जल्दी करो LIC दे रहा पर्सनल लोन, घर बैठे ऑनलाइन करें आवेदन - Wikipedia Hindi


LIC Personal Loan :- नमस्कार दोस्तों विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। कोरोना वायरस के कारण आई मंदी ने सभी की कमर तोड़कर रख दी है। क्या इस मंदी के दौर से उबरने के लिए आप भी पर्सनल लोन ले रहे हैं? तो आपके लिए ये पोस्ट पढ़ना बहुत जरूरी है क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको LIC के पर्सनल लोन लेने के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Lic personal loan

कोरोना काल के कारण लोगों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। सभी को पैसों की जरूरत महसूस हो रही है। ऐसे में पर्सनल लोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन कोरोना संकट में लोन के लिए बैंक जाना भी ठीक नहीं है। ऐसे आपकी परेशानी LIC दूर सकता है। एलआईसी आपको घर बैठे लोन की सुविधा दे रहा है। अगर आपको लोन की जरूरत है, तो आप एलआईसी में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास LIC की पॉलिसी ( LIC Policy ) होनी चाहिए। इसके बाद ही आप इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।



पर्सनल लोन एक ऐसा लोन होता है, जिसके जरिए आप अपने निजी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। लगभग सभी बैंक अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन मुहैया करवाते हैं। पर्सनल लोन लेने के लिए आपके पास अच्छे क्रेडिट स्कोर होने चाहिए, तो ही बैंक आपको पर्सनल लोन देता है। लेकिन यहां पर हम बात करने वाले हैं LIC के पर्सनल लोन के बारे में। जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं......


LIC ग्राहकों को मिलेगा पर्सनल लोन



बता दें कि LIC अपने मौजूदा ग्राहकों को पर्सनल लोन की सुविधा दे रही है। अगर आपने भी बीमा पॉलिसी खरीदी है तो आप प्रीमियम की रकम के बदले लोन ले सकते हैं। आप किसी वक्त घर बैठे लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि ये लोन आपको चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि, पॉलिसी मैच्योर होने पर लोन की राशि कंपनी काट लेगी और बचे हुए पैसे आपको वापस कर दिए जाएंगे। इससे ये फायदा होगा कि आपको सिर्फ लोन का ब्याज चुकाना होगा।



LIC लोन की शर्तें


लोन लेने के लिए आपके पास LIC पॉलिसी होनी चाहिए। आपने लोन के लिए आवेदन करने से पहले कम से कम तीन साल तक प्रीमियम भरा हो। आपकी उम्र 18 साल से अधिक हो। आप पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू के अधिकतम 90 फीसदी तक लोन ले सकते हैं। अगर आपकी LIC पॉलिसी पेडअप है तो आप सरेंडर वैल्यू के 85 फीसदी तक ही लोन ले सकते हैं।



कितना लगेगा ब्याज



LIC पॉलिसी के बदले लिए जाने वाले लोन पर आपको 9 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। आप कम से कम छह महीने की अवधि के लिए यह लोन ले सकते हैं।


कैसे करें आवेदन



LIC पर्सनल लोन अप्लाई करने के लिए आप घर पर बैठे ही लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर्सनल लोन अप्लाई करना बहुत आसान है, यहां आपको बताते हैं स्टेप by स्टेप आप कैसे पर्सनल लोन अप्लाई कर सकते हैं.....


Step.1- सबसे पहले एलआईसी से लोन लेने के लिए आप LIC की बेवसाइट Https://Www.Licindia.In/Home/Policyloanoptions लिंक पर क्लिक करना है।

Step.2- आपको एक फॉर्म भरना होगा।

Step.3- फार्म भरने के साथ आपको अपने सिग्नेचर को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

Step.4- ऐसे में यहां लोन अप्लाई करने के बाद आपको आसानी के साथ लोन मिल जाएगी।

ये भी पढें.. 




दोस्तों अगर आप LIC के ग्राहक हैं तो आप पर्सनल लोन ले सकते हैं, वो भी घर बैठे। ऐसे में आपको कुछ नहीं करना होगा, बस ऊपर बताए तरीके अनुसार लोन के लिए अप्लाई करना है। जिससे आपको लोन मिल जाएगा।


उम्मीद करते हैं कि आपको LIC पर्सनल लोन के बारे पूरी जानकारी मिल गई है, जिससे आपको लोन लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आये तो कृपया आगे जरूर शेयर करें।

ये भी पढ़िए जनाब

➢ जानिए जनधन खाते का बैलेंस चेक करने के तीन तरीके
➢ एमएसएमई क्या है? एमएसएमई लोन कैसे लें
➢ किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं?
➢ घर खरीदने के सरकार देगी सहयोग, 2.5 लाख की मिलेगी सबसिडी, कैसे करें अप्लाई

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online