Avast की चेतावनी : एंड्रॉयड यूजर्स हो जाएं सावधान, आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं ये 21 ऐप, देखिए पूरी लिस्ट
नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। दोस्तों हम मोबाइल फोन में जितने भी ऐप्स चलाते हैं, उनमें से कुछ ऐप्स ऐसे हैं, जो चलाने से पहले हमसे परमिशन मांगते हैं। ये ऐप हमारे फोन का पूरा डाटा अपने पास रखते हैं मतलब कि ये मोबाइल ऐप्स कभी भी हमारे प्राइवेट डाटा का मिस यूज कर सकते हैं। इसलिए हमारे Google Play Store में ऐसे बहुत सारे ऐप्स हैं, जो हमारे फोन हीं नही बलकि आपके लिए भी नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं।
साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने Google Plays Store पर मौजूद 21 गेमिंग ऐप को लेकर चेतावनी जारी की है, जो सुरक्षा के लिहाज से काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। साइबर सिक्योरिटी कंपनी के मुताबिक 21 में से 19 गेमिंग ऐप मौजूद वक्त में डाउनलोड के लिए Google Play Store पर उपलब्ध हैं। ये ऐप्स आपके फोन के लिए खतरा बन सकते हैं। इसलिए भूलकर भी इन ऐप्स को डाउनलोड नहीं करना चाहिए।
ट्रोजन फैमिली का हिस्सा हैं ये ऐप्स
Avast ने इस हफ्ते की शुरुआत में इन 21 गेमिंग ऐप्स को रिपोर्ट किया था, जो हिडेन ऐड्स फैमिली ट्रोजन का हिस्सा हैं। यह ऐप्स सुरक्षित और यूजफुल होते हैं। लेकिन इन ऐप के जरिए बाहर के ऐड्स को डिस्प्ले करने का काम किया जाता है। यह ऐड्स कई मामलों में यूजर्स के लिए खतरनाक हो सकते है।
Sensor Tower की रिपोर्ट के मुताबिक इन 21 ऐप्स की Play Store पर कुल 80 लाख बार डाउनलोडिंग की गई है। हालांकि Google की तरफ से रिपोर्ट किये गए 21 गेमिंग ऐप को लेकर कोई जानकारी साझा नही की गई है। इसलिए आपको भी इन ऐप्स को डाउनलोड करने से जरा संभलना होगा।
ये हैं 21 खतरनाक ऐप्स
1. Shoot Them
2. Crush Car
3. Rolling Scroll
4. Helicopter Attack - NEW
5. Assassin Legend - 2020 NEW
6. Helicopter Shoot
7. Rugby Pass
8. Flying Skateboard
9. Iron it
10. Shooting Run
11. Plant Monster
12. Find Hidden
13. Find 5 Differences - 2020 NEW
14. Rotate Shape
15. Jump Jump
16. Find the Differences - Puzzle Game
17. Sway Man
18. Desert Against
19. Money Destroyer
20. Cream Trip - NEW
21. Props Rescue
डाटा चुराने वाले तीन खतरनाक ऐप्स
Google Play Store पर डाटा चुराने वाले तीन मोबाइल ऐप्स की पहचान हुई है। बच्चों का डाटा चुराने वाले इन ऐप्स के बारे में डिजिटल अकाउंटेबेलिटी (IDCA) की तरफ से जानकारी दी गई है। यह तीनों ऐप Cats & Cosplay, Number Coloring और Princess Salon हैं। इन तीनों एंड्राइड ऐप ने कुल 20 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं। IDCA ने इन ऐप्स को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। ऐसे में अगर आप भी इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत इन्हें प्ले स्टोर से हटा दें।
क्या समझें....
दोस्तों हमने आपको पूरी जानकारी देने के साथ-साथ 21 ऐप्स की लिस्ट भी दी हैं, जो आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए अगर आपके मोबाइल में भी इनमें से कोई ऐप इंस्टाल है तो कृप्या उसे जल्द से जल्द डिलीट किया जाए। अन्यथा कहीं आपको बाद में बड़ी गलती का खामियाजा न भुगतना पड़े।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...