Doctor : Sidhu Moose Wala | डॉक्टर - सिद्धू मूसे वाला
DOCTOR Sidhu Moose Wala | Latest Punjabi Songs 2020
Song – Doctor
Singer – Sidhu Moose Wala
Lyrics – Sidhu Moose Wala
Music – The Kidd
Promotions – Gold Media
Video – Hunny Singh & Pulkit Setia PK
Music Label – Sidhu Moose Wala
Genre – Punjabi Pop
Released – 3 Aug 2020
Singer – Sidhu Moose Wala
Lyrics – Sidhu Moose Wala
Music – The Kidd
Promotions – Gold Media
Video – Hunny Singh & Pulkit Setia PK
Music Label – Sidhu Moose Wala
Genre – Punjabi Pop
Released – 3 Aug 2020
Sidhu Moose Wala का नाम आज कौन नहीं जानता है। अपनी बेबाक और धमाकेदार अंदाज भरी गायकी के कारण मूसेवाला के फैंस की संख्या लाखों ही नहीं ब्लकि करोड़ों में हैं। लेकिन उनके हथियारों और गैंगस्टर वाद को प्रमोट करने के आरोप में उनके खिलाफ अलग-अलग आपाराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। फिर भी सिद्धू मूसेवाला ने नए अंदाज में एक ओर गीत डॉक्टर का टीसर यूट्यूब पर डाला हैं, जो 3 अगस्त को रिलीज होगा।
डॉक्टर सॉन्ग में सिद्धू मूसेवाला फिर उसी अंदाज में दिख रहे हैं, जैसे वो पहले अपने गानों में नजर आते हैं।
डॉक्टर गाने में सिद्धू मूसेवाला डॉक्टर 5911 बने हुए हैं और उनकी दुकान के बाहर लगे पोस्टर पर लिखा हुआ है कि "डॉक्टर 5911 (दो गोली वाला) एत्थे मर रहे बंदियां नू ज्योंदा कीता जांदा है अते जियों रहे बंदे नू मारिया जांदा है। किसे प्रकार दे वहम ते फुकरेपुणे दे इलाज लई सानू इस नंबर ते संपर्क करो ---- मोब नं...98001-05911''
एक के बाद एक हिट गाने देने वाले सिद्धू मूसेवाला जल्द ही अपना नया गाना ‘डॉक्टर’ लेकर आ रहे हैं। इस गाने का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जिसमें सिद्धू मूसेवाला हाथ में एक इंजेक्शन पकड़े हुए हैं। गाने को देखने के बाद ही पता चलेगा कि इस गीत में सिद्धू क्या नया करने वाले हैं। इस गाने के बोल सिद्धू मूसेवाला ने खुद लिखे हैं जबकि संगीत द किड ने दिया है। यह गाना 3 अगस्त को रिलीज हो रहा है।
सिद्धू मूसेवाला के फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार है। इस गाने में क्या खास होगा ये तो गाने के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन जिस हिसाब से डॉक्टर गाने के टीसर को लोग देख रहे हैं और टीसर ही यूट्यूब के ट्रेंड नंबर 1 पर चल रहा हैं, उम्मीद है कि आने वाले समय में डॉक्टर गाने को भी लोग इसी तरह से रिस्पांस देंगे।
जरा हट के
दोस्तों अब बात करते हैं सिद्धू मूसेवाला पर हुए बीते दिनों मुकदमे दर्ज के बारे में, जिसमें पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। लेेकिन इसके बावजूद भी सिद्धू मूसेवाला बेधड़क गाने निकाल रहे हैं, जिससे लगता है कि उन्हें किसी का कोई डर नहीं है और वो ऐसे ही बेबाक गायकी से अपने फैंस के लिए नए-नए गीत गाते रहेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आए तो आगे जरूर शेयर करें और अगर आप सिद्धू मूसेवाला के फैंस हैं तो उनके लिए कॉमेंट में कोई संदेश जरूर लिखें।


Comments
Post a Comment
Ask me anything here...