खाना-खजाना / बारिश के मौसम में घर पर बनाएं ये चटपटे और लजीज पकवान - Wikipedia Hindi

Monsoon Recipe in Hindi


Monsoon Recipe in Hindi - नमस्कार दोस्तों 'विकिपीडिया हिंदी' में आपका स्वागत है। बारिश का मौसम हैं और बारिश के मौसम में चटपटी चीजें खाने का बहुत मन होता है। बारिश के दिनों में हर घर में चाय-पकौड़े तो आम बनते हैं। लेकिन आजकल बारिश के मौसम में बच्चे तीखी-चटपटी चीजें खाना मांगते हैं और फास्ट-फूड खाने को भी मन ललचाता है।


लेकिन बारिश का मौसम होने के कारण आप बाहर से खाना नहीं खा सकते, इसलिए आपको घर पर ही कुछ ऐसा बनाना होता हैं, जिसे बच्चे भी खाएं और आप भी खाएं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे लजीज पकवान के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप बारिश के मौसम में बना सकते हैं।


आज हम आपको बारिश के मौसम में घर पर बनाए जाने वाले चटपटे और लजीज पकवान बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए और उसे कैसे बनाएं की विधि बताने वाले हैं। जिसे पढ़कर आप भी घर पर ही लजीज और चटपटे पकवान बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं कि बारिश के मौसम में बनाए क्या लजीज पकवान.....



चटपटे कॉर्न समोसे   


 

चटपटे कॉर्न समोसे बनाने के लिए सामग्री :


■ 2 प्याले मैदा
■ 200 ग्राम आलू
■ 3 भुट्टे
■ 1 चम्मच पिसा धनिया
■ थोड़ा-सा पुदीना
■ डेढ़ बड़े चम्मच तेल
■ 1 चम्मच सिंका जीरा
■ डेढ़ चम्मच गरम मसाला
■ आधा चम्मच पिसी लाल मिर्च
■ आधा चम्मच अमचूर पावडर
■ स्वादानुसार नमक
■ तलने के लिए तेल


चटपटे कॉर्न समोसे बनाने की विधि :


◆ सबसे पहले मैदे में 1 चम्मच तेल का मोयन मिलाकर पानी से गूंथ लें।
◆ अब भुट्टे के दाने निकालकर उबालें व दरदरा पीस लें।
◆ आलू भी उबालकर मैश कर लें तथा भुट्टे के साथ मिला दें।
◆ अब आधा चम्मच तेल गरम करें, इसमें दोनों तरह का धनिया डालें।
◆ बादामी होने पर बाकी सारे मसाले व आलू, भुट्टे का मिश्रण मिला दें और ठंडा होने दें।
◆ अब मैदे की लोई बनाकर गोल बेलें व 2 भागों में काटें।
◆ हर आधे हिस्से में मिश्रण मिलाकर समोसा बना लें।
◆ तेल गरम करके मध्यम आंच पर  समोसे तलें।
◆ गरमागरम चटपटे कॉर्न समोसे हरी चटनी और टोमॅटो सॉस के साथ पेश करें।




बारिश में खाएं रंगबिरंगी पापड़ी चाट 





रंगबिरंगी पापड़ी चाट बनाने के लिए सामग्री :


■ 250 ग्राम मैदा
■ 50 ग्राम सूजी
■ पाव छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
■ 2 बड़े चम्मच तेल (मोयन के लिए)
■ हरा, पीला व लाल रंग (खाने वाला)
■ तेल एवं नमक स्वादानुसार
■ 20-25 लौंग।


रंगबिरंगी पापड़ी चाट बनाने की विधि : 


◆ सबसे पहले मैदे में सूजी और बेकिंग पावडर को मिलाकर छान लें।
◆इसमें नमक मिलाकर तेल का मोयन देकर कड़ा आटा गूंथ लें।
◆ गूंथे हुए आटे के तीन बराबर हिस्से करें।
◆ एक हिस्से में पीला रंग मिलाएं, दूसरे में लाल और तीसरे में हरा रंग मिला दें।
◆ तीनों रंग के हिस्सों की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें।
◆ किसी भी रंग की लोई लेकर बड़ी पापड़ी बेल लें।
◆ इसी तरह दूसरे रंग की भी लोई लेकर पहले वाली पापड़ी से थोड़ी छोटी पापड़ी बेल लें।
◆ अब तीसरे रंग की लोई लेकर पहले वाली पापड़ी से थोड़ी और छोटी पापड़ी बेल लें।
◆ फिर पहले पीले रंग की पापड़ी लेकर किनारे से चाकू से छोटे-छोटे 4-5 कट लगाएं।
◆ इसी प्रकार शेष दोनों रंग की पापड़ी में भी कट लगाएं।
◆ अब तीनों आकार की पापड़ियों को एक के ऊपर एक इस तरह रखें कि नीचे बड़ी पापड़ी और ऊपर सबसे छोटी पापड़ी हो।
 ◆ इसके बाद बीचोंबीच लौंग लगा दें।
◆ अब कड़ाही में तेल गर्म करें।
◆ मध्यम आंच पर पापड़ी को तल लें।
◆ प्लेट में चटपटी सेंव जमाकर ऊपर रंगबिरंगी पापड़ी रखें, ऊपर से हरी चटनी, मीठी चटनी और पिसा जीरा, लाल मिर्च पावडर और नमक बुरका कर पेश करें।



स्वीट कॉर्न खीर  




स्वीट कॉर्न खीर बनाने के लिए सामग्री :


■ 1 या 2 फ्रेश मुलायम भुट्टे
■ डेढ़ लीटर दूध
■ 1 कप शक्कर
■ 1 चम्मच इलायची पावडर
■ मेवों की कतरन आवश्यकतानुसार


स्वीट कॉर्न खीर बनाने की विधि :


◆ सबसे पहले फ्रेश मुलायम भुट्टे के दाने निकाल कर रख लें।
◆ अब इन्हें जरूरतानुसार दूध डालकर प्रेशर कुकर में सीटी लगाकर पका लें।
◆ इसके बाद शेष बचे दूध में शक्कर डालकर गाढ़ा कर लें।
◆ अब उसमें दूध के साथ पकाएं भुट्‍टे डालकर धीमी आचं पर 5-7 उबाल आने ‍तक पकाएं।
◆ ऊपर से इलायची व मेवों की कतरन डालें और आंच से उतार लें।
◆ तैयार लाजवाब स्वीट कॉर्न खीर को गरमा-गरम पेश करें।



लाजवाब चटपटे कॉर्न रोल्स  




लाजवाब चटपटे कॉर्न रोल्स बनाने के लिए सामग्री :


■ 2 एकदम फ्रेश भुट्टे
■ 10 ब्रेड की स्लाइस
■ पाव कटोरी ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
■ 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
■ 1 प्याज बारीक कटा
■ 1 टमाटर बारीक कटा
■ 1 चम्मच गरम मसाला
■ हरा धनिया बारीक कटा
■ नमक स्वादानुसार

लाजवाब चटपटे कॉर्न रोल्स बनाने की विधि :


◆ सबसे पहले कॉर्न (भुट्टे, मकई) के दाने निकालकर उबाल लें एवं हल्का पीस लें।
◆ इसमें कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला, किसा हुआ नारियल व अन्य सभी सामग्री मिला लें।
◆ अब ब्रेड स्लाइस के किनारे निकालकर पानी में डुबोकर दबाएं, उस पर तैयार मसाला फैलाकर रोल करें।
◆ फ्रायपैन में तेल गरम करके डीप फ्राय कर लें।
◆ तैयार लाजवाब चटपटे कॉर्न रोल्स को हरी एवं मीठी चटनी तथा सॉस के साथ गरमा-गरम पेश करें।


दोस्तों बारिश के मौसम में आपके लिए लजीज पकवान की सामग्री और बनाने की विधि तो हमने आपको बता दी हैं और अब काम आपको करना है, जिससे आप असानी के साथ घर में चटपटी और लजीज पकवान का आनंद ले सकते हैं। बारिश के मौसम में बाहर से खाना खाने से गुरेज करना चाहिए। इसलिए घर पर ही आपको अच्छा और स्वच्छ पकवान तैयार करना चाहिए।


उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा बताई गई विधि और पकवान बनाने का तरीका पसंद आया होगा। अगर आप को यह पोस्ट हेल्पफुल लगे तो आगे जरूर शेयर करें और आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसे लगी बताने के लिए नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें। धन्यवाद

ये भी पढ़े...

घर पर सूजी और आटे के गोलगप्पे कैसे बनाए
क्या आप भी हैं मुंह के छालों से परेशान? तो अपनाए घरेलू उपाय
अगर आपका बच्चा भी 4 से 5 घंटे स्मार्टफोन पर खेलता है गेम तो उसे भी हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारी

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online