ओम का नियम क्या है? (What is Ohm’s Law?) with Examples Of Ohms Law In Hindi
ओम का नियम क्या है? (What is Ohm’s Law?)
ओम का नियम एक सूत्र(formula) है जिससे विभवान्तर(Potential or Voltage), धारा(Current) तथा प्रतिरोध(Resistance) के बीच संबंध ज्ञात किया जाता है।
![]() |
| ओम का नियम क्या है? (What is Ohm’s Law?) with Examples Of Ohms Law In Hindi |
ओम का नियम(Ohm’s law) –
यदि भौतिक अवस्थायें जैसे की ताप, लंबाई इत्यादि स्थिर हो, तब किसी विधुत परिपथ में प्रतिरोध के सिरों पर उत्पन्न विभवान्तर(वोल्टेज) उस प्रतिरोध में प्रवाहित होने वाली धारा(flow of current) के समानुपाती होता है।
यानि की V ∝ I
इसको V=IR भी लिख सकते है।
R = constant
ओम के नियम का सूत्रओम के नियम का सूत्र: V=IR है।
V=IRया,
V=I×R
Note : यहाँ – V = विभान्तर(Voltage), इकाई Volt(V) हैंI
I = धारा(Current), इकाई Ampere(A) हैं
R = प्रतिरोध(Resistance), इकाई Ohm(Ω) हैं
यदि आपको विभान्तर यानि Voltage का मान पता करना है तो
Formula:- V=I×R
यदि आपको धारा यानि Current का मान पता करना है तो
Formula:- I=V/R
यदि आपको प्रतिरोध यानि Resistance का मान पता करना है तो
Formula:- R=V/I
Imp.> “ओम का नियम तभी लागु होता है जब भौतिक अवस्थायें Constant(स्थिर) होती है।”
Example 1: यदि I=5A और R=8Ω हो तो Voltage(V) क्या होगा?
![]() |
यदि I=5A और R=8Ω हो तो Voltage(V) क्या होगा?
Ans. Formula:- V=IxR .
V = 5×8
V = 40 volts Ans
Example 2: यदि V=15V और R=5Ω हो तो Current(I) क्या होगा?
Ans. Formula:- I=V/R
I = 15/5
I = 3 ampere Ans.
Example 3: यदि V=12V और I=6A हो तो Resistance(R) क्या होगा?
Ans. Formula:- R=V/I
R = 12/6
R = 2 ohm Ans.


Comments
Post a Comment
Ask me anything here...