए सोनू सूद एक ऐप लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'प्रवासी रोजगार'। इससे वर्कर्स को रोजगार ढूंढ़ने में मदद मिलेगी और घर बैठे मजदूरों को रोजगार मिल सकेगा।
सोनू सूद इस कोरोना महामारी के बीच लोगों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। लोगों को घर पहुंचाने और छत देने के बाद अब वह जरूरतमंदों के रोजगार की व्यवस्था भी कर रहे हैं। लोग भी सोनू सूद की इंसानियत दिखाने के रवैये से इतना खुश हैं कि उनके नाम से दुकानें खोलने लगे हैं। सोनू कोरोना काल में लोगों के लिए डूबती कश्ती को सहारा बनें हैं।
कोरोना वायरस के कारण रोजगार से वंचित हुए प्रवासी मजदूर
सोनू सूद बताते हैं कि कोरोना वायरस के कारण जो प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में काम करते थे, उनका रोजगार ठप हो गया। उन्होंने उन्हें घर तो पहुंचा दिया। लेकिन रोजगार न होने के कारण गरीब मजदूरों के खाने के लाले पड़ गए। अपने गांव लौटने के बाद ये मजदूर रोजगार ढूंढ़ रहे हैं। इस वक्त यह काफी मुश्किल है।
— sonu sood (@SonuSood) July 22, 2020
हालांकि उन्हें काम दिलाने की केंद्र सरकार की योजना है लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन की जरूरत है। इन वर्कर्स को शहरों, कस्बों में काम से जोड़ना जरूरी है। वहीं उनके गांव में भी काम के मौके उपलब्ध करवाने की कोशिश करूंगा। इसी उद्देश्य से सोनू सूद प्रवासी रोजगार नाम से एक वेबसाइट और एप लांच कर रहे हैं। जो प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने में काफी हद तक फायदेमंद साबित होने वाला है।
5 भाषाओं में होगा प्रवासी रोजगार ऐप
सोनू सूद द्वारा प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए प्रवासी रोजगार वेबसाइट व मोबाइल ऐप लांच करने को सोचा है। इस काम के लिए सोनू अपने इंजीनियर दोस्तों की मदद ली है। कई कंपनियां और एनजीओ उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। यह ऐप फिलहाल इंग्लिश में है। जल्द ही 5 भाषाओं में होगा। इससे कामगरों को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में भी मदद मिलेगी।
रजिस्ट्रेशन और काम सिखाने में भी करेंगे मदद
सोनू सूद ने बताया कि हमारी वेबसाइट और एक ऐप है। ग्राउंड पर लोग हैं जो वर्कर्स को रजिस्ट्रेशन में मदद करेंगे। हमारा एक हेल्पलाइन नंबर भी है। लोग इस पर फोन करके खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। हमें उनकी योग्यता बताइए और जो सीखना हो वो भी बताइए। हम उनकी प्रोफाइल बनाएंगे, ट्रेनिंग देंगे और उन्हें अच्छा काम देने वाले तक भी पहुंचाएंगे।
नहीं लगेगा एक भी पैसा
सोनू ने बताया कि इस वक्त लोगों को नहीं पता कि काम कहां मिलेगा। जो लोग काम करने वालों की तलाश में हैं उन्हें नहीं पता कि काम करने वाले कहां मिलेंगे। लोगों को काम दिलाने की इस कोशिश में उनसे एक रुपया भी चार्ज नहीं किया जाएगा। ये सेवा बिल्कुल फ्री है। इसमें हमारा उद्देश्य है कि सभी तक अच्छा रोजगार मुहैया करवाया जा सके।
क्या है सोनू सूद का प्रवासी रोजगार एप
सोनू सूद का ये ऑनलाइन प्लैटफॉर्म आज 23 जूलाई को लॉन्च होगा। इसमें कंस्ट्रक्शन, कपड़ों, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग, बीपीओ, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी 500 से ज्यादा कंपनियों में नौकरी के मौके होंगे। इसकी हेल्पलाइन 24X7 मौजूद रहेगी। इसके माइग्रेंट सपोर्ट सेंटर्स दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, हैदराबाद, कोयंबटूर, अहमदाबाद और तिरुवंतपुरम में होंगे।
इस प्लैटफॉर्म से जुड़ने के कई और फायदे हैं जैसे, काउंसिलिंग सेशन होंगे, बढ़िया जॉब ऑफर मिलेंगे साथ ही इंग्लिश बोलने जैसी कई स्किल्स सिखाई जाएंगी। सोनू ने बताया कि प्रवासी कामगरों की संख्या 6 करोड़ से ज्यादा है। इनमें से 3 करोड़ मजदूर हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि ऐप पर जल्द ही 1 करोड़ लोग होंगे। जिन्हें रोजगार दिलाना हमारा पहला उद्देश्य होगा।
क्या जाना
दोस्तों, सोनू सूद एक बॉलीवुड एक्टर होने के साथ-साथ पंजाबी भी हैं। पंजाबी वैसे ही दिल के राजे होते हैं और उन्होंने ये बात साबित भी कर दी है। सोनू सूद जहां प्रवासी लोगों के लिए मसीहा बना हुआ हैं तो वहीं पंजाब के लोगों को भी सोनू द्वारा दिखाई गई दरियादिली पर गर्व है।
सोनू सूद द्वारा लांच एप के जरिए कोई भी मजदूर रजिस्टर होकर रोगजार पा सकता है। जल्द ही हम सोनू सूद द्वारा लांच किए जाने वाले एप की पूरी जानकारी और कैसे रजिस्टर कर इस्तेमाल करें की जानकारी लेकर आपको बताएंगे। इसलिए पढ़ते रहिए Wikipediahindi.com सब कुछ हिंदी में


Comments
Post a Comment
Ask me anything here...