Amit Shah का जीवन परिचय, अमित शाह से जुड़े विवाद और रोचक बातें - Wikipedia Hindi

Amit Shah Biography in Hindi


Amit Shah Wikipedia Hindi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। क्या आप अमित शाह के बारे में जानते हैं? आज हम आपको इस पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह के जीवन परिचय व उनके जीवन से जुड़े विवादों के बारे में बताने वाले हैं। इसलिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।


अमित शाह को 2014 के चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात में एक शानदार जीत के लिए प्रेरित किया। शाह जो एक समृद्ध व्यापार साम्राज्य, पीवीसी पाइपलाइनों के मालिक हैं, अहमदाबाद में अपने कॉलेज के दौरान एक आरएसएस स्वयंसेवक (स्वयंसेवक) बन गए। आरएसएस में उनके कार्यकाल के दौरान 1982 में उन्होंने मोदी से मुलाकात की।


अमित शाह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत आरएसएस के छात्र संगठन के नेता के रूप में की और 1986 में बीजेपी में शामिल हो गए। वहां उन्होंने भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में काम किया और प्रधानमंत्री की राजनीतिक मेज की बगल में अपनी जगह अर्जित की। तो आईए जानते हैं अमित शाह के जीवन परिचय के बारे में.....


अमित शाह का जीवन परिचय (Amit Shah Biography in Hindi)



जन्म स्थान


अमित शाह का जन्म 1964 में महाराष्ट्र राज्य में एक गुजराती परिवार में हुआ था। इनका परिवार गुजरात के मेहसाना गांव से सम्बंधित है। अमित शाह का पूरा नाम अमित अनिलचन्द्र शाह है। लेकिन उन्हें सभी अमित शाह के नाम से ही जानते हैं।


शिक्षा


अमित शाह की प्राथमिक शिक्षा मेहसाना के स्कूल से हुई थी, इन्होंने अहमदबाद के सीयू शाह साइंस कॉलेज से बायो केमिस्ट्री में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। 14 वर्ष की आयु में ही इन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में एक तरुण स्वयं सेवक के रूप में जॉइंट किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से ही इन्हें देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिली।

कॉलेज के समय ही अमित शाह बीजेपी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के लिए कार्य करते थे। वर्ष 1984-85 में इन्होंने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अपने प्रारंभिक करियर में इन्होंने अपने पिताजी का बिजनेस भी संभाला था।


राजनीतिक जीवन


वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अमित शाह को टिकट दिया। उन्होंने गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और चुनाव में जीत दर्ज की। इसके बाद इन्होंने इस सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज की।


मंत्री पद


वर्ष 2002 में गुजरात के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी को भारी मतों से जीत मिली तो पार्टी ने शाह को मंत्री पद से सम्मानित किया तथा कई प्रमुख विभाग इन्हें दिए गए। उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे।



प्रधानमंत्री मोदी के लिए चुनाव प्रचार


भारत में वर्ष 2014 में लोकसभा के चुनाव हुए। भारतीय जनता पार्टी में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश की, जिसे बीजेपी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। पार्टी ने उत्तर प्रदेश राज्य के लिए अमित शाह को चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी सौपी। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 80 सीटों में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की, भाजपा की यह सबसे बड़ी जीत थी।

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राजनाथ सिंह जो तत्कालीन भाजपा के अध्यक्ष थे को भारत का गृहमंत्री बनाया गया और अमित शाह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। तब से लेकर अभी तक अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।



अमित शाह से जुड़े विवाद (Amit Shah Controversies in hindi)


■ फर्जी एनकाउंटर का आरोप :- साल 2005 में गुजरात में हुए एक एनकाउंटर में तीन लोगों को आतंकवादी बताते हुए मार दिया गया था. लेकिन कहा जाता है कि इस एनकाउंटर के पीछे शाह का हाथ था. इस एनकाउंटर की जांच कर रही सीबीआई ने इसे एक नकली एनकाउंटर बताया था। वहीं शाह पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पैसे लेकर ये एनकाउंटर करवाया था।

■ गुजरात में प्रवेश करने पर लगी रोक :- शाह को साल 2010 में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था और इन पर हत्या और वसूली के आरोप लगाया गए थे। इतना ही नहीं कोर्ट ने इनको इनके राज्य से बाहर निकाल दिया था और राज्य में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि ये रोक साल 2012 में इनके ऊपर से हटाई गई थी।

■ गुजरात दंगों के सबूत साफ करने का आरोप :- वर्ष 2002 में गुजरात में हुए दंगों को लेकर भी शाह विवादों में घिरे रहे थे। शाह पर आरोप लगाए गए थे कि इन्होंने इस दंगे से जुड़े सबूतों की मिटाने की की कोशिश की थी। शाह पर ये भी आरोप लगा था कि इन्होंने इस केस के गवाहों को उनका बयान बदलने पर मजबूर किया था।

■ महिला की जासूसी करने का आरोप :- साल 2009 में शाह पर एक बार फिर विवादों में आ गए थे, जब इनपर एक महिला की जासूसी करने का आरोप लगा था। कहा जाता है कि शाह ने गैर कानूनी तरीके से और अपनी ताकत के दम पर एक महिला की जासूसी करवा रहे थे। हालांकि शाह ने इन सभी आरोपों को गलत बताया था।


अमित शाह से जुड़ी रोचक बातें



■ शाह को मिली है जेड प्लस सुरक्षा :- अमित शाह का नाम उन राजनेताओं में आता हैं जिन्हें सरकार द्वार जेड प्लस सुरक्षा दी जाती है। शाह के साथ हर वक्त 25 कमांडो रहते हैं जो कि उनकी सुरक्षा करते हैं।

■ साल 1982 में मिले थे मोदी से :- अमित शाह और मोदी एक ही पार्टी के लिए कार्य करते हैं और ये दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। कहा जाता है कि साल 1982 में इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, ये दोनों अहमदाबाद में आरएसएस के आयोजित हुए एक कार्यक्रम में आए थे। वहीं उस समय हुई इनकी ये छोटी से मुलाकात जल्द ही दोस्ती में बदल गई थी।

■ स्टॉक ब्रोकर के तौर पर भी किया है कार्य :- शाह आज भले ही राजनीति में एक जाना मान चेहरे बन गए हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में बतौर एक स्टॉक ब्रोकर भी कार्य किया था। इतना ही नहीं कहा जाता है कि शाह ने एक सहकारी बैंक में भी कुछ समय तक अपनी सेवाएं दी थी।


निजी जीवन




पूरा नाम :- अमित शाह
जन्म तिथि :- 22 Oct 1964
जन्म स्थान :- मुंबई (महाराष्ट्र)
पार्टी का नाम : भारतीय जनता पार्टी
शिक्षा :- NULL
व्यवसाय :- कृषि, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता
पिता का नाम :- अमित अनिल चंद्र शाह
माता का नाम :- श्रीमती कुसुमबेन शाह
जीवनसाथी का नाम :- सोनालबेन शाह
जीवनसाथी का व्यवसाय :- सामाजिक कार्यकर्ता


दोस्तों ये है हमारे गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का जीवन परिचय, उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें और उनके जीवन से ज़ड़े विवाद। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो आगे जरूर जरूर शेयर करें। धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online