Vidya Balan | विद्या बालन - Wikipedia Hindi
Vidya Balan Wikipedia Hindi :- विद्या बालन एक भारतीय अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड में विद्या अपने बेहतरीन अभिनय और अदायगी के लिए जानी जातीं हैं। विद्या का अब तक फ़िल्मी सफर बेहद सफल रहा है। उन्हें एक राष्ट्रीय पुरूस्कार और 5 बार फिल्मफेयर अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।
आज हम इस पोस्ट में विद्या बालन के जीवन, विद्या बालन की बायोग्राफी, विद्या बालन का जीवन परिचय के बारे में पढ़ने वाले हैं। इसलिए अगर आप विद्या बालन के फैंस हैं तो आपको ये पोस्ट शुरू से लेकर लास्ट तक जरूर पढ़नी चाहिए।
विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1978 को केरल में हुआ था। उनके पिता का नाम पी.आर बालन हैं जोकि डीजीकेबल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनकी मां का नाम सरस्वती बालन है, जोकि एक ग्रहणी हैं। विद्या तमिल, मलयालम, हिंदी, और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हैं। विद्या की एक बहन है-प्रिया बालन।
विद्या का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चेम्बूर से की। और स्नातक की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से सम्पन्न की। विद्या बालन की शादी यूटीवी के सी.इ.ओ सिद्धार्थ रॉय कपूर से 14 दिसंबर 2012 को हुई।
विद्या को अपने शुरुआती फ़िल्मी करियर में कई उपेक्षाओं का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें एक मलयालम निर्देशक ने अपशगुन तक कह दिया था। लेकिन विद्या ने हार नहीं मानी। इसके बाद विद्या ने कई टीवी कमर्शियल ऐड और टीवी सीरियल में काम किया। विद्या ने प्रसिद्ध टीवी शो हम पांच में भी काम किया है।
विद्या ने कई म्यूजिक एल्बम/ विडियोज में सहायक भूमिकाओं में यूफोरिया (bands), सुभा मुदगल और पंकज उधास जैसे गायक और बैंड के साथ काम किया। विद्या को उनके फिल्मी करियर का पहला ब्रेक फिल्म परिणीति में मिला। फिल्म को समीक्षकों द्वारा बेहद सरहाना मिली, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म में आलोचकों को विद्या का अभिनय बहुत पसंद आया था। उन्हें इस फिल्म के शाइनिंग स्टार बॉलीवुड के पुरुस्कार से सम्मानित भी किया गया।
विद्या बालन का करियर
16 साल की उम्र में ही एकता कपूर के टेलीविज़न शो “हम पांच” से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू कर रखा था, जहां लोगो ने उनके हुनर को पहचाना। 2005 में फिल्म “परिणीता” के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमे उनके साथ सैफ अली खान थे और इस फिल्म की प्रशंसा आलोचकों ने भी की। फिल्म में उनके अभिनय की देखते हुए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट फिमेल डेब्यू अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि उनके फ़िल्मी करियर की शुरुवात 2003 में आयी बंगाली फिल्म “भालो ठेकों” से हुई।
डेब्यू फिल्म में ही सफलता मिलने के बाद उन्होंने दूसरी बहुत सी सफल फिल्मो जैसे संजय दत्त के साथ ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, मिथुन चक्रवती के साथ ‘गुरु’, और अक्षय कुमार के साथ ‘हे बेबी’ इत्यादि। इन फिल्मो में काम कर उन्होंने खुद को बॉलीवुड की मुख्य अभिनेत्रियों में शामिल किया। “भूल भुलैया” नामक फिल्म में उनके रोल की काफी प्रशंसा की गयी और आलोचकों ने भी उनकी एक्टिंग को सराहा।
2009 से 2012 तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में वह एक थी और इस दौरान उन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्मो में भी काम किया। अमिताभ बच्चन के साथ “पा” (2009), नसीरुद्दीन शाह के साथ “इश्किया” (2010) और “नो वन किल्ड जेसिका” (2011) जैसी सुपरहिट फिल्मो में उन्होंने काम किया। इनके लिए उनका नामनिर्देशन फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए भी किया गया।
इसके बाद 2011 में “दी डर्टी पिक्चर” में उनके सिल्क नामक किरदार ने उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड भी दिलवाया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद “कहानी” (2012) फिल्म में उन्होंने एक गर्भवती महिला का रोल निभाया और इस फिल्म के लिए भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
विद्या की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्में
पा
डर्टी पिक्चर
डेढ़ इश्किया
परणिता
भूल भुलैया
कहानी
नो वन किल्ल्ड जेसिका
हमारी अधूरी कहानी
विद्या बालन के कुछ फोटो
चित्र साभार.. इंस्टाग्राम







Comments
Post a Comment
Ask me anything here...