झांसी की रानी : कंगना रनौत की जीवनी और उनसे जुड़े विवाद - Wikipedia Hindi

कंगना रनौत की जीवनी, इतिहास, परिवार, पुरस्कार (Kangana Ranaut Biography, age, family, caste in Hindi)


बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं। सुशांत राजपूत केस में एक बार फिर कंगना रनौत सुर्खियों में आ गई है। हमेशा से सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने हैं। इसी बीच उनके फैंस की निगाहें पल-पल उनपर ही टिकी हुई है। इसी बीच कुछ लोग उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। इसीलिए आज हम कंगना रनौत की जीवनी बायोग्राफी लेकर आए हैं।




कंगना रनौत को पांच बार फोर्ब्स की फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलीब्रिटीज की लिस्‍ट में जगह मिल चुकी है। कंगना रनौत की एक्टिंग स्किल की उनके विरोधी भी तारीफ करते हैं। हालांकि अपने बेहतरीन अभिनय के अलावा कंगना को उनके बेबाक बयानों को लेकर भी जाना जाता है। चाहे वह सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की बात हो या फिर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ विवाद का मामला हो, कंगना ने हमेशा बिना किसी की परवाह किए अपना पक्ष हमेशा खुलकर सामने रखा है। तो आईए जानते हैं कंगना रनौत के निजी जीवन के बारे में......



कंगना रनौत एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। जिन्‍होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपने आप को स्‍थापित किया है। उन्‍हें तीन बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और चार बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। वे भारत की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कंगना को भारतीय सिनेमा में सबसे ज्‍यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री के तौर पर पहचाना जाता है। कंगना रनौत को पांच बार फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलीब्रिटीज की लिस्‍ट में जगह मिल चुकी है।

कंगना रनौत का जन्म और परिवार


कंगना का जन्‍म 23 मार्च 1986 को हिमांचल प्रदेश के मंडी जिले के भांभला गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अमरदीप रनौत और मां का नाम आशा रनौत है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रंगोली रनौत है और एक छोटा भाई है जिसका नाम अक्षत है। कंगना के पिता एक व्यापारी थे।


कंगना की पढ़ाई


कंगना रनौत की प्रारंभिक पढ़ाई डी.ए.वी. स्‍कूल चंडीगढ़ से हुई थी। उनके पिता उन्हें एक डॉक्टर बनाना चाहते थे। जिसके लिए उनका परिवार उन्‍हें मेडिकल के पेशे में भेजना चाहता था, लेकिन 16 साल की उम्र में ही कंगना दिल्‍ली आ गईं और यहां उन्‍होंने थियेटर ग्रुप ज्‍वाइन कर लिया। यहीं से उनके करियर की शुरूआत हुई।


करियर की शुरूआत


दिल्ली आने के बाद कंगना रनौत ने थियेटर ग्रुप ज्‍वाइन कर लिया। हालांकि दिल्ली आने के बाद शुरूआती दिनों में कंगना को काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके पास ना रहने को घर था और ना ही पैसे। हालांकि उन्होंने बड़ी मुश्किलों से 4 महीने का एक्टिंग कोर्स किया। कंगना ने अभिनय सिखने के बाद फिल्मो में काम करने के लिए बहुत संघर्ष किया था। उस समय उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उन्होंने सिर्फ अचार और ब्रेड खाकर अपना गुजारा किया था।


अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के समय में वो फिल्‍म प्रोड्यूसर महेश भट्‌ट के संपर्क में आईं, जिससे उन्‍हें अनुराग बासू की रोमांटिक थ्रिलर फिल्‍म 'गैंगेस्‍टर' में लीड रोल मिला। उन्‍होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और इस फिल्‍म से उन्‍होंने दर्शकों के बीच में अपनी अच्‍छी छाप छोड़ी, इस फिल्‍म में किये उनके प्रदर्शन के लिये काफी सराहा गया और कंगना को इस फिल्‍म के लिये साल का बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू का अवार्ड भी मिला।

यहां पढें

पंजाब ई-लेबर कार्ड क्या है? ऑनलाइन लेबर कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें?



इसके बाद कंगना ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्‍में दीं। कंगना ने फैसन, वादा रहा, वो लम्‍हें, नॉकआउट, तनु वेड्स मनु, रेडी, सिमरन जैसी अनेकों हिट फिल्‍मों में काम किया है। हाल ही में कंगना की फिल्‍म 'मणिकर्णिका : झांसी की रानी' में उनके अभिनय की हर किसी ने तारीफ की। इस फिल्‍म में उनके द्वारा किया गया अभिनय अद्वितीय है। कंगना को अपनी फिल्मों के लिए पद्म श्री, नेशनल अवार्ड, फिल्म फेयर जैसे अवार्ड मिल चुके हैं।

सुर्खियों में कंगना


कंगना बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका नाम हमेसा से विवादों में रहा है। एक ओर जहां कंगना ने फिल्‍मों अपने अभिनय की वजह से सुर्खियां बटोरीं तो वहीं उनका नाम कभी ऋतिक रोशन तो कभी शाहिद कपूर के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहा। कंगना रनौत का विवादों से भी गहरा नाता रहा है।



बॉलीवुड के शुरूआती दिनों में ही कंगना रनौत अपने से 20 साल बड़े और विवाहित आदित्य पंचोली के साथ रिश्ते में आ गई थी। हालांकि बाद में कंगना रनौत ने आदित्य पर हिंसा का आरोप भी लगाया था। इसके अलावा कंगना का नाम अध्ययन सुमन और अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ भी जुड़ चुका हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने ऋतिक रोशन को अपना एक्स बताया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

यहां पढें

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, कैसे करें आवेदन?



हाल ही में सुशांत राजपूत केस में भी कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र सरकार और कंगना आमने सामने हैं। शिवसेना के खिलाफ बयानबाजी के चलते उन्हें मारने की धमकियां तक मिल चुकी है। जिसके चलते उन्हें सुरक्षा भी दी गई है। बीएमसी द्वारा उनके ऑफिस और घर में भी तोड़फोड़ की गई। जिसको लेकर उन्हें ट्वीट कर कई विवाहित बयान भी दिए हैं। हमेशा से सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत को इन दिनों लोग झांसी की रानी कहकर भी संबाेधन कर रहे हैं।


Tag :- kangna ranaut biography, kangna ranaut age, kangana ranaut father, kangana ranaut awards, kangana ranaut family, kangana ranaut first movie, kangana ranaut News


आपके लिए जरूरी आर्टिकल

रातों रात करोड़पति बनने का सुनहरा अवसर, 250 रूपए लगाकर बनें 1.5 करोड़ के मालिक
राफेल विमान क्या है? इसकी खासियत और PAK के F-16 और चीन के J-20 से तुलना
PMJDY : प्रधानमंत्री जनधन योजना क्या है? इसके फायदे क्या है? जीरो बेलेंस खाता कैसे खुलवाएं?
जानिए जनधन खाते का बैलेंस चेक करने के तीन तरीके
एमएसएमई क्या है? एमएसएमई लोन कैसे लें
 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online