क्या आप भी हैं फ्रॉड फोन कॉल्स से परेशान, अब गूगल बताएगा, आपको कौन और किस काम के लिए कर रहा है फोन - Wikipedia Hindi
नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। दोस्तों डिजीटल जमाने के साथ-साथ लोगों ने फ्रॉड करने के तरीकों को भी डिजीटल कर दिया है। इसलिए हमारे मोबाइल फोन पर आए दिन फ्रॉड करने के लिए अलग-अलग तरह के मैसेज और फोन कॉल्स आती रहती है। जिनसे ज्यादातर लोग परेशान ही होते हैं। आज हम इस पोस्ट में इसी से संबंधित जानकारी देने वाले हैं।
दोस्तों अब आपके पास किसका फोन आ रहा है यह आपको गूगल बताएगा। जी हां, गूगल अब यूजर्स को बताएगा कि कौन कॉल कर रहा है? गूगल न सिर्फ काॅल करने वाले व्यक्ति का नाम बताएगा बल्कि कॉल करने की वजह और कॉलर का लोगो भी दिखाएगा। दरअसल, गूगल वेरिफाईड कॉल्स फीचर पर काम कर रहा है। जल्द ही ये फीचर लॉन्च होने वाला है।
सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, गूगल द्वारा स्वीडिश प्रमुख Truecaller के लिए बोली लगाई गई है। जिसके बाद गूगल इस ऐप को नए तरीके से पेश करेगी। गूगल का यह फीचर पहले चरण में भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। साथ ही इसे अमेरिका, मैक्सिको, ब्राजील, स्पेन में भी पायलट प्रोजेक्ट के तहत पेश किया जाएगा। इससे सबसे ज्यादा फायदा भारतीयों को होने वाला है। इसलिए आपके लिए ये जानकारी बहुत ही लाभदायक होने वाली है।
Read Also..
➢ रातों रात करोड़पति बनने का सुनहरा अवसर, 250 रूपए लगाकर बनें 1.5 करोड़ के मालिक
➢ राफेल विमान क्या है? इसकी खासियत और PAK के F-16 और चीन के J-20 से तुलना
➢ PMJDY : प्रधानमंत्री जनधन योजना क्या है? इसके फायदे क्या है? जीरो बेलेंस खाता कैसे खुलवाएं?
गूगल के इस फीचर का मकसद फ्रॉड फोन काॅल पर लगाम लगाना है। बता दें कि इस समय दुनियाभर में फ्रॉड कॉल्स एक बड़ी समस्या बन गई है। ऐसे में गूगल का वेरिफाइड कॉल्स फीचर रोलआउट के बाद इस तरह कि समस्याओं पर लगाम लगाने में मदद करेगी। साथ ही यूजर्स को इनसे बचाया जा सकेगा।
पिछले साल ही गूगल ने अपने यूजर्स को एसएमएस री-वेरिफाइ फीचर दिया था। जिसके जरिए अनजान मैसेज को वेरिफाई किया जा सकता है। यूएस और ब्राजील में एक स्टडी में पाया गया कि वेरिफाइड एसएमएस ने ब्रांड्स के प्रति कंज्यूमर का विश्वास बढ़ाया है। बता दें कि गूगल के पास Neustar, Five9, Vonage, Aspect, Bandwidth, Prestus, Telecall, और JustCall सहित भागीदार हैं, जिसका प्रयोग कॉल्स वेरिफाई के लिए किया जाता है।
दोस्तों अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम आपको क्या जानकारी देने वाले थे और ये जानकारी आपके लिए कितनी लाभदायक है। इसलिए अगर आप भी फ्रॉड कॉल्स से परेशान हैं तो बहुत जल्द गूगल आपके लिए सौगात लेकर आने वाला है। इसलिए हर जानकारी पढ़ने के लिए जुड़े रहें विकिपीडिया हिंदी के साथ, सब कुछ हिंदी में....
ये भी पढ़िए जनाब
➢ पर्सनल लोन क्या है? पर्सनल लोन कैसे लें?
➢ 5 मिंट में 50 हजार रूपए का ई मुद्रा लोन कैसे लें
➢25 हजार रूपए से 5 लाख रूपए का कोविड-19 पर्सनल लोन कैसे लें
➢ घर बैठे 25 लाख रूपए का आधार लोन कैसे लें

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...