डिजिटल इंडिया : कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 गलतियां, हो जाए सावधान

 


नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल हर कोई करता है। लेकिन इंटरनेट के इस्तेमाल करते समय आप कितनी गलती करते हैं, ये बुहत कम लोग ही जानते होते हैं, जिसका बाद में उन्हें खामियाजा झेलना पड़ता है। इसलिए आपको इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। 


इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ-साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी और हैकिंग के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए हमें इंटरनेट का उपयोग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो इसका जवाब आपको यहां मिलेगा। क्योंकि हम आपको यहां पर हर जानकारी सही ढंग से सबसे पहले पहुंचाने का उद्देश्य रखते हैं तो आईए जानते हैं कुछ खास बातें.....



1. हर अकाउंट का रखें अलग पासवर्ड 


आजकल हर किसी का सभी सोशल मीडिया पर अकाउंट होता है। कुछ लोग तो फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक से ज्यादा अकाउंट बनाकर रखते हैं। लेकिन ऐसे में कुछ लोग क्या करते हैं कि ज्यादा अकाउंट होने के कारण एक ही पासवर्ड सभी प्लेटफार्म पर लगा देते हैं। हर अकाउंट का एक जैसा पासवर्ड होने से आपको याद करना तो असान होता है। लेकिन ये आपके लिए भी काफी खतरनाक हो सकता है। 


हर अकाउंट का एक ही पासवर्ड नहीं रखना चाहिए क्योंकि अगर हैकर्स के पास एक भी पासवर्ड चला जाता है, तो सभी अकाउंट पर हैक होने का खतरा मंडराने लगता है। इसलिए आपके अकाउंट हैक हो जाता है। अपने अकाउंट व डाटा को सुखरिक्ष रखने के लिए हमेशा ध्यान रखें कि हर अकाउंट का अलग-अलग पासवर्ड बनाएं। ऐसा करने से आपका निजी डाटा सुरक्षित रहेगा।



2. Click करते समय वेबसाइट का URL जरूर चेक करें


हमारे पास दिनभर बहुत सारे मैसेज आते हैं। जिनमें से कुछ मैसेज के साथ एक लिंक होता है। जिसके साथ लिखा होता है कि ओपन करें और लाखों रूपए कमाएं या फिर कोई भी आपको लुभाने के लिए लिखा होता है। ऐसे में आपको उस वेबसाइट को ओपन करने से पहले उसका यूआरएल एक बार जरूर चेक करना चाहिए। 


आप जब भी कोई वेबसाइट ओपन करते हैं तो हमेशा वेबसाइट के URL को चेक करें। वो वेबसाइट https से शुरू होना चाहिए। क्योंकि https एक सिक्योर कनेक्शन होता है। इसमें किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं होता है। क्योंकि https को गूगल चला रहा होता है। जबकि गूगल के कारण आपका डाटा सेफ होता है। इसलिए कोई भी वेबसाइट खोलने से पहले एक बार यूआरएल जरूर चेक करें।



3. फ्री वाई-फाई कनेक्शन से बचें


वैसे तो आजकल हर कंपनी द्वारा आपको भर-भरकर इंटरनेट और स्पीड दी जाती है कि आपको वाईफाई की जरूरत ही नहीं होती है। लेकिन कई बार हम क्या करते हैं कि किसी बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर फ्री के वाईफाई मिलने पर उनसे कनेक्ट कर लेते हैं। जो हमारे लिए खतरनाक साबित होता है।


वहीं फ्री वाई-फाई या असुरक्षित वाईफाई कनेक्शन का इस्तेमाल करते हुए शॉपिंग और बैंकिंग कभी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसे करते समय हम जिसका इंटरनेट डाटा इस्तेमाल कर रहे हैं, वाे हमारे फोन से डाटा चुराकर हमारे निजी डाटे का गलत इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में आप कभी भी किसी हैकर्स का शिकार हो सकते हैं। 



4. सभी फाइलों का बैकअप जरूर बनाएं


हम कई बार कोई फाइल्स बनाते हैं। अगर वो डिलीट हो जाए तो उसे दोबारा से बनाना मुश्किल होता है। इसलिए हमे कोई भी काम करते समय या फिर फाइल्स बनाने के बाद उसका एक बार बैकअप जरूर लेना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने के बाद अगर वो फाइल्स डिलीट हो जाती है तो उसे दोबारा रिस्टोर करना आसान हो जाता है।


हमारा आज हर काम व्हट्सएप पर होता है। इसलिए व्हट्सएप पर भी बैकअप की ऑपशन होती है। जिसके जरिए हम हमारे पूरे डाटा का बैकअप लेकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। जिसका बाद में जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सकता है। इसलिए हमें हर फाइल का बैकअप जरूर लेना चाहिए। 



5. भूलकर भी किसी के साथ बैंकिंग डिटेल शेयर न करें 


आज हर व्यक्ति का अपना अकाउंट हैं और बैंक जाने का झंझट खत्म करते हुए हम सभी नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं लेते हैं। जिसके बाद कहीं भी कभी भी हम अपने बैंकिंग से संबंधित काम निपटा लेते हैं। लेकिन आज के समय में डिजीटल फ्रॉड करना बहुत असान हो गया है। लोग ऑनलाइन होने के कारण ज्यादा झांसे में आते हैं।


इसलिए ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए आपको अपने निजी और बैंकिग डिटेल्स को किसी के साथ फोन या ई-मेल या फिर SMS के जरिए शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में आप भी किसी फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।



क्या समझें :


दोस्तों ये हैं इंटरनेट चलाते समय बरतने वाली 5 सावधानियां, जिनसे आप भी सुरक्षित रहेंगे और आप फ्रॉड भी बचेंगे। इसलिए इंटरनेट चलाते समय इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online