संज्ञा की परिभाषा, संज्ञा के भेद व उसके उदाहरण
संज्ञा
आज हम आपको संज्ञा की परिभाषा, संज्ञा के भेद व उसके उदाहरण के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगीं। जैसे:- Patwari, Police, SSC, Railway, Banking, UPSC, UPPCS, RPSC, Police, SI & Others में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। तथा प्रतियोगी छात्र परीक्षा की दृष्टि से आवश्यक जानकारी से परिचित हो सके ।
संज्ञा की परिभाषा :- किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को ही संज्ञा कहते हैं। जैसे – मनुष्य (जाति), अमेरिका, भारत (स्थान), बचपन, मिठास(भाव), किताब, टेबल(वस्तु) आदि।
संज्ञा के पांच भेद होते हैं:
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- जातिवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा
- द्रव्यवाचक संज्ञा
- समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा
संज्ञा के मुख्य रूप से तीन भेद होते हैं:-
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- जातिवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक संज्ञा :- जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे –
व्यक्ति :-राम,सोहन, सीता, किशन, पवन, नेहा , अजय, आदि |
स्थान :- जयपुर, आगरा, लखनऊ, भोपाल, हरियाणा, भारत, आमेरिका, नेपाल आदि |
पुस्तक :- गीता, महाभारत, कामायनी, रामचरितमानस आदि |
नदी :- गंगा, यमुना, नर्मदा,कावेरी, सतलज, माही, महानदी आदि |
पर्वत :- हिमायल, अरावली, विंध्याचल आदि |
जातिवाचक संज्ञा :- जिस शब्द से किसी प्राणी या वस्तु की समस्त जाति का बोध होता है,उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-
जाति :- ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत, हिन्दू, इस्लाम, सिख आदि |
प्राणी :- गाय, कुत्ता, मानव, स्त्री, पुरुष आदि ।
वस्तु :- मेज, कुर्सी, सब्जी, फल, बाइक, साइकिल आदि |
जातिवाचक संज्ञा के दो भाग होते है
द्रव्यवाचक संज्ञा
समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा
द्रव्यवाचक संज्ञा :- जब किसी संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य या धातु का बोध हो तो उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – दूध , दही, घी, तेल, पानी आदि |
या जिन वस्तु से नई वस्तु बनाई जाती है वे भी द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाती हैं। जैसे
सोना, चाँदी, लकड़ी, लोहा, दूध आदि |
समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा :- जब किसी संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है तब उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-
कक्षा, सेना, सभा, भीड़, परिवार, वर्ग, दल, संघ, समुदाय आदि |
भाववाचक संज्ञा :- जिस संज्ञा शब्द से पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, भाव या दशा,धर्म आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं |
गुण :- अच्छाई, बुराई, ईमानदारी आदि |
अवस्था :- बचपन,बुढ़ापा, जवानी आदि |
दशा :- ऊँचाई, लम्बाई, चौड़ाई आदि |
कार्य :- सजावट, लिखावट आदि |
यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है। तो ये पोस्ट अपने दोस्तो को शेयर करें।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...