8 Hidden Signs You Might Be A Serial Entrepreneur In Hindi
देखो में मजाक नहीं कर रहा एकदम सीरियसली, हमारे अंदर ऐसे कई गुण होते है जिससे ये साबित हो जाता है की हम एक इंटरप्रेन्योर है।



हम अपने जीवनचर्या में कई काम करते है और कुछ काम ओरो से बेहतर करते है लेकिन हम उसे पेहचान नहीं पाते। हर कोई यहाँ इंटरप्रेन्योर बन सकता है, और आप जानते ही होंगे इंटरप्रेन्योर कोन होता है, जेफ्फ बेज़ोस, बिल गेट्स यह सारे इंटरप्रेन्योर ही है।

कोई भी स्टार्ट उप, खुदका बड़ा बिज़नेस और तो और अगर आप गेम डेवलपर भी है तो आप अपने आपको इंटरप्रेन्योर कह सकते है।
इंटरप्रेन्योर यह नाम ख़रीदा नहीं जाता इस नाम को हासिल करने के लिए बोहत हार्डवर्क लगता है, कई रातो तक जागना पड़ता है, अनगिनत समय तक आपको मेहनत करनी पड़ती है अपने लक्ष्य के लिए।
हमारा अतीथ पेहले सेही बोहत दुखदाई रहा है और अगर आज हम अपने सपनो को पाने में मेहनत नहीं करेंगे तो आने वाला समय अतिथ से भी बुरा हो सकता है। (इसका कारण है की दुनिया बोहत तेज़ी से आगे बढ़ रही है)
आज में आपको ऐसे पॉइंट्स के बारे में बताऊंगा जिससे यह साबित होगा की आप भी एक इंटरप्रेन्योर बन सकते है।
(जैसे ही आपके नाम में इंटरप्रेन्योर का शब्द जुड़ा, तो समझ लेना आप अमीर लोगो की लिस्ट में आ चुके हो)
ओके तो और ज्यादा गप्पे नहीं सीधे उन पॉइंट्स की तरफ आगे बढ़ते है।
यह भी पढ़े:-

1. काम के लिए बेचेन 👀
भले ही आप अभी इंटरप्रेन्योर नहीं हो, आपने किसी काम को हाथ में लिया और अब जब तक उस आप उस काम को पूरा कर रिजल्ट हासिल नहीं कर लेते तब तक आपको बेचैनी होगी।
और अगर आपको भी यह फील होता है किसी काम के साथ तो आप इंटरप्रेन्योर के लिए ही बने हो ऐसा मान लो। क्यूंकि यह एक गुण हो गया इंटरप्रेन्योर का जब तक वो अपने बिज़नेस से जुड़े कामो के समय दरमियान पूरा ना करले तब तक वह बेचेन सा रेहता है।
एक इंटरप्रेन्योर सबसे पहले अपने बिज़नेस मॉडल तैयार करता है जिसमे काफी समय लगता है और अब उसके ऊपर एक्शन्स लेने होंगे क्यूंकि जब एक्शन्स नहीं लेंगे तब तक उस बिज़नेस मॉडल का कोई महत्त्व नहीं होता।
एक इंटरप्रेन्योर अपने काम के प्रति बेचैन इस लिए रेहता है क्यूंकि उसके दिमाग में यही चलता रहता है की मेने बनायीं हुई स्ट्रेटेजी काम करेगी या नहीं। और जैसे जैसे उस स्ट्रेटेजी पर काम चलता रेहता है वैसे वैसे मन को शांति मिलती है।
2. एक से अधिक हुनर 👀
क्या आप मल्टी टैलेंटेड हो? मेरे ख्याल से तो हो। हर शिक्षक एक एक विषय पढ़ाने का ज्ञान रखता है, विद्यार्थी 7 विषयो को याद रखने का ज्ञान रखता है। ऐसीही छोटी छोटी बाते हमे यह सिखाती है की हममे काबिलियत की कमी नहीं है।
गेम डेवलपर इसी लिए इंटरप्रेन्योर कहलाते है क्यूंकि वह अकेले डिजाइनिंग, करैक्टर मॉडलिंग, मैप जैसे कई चीज़े खुद बनाने की काबिलियत रखते है।
आप कंटेंट भी बना लेते हो और ग्राफ़िक डिज़ाइन भी कर लेते हो यानि आप एक से अधिक हुनर रखते हो।
इंटरप्रेन्योर की यही तो आश्चर्य की बात है वह नए आइडियाज बनाता है, खुद स्ट्रेटेजी बना लेता है, मार्केटिंग कर सकता है, लोगो को कुछ भी सेल कर सकता है, उसके सोचने का तरीका तक लोगो से बोहत अलग होता है।
एक इंटरप्रेन्योर के बहार से निकलते हुए तेज़ से लोग उसे पहचान लेते है की वह कोन है। उसके बात करने के अंदाज से लेकर क्लाइंट्स की बात सुनने का उसमे हुनर रहता है।
यह भी पढ़े:-
3. बच्चे के रूप में पैसे कमाना 👀
अगर आप ब्लॉग्गिंग करते है तो गाइड ब्लॉग्गिंग के फाउंडर उमेर कुरेशी को जानते होंगे जो महज 16 साल की उम्र में एक सफल ब्लॉगर है और साथ वे इंटरप्रेन्योर भी है।
अगर आपकी उम्र 18+ नहीं है फिरभी आप अपनी स्किल के जरिये पैसे कमा लेते हो यानि आप इंटरप्रेन्योर बन सकते हो।
ऐसा बोहत कम लोगो में देखा जाता है, की वह छोटी उम्र से पैसे कमाना शुरू करदे।
जैसे मार्क ज़ुकेरबर्गने बोहत छोटी उम्र में एक सॉफ्टवेयर बना डाला था जिसे उन्होंने में माइक्रोसॉफ्ट को मुफ्त में बेच दिया था जबकि वे उसके $500 तक ले सकते थे।
हर किसीमे बचपन से कोइना कोई चीज़ो का हुनर जरूर रेहता है जिसके जरिये वो अमीर बन सकता है।
4. स्कूल छोड़ दिया या ना पसंद किया 👀
इस बात का आप गलत अर्थ ना समझना। कई बार ऐसा होता है हमे स्कूल या कॉलेज छोड़ना पड जाता है क्यूंकि हमे लगता है हम वहां से अपनी तक़दीर नहीं लिख सकते।
और हम उस समय के दौरान ही जीवन में काफी कुछ सिख लेते है जिससे हम कामयाबी की तरफ बढ़ते चले जाते है जिसके कारण हमे स्कूल या कॉलेज छोड़ना पड़ता है।
बिलकुल ऐसा ही मार्क ज़ुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स ने भी किया था वे कॉलेज ड्रॉपआउट थे। क्यूंकि उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य मिल चूका था। और आजके समय में वे सफल इंटरप्रेन्योर है।
जरुरी नहीं की सफलता के लिए आप स्कूल या कॉलेज छोड़ दे लेकिन कुछ कारण वर्श छोड़ना पड़ता है तब भी आप इंटरप्रेन्योर बनने के काबिल होते है।
5. असफलता से नहीं डरना 👀
अगर आप भी जीवन में असफलता से नहीं डरते तो स्वागत है एंट्रेप्रेन्योरशिप की दुनिया में। 1000 में से 100 लोग रिस्क लेने के लिए तैयार है उसके बाद 100 असफल होते है उनमे से 10 लोग वो होते है जो असफलता से नहीं डरते और दुबारा रिस्क उठाते है।
और वह 10 लोगो को इंटरप्रेन्योर केहते है।
अगर आप दस बार गिर कर भी दुबारा उठने का ज़ज़्बा रखते है तो इसका एक ही अर्थ हुआ आप जीवन में बोहत बड़ी कामयाबी को गले लगाओगे।
में आपसे फिर कह रहा हूँ भगवान हमारी मेहनत का एक रत्ती भी व्यर्थ नहीं होने देता लेकिन शर्त है आप उस काम को नियमित रूप से करते रहो।
6. एक बार में कुछ विचार आजमाना 👀
क्या आपके अंदर ये हुनर है की आप एक समय में कई चीज़ो पर काम करलो। वैसे हमे हमेशा कोई भी एक काम पर ज्यादा फोकस रखना चाहिए। लेकिन एक इंटरप्रेन्योर एक साथ कई स्ट्रेटेजी पर काम करने का हुनर रखता है।
सफल लोगो का साधारण रहश्य एक यह भी है वह कभी हार्डवर्क में कम और स्मार्टवर्क में ज्यादा विश्वास रखते है। क्यूंकि इंटरप्रेन्योर सिर्फ एक नहीं कई आइडियाज पर काम करता है।
जरुरी नहीं आपके अंदर यह काबिलियत हो लेकिन स्मार्टवर्क कैसे किया जाता है यह आपको जरूर सीखना चाहिए।
7. अपने खुदके बिज़नेस का ग्राहक होना 👀
आपने मार्किट में अपना प्रोडक्ट लांच किया (ऑनलाइन, ऑफलाइन) अब क्या आप अपने ही प्रोडक्ट को खरीदना चाहेंगे ? और अगर हां तो क्यों ?
प्रोडक्ट लांच करने के बाद ऐसा माइंडसेट बनाओ की आप एक कस्टमर हो और अब आप उस प्रोडक्ट की पैकजिंग और गुण देखोगे उसके बाद क्या आपका उस प्रोडक्ट के साथ विश्वास बनता है या नहीं।?
इस तरह से आप अपने ही बिज़नेस के ग्राहक बनने के अपने बिज़नेस की ग्रोथ बढ़ा सकते हो।
हमेशा याद रखे जिस प्रोडक्ट को आप खुद नहीं खरीद सकते उसको सेल नहीं करना चाहिए। यह भूल हर कोई करता है शुरुआत में।
8. जीवन के साधारण मुश्केली का हल निकाल लेना 👀
लड़ाई, झगड़ो से हमेसा दूर रेहना चाहिए अगर आप ऐसा सोचते हो तो आप बोहत होशियार हो और ज्यादा सुखी भी। क्यूंकि इन सबमे पड़के आपका बोहत ज्यादा समय बर्बाद होता है।
अगर आप जीवन के छोटी बड़ी समस्या हल कर लेते हो यानि आप तैयार हो रहे हो अपने बिज़नेस के बड़ी मुश्केलिया हल करने के लिए। क्यूंकि जो इंसान अपने जीवन के परेशानिया हल नहीं कर सकता वह कभी इंटरप्रेन्योर भी नहीं बन सकता।
दोस्तों अगर आपके अंदर यह 8 नहीं फिर भी 6 गुण है तो इसका मतलब आप अभिसे सीरियल इंटरप्रेन्योर है। और जीवन में भी इंटरप्रेन्योर बनने के लिए काबिल है।
आज हम पैरेलल यूनिवर्स के लोगोने क्या सीखा:-

हमारे ब्लॉग को ईमेल द्वारा सब्सक्राइब करे और प्लीज इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना।
आपका बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।
Love & Respect
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...