राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005(National Curriculum Framework 2005)
आज हम आपको राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005(National Curriculum Framework 2005) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगीं। जैसा कि आप सभी को पता होगा कि CTET,KVS, Reet, Mptet, PGT, TGT, UPTET and Outher TET के पेपर में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। तथा प्रतियोगी छात्र परीक्षा की दृष्टि से आवश्यक जानकारी से परिचित हो सके ।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005(National Curriculum Framework 2005)
- राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 (NCF 2005) का उद्धरण रविंद्र नाथ टैगोर के निबंध “सभ्यता और प्रगति” से हुआ है।जिसमें उन्होंने बताया है कि सृजनात्मकता उदार आनंद बचपन की कुंजी है।
- राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 का अनुवाद संविधान की आठवीं अनुसूची में दी गई सभी भाषाओं में किया गया है।
- यह विद्यालय शिक्षा का अब तक का नवीनतम राष्ट्रीय दस्तावेज है।
- मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर प्रोफ़ेसर यशपाल की अध्यक्षता में देश की चुनी हुई, विशेषज्ञों, विद्वानों ने शिक्षक को नई राष्ट्रीय चुनौतियों के रूप में देखा।
- नेशनल स्टीयरिंग कमेटी की स्थापना प्रोफेसर यशपाल की अध्यक्षता में की गई थी।
NCF 2005 के 5 सिद्धांत है।
1. ज्ञान को स्कूल के बाहर जीवन से जोड़ा जाए।
2. पढ़ाई को रटन्त प्रणाली से मुक्त
3. पाठ्य चर्चा पाठ्यपुस्तक केंद्रित न रह जाए।
4. कक्षा कक्ष को गतिविधियों से जोड़ा जाए एवं इसे लचीला बनाया जाए।
5. राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति आस्थावान विद्यार्थी तैयार हो या राष्ट्रीय महत्व के बिंदुओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा(NCF 2005) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न व उसके उत्तर
1. करिकुलम किस भाषा का शब्द है?
उत्तर- लेटिन भाषा का
2. NCF 2005 का भाषा फॉर्मूला है?
उत्तर- त्रिभाषायी फार्मूला [क्रमशः प्रथम- हिंदी( राष्ट्रीय भाषा/ राज्य की भाषा), द्वितीय- अंग्रेजी( अंतरराष्ट्रीय भाषा), तृतीय- स्थानीय भाषा( पंजाबी, संस्कृत, तमिल)]
3. यशपाल शर्मा समिति में कुल कितने सदस्य थे?
उत्तर- 38
4. NCF 2005 का प्रारंभ रविंद्र नाथ टैगोर के किस निबंध से होती है?
उत्तर- सभ्यता और प्रगति
5. NCF 2005 मैं बल दिया गया है?
उत्तर- शांति के लिए शिक्षा
6. NCF 2005 बल देती है?
उत्तर- करके सीखने पर
7. NCF 2005 के अनुसार मार्गदर्शक सिद्धांत में निहितार्थ है?
उत्तर- ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना
8.NCF 2005 में किन शिक्षण सूत्रों के अधिकतम प्रयोग का सुझाव दिया है?
उत्तर- ज्ञात से अज्ञात की ओर एवं मूर्त से अमूर्त की ओर
9. विद्यालय शिक्षा का अब तक का नवीनतम राष्ट्रीय दस्तावेज है?
उत्तर- NCF 2005
10. इस मंत्रालय की पहल परNCF 2005 तैयार किया गया था?
उत्तर- मानव संसाधन विकास मंत्रालय
यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है। तो ये पोस्ट अपने दोस्तो को शेयर करें।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...