सौरमंडल क्या है? सौरमंडल में कितने ग्रह है? ग्रहों के नाम , ग्रहों के आकार

 


आज हम आपको सौरमंडल क्या है? सौरमंडल में कितने ग्रह है? ग्रहों के नाम , ग्रहों के आकार के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगीं। जैसे:- Patwari, Police, SSC, Railway, Banking, UPSC, UPPCS, RPSC, Police, SI & Others में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। तथा प्रतियोगी छात्र परीक्षा की दृष्टि से आवश्यक जानकारी से परिचित हो सके ।  

 सौरमंडल क्या है? 

सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं और अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल कहते हैं ।

हमारा सौरमंडल सूर्य, 8 ग्रहों, उपग्रहों एवम् क्षुद्र ग्रहों से मिलकर बना है । यह आकाश गंगा निहारिका (Milky way galaxy) की ओरियन भुजा (Oriyan arm) में स्थित है । 

सूर्य अपने समस्त सौरमंडल परिवार सहित आकाश गंगा के केन्द्र के चारों ओर चक्कर लगाता हैं । आकाश गंगा का स्वरूप सर्पिलाकर है।

सौर मंडल को ऊपर से देखने पर सभी ग्रह सूर्य की वामावर्त (Antilockwise) दिशा में परिक्रमा करते है। जिस दिशा में सूर्य घूर्णन करता है ।


सूर्य (sun)



सूर्य अथवा सूरज सौरमंडल के केन्द्र में स्थित एक तारा जिसके चारों तरफ पृथ्वी और सौरमंडल के अन्य अवयव घूमते हैं। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है और उसका व्यास लगभग 13 लाख 10 हज़ार किलोमीटर है जो पृथ्वी से लगभग 100 गुना अधिक है।

 ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। परमाणु विलय की प्रक्रिया द्वारा सूर्य अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है। 

यहां भी पढ़े :-राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005

ग्रह(PLANETS) :- सभी ग्रह अपने अक्ष पर घूमते हुए सूर्य की परिक्रमा करते है। सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर पश्चिम से पूर्व की ओर परिभ्रमण करते है।

केवल शुक्र व अरुण इसके अपवाद है क्योंकि ये पूर्व से पश्चिम दिशा ने घूमते है।

आकार के अनुसार ग्रहों का क्रम(छोटे से बड़ा) :- बुध, मंगल, शुक्र, पृथ्वी, वरुण, अरुण, शनि एवम् बृहस्पति।


बुध (Mercury) 



  • सूर्य का सबसे निकटवर्ती ग्रह है
  • वायु मण्डल का लगभग अभाव जिससे दिन में अत्यधिक गर्म एवम् रात ने ठंडा है।
  • परिक्रमा की गति सर्वाधिक, मात्र 88 दिन में सूर्य का एक चक्कर पूर्ण ।
  • इसे सूर्यास्त और सूर्योदय के समय क्षितिज के निकट देखा जा सकता है।
  • इसकी सतह का तापमान +340°C ओर -270°C के बीच रहता है।

शुक्र(Venus) :-  बादलों से घिरा ग्रह 



  • इस ग्रह के चारों ओर सल्फ्यूरिक एसिड के बादलों से घिरा है जो सूर्य के अधिकांश प्रकाश को परावर्तित कर देता है जिससे यह सर्वाधिक चमकीला ग्रह है।
  • इसे भोर का तारा एवम् सांझ का तारा भी कहते है।
  • शुक्र का 1 दिन इसके वर्ष से बड़ा होता है । इसे अपने अक्ष पीआर घूमने में सर्वाधिक समय 243 दिन लगता है।जबकि सूर्य की परिक्रमा में 255 दिन लगते है।
  • अक्ष पर घूर्णन की दिशा  पूर्व से पश्चिम घूमता है 
  • चन्द्रमा की तरह शुक्र की भी कलाएं होती है। यदि शुक्र की सभी कलाएं देखनी हों तो इसके लिए लगभग 20 माह लगते है।

पृथ्वी (Earth): 



  • एक मात्र ग्रह जिस पर जीवन व पानी मौजूद है।
  • पानी के कारण यह अंतरिक्ष से नीली दिखाई देने के कारण इसे नीला ग्रह भी कहते है।
  • आकार व बनावट में शुक्र ग्रह के समान है।
  • इसका घूर्णन अक्ष 231/2°  पर झुका है जिसके कारण मौसम बदलते हैओर ध्रुवीय टोपियां (Polar caps) बनती है
  • पृथ्वी संपूर्ण रूप से गोल नहीं है।भूमध्य रेखा पर यह उभरी हुई है तथा ध्रुवों पर कुछ चपटी हैं।

मंगल (Mars) :


  • लाल ग्रह के नाम से प्रसिद्ध है।
  • मंगल पर एक दिन 24 घंटे 37 मिनट का है और एक वर्ष, पृथ्वी वर्ष का 1.88 गुना है
  • इसका घूर्णन अक्ष 25° से झुका हुआ है और इस पर भी ऋतुएं और ध्रुवीय टोपियां बनती है।
  • मंगल ग्रह के वर्ष और उसकी ऋतुओं की अवधि हमारे वर्ष और हमारी ऋतुओं की अवधि से दुगुनी है।
  • मंगल ग्रह बसन्त ऋतु में हरित रंग का होता है और शरद ऋतु में भूरे रंग का होता है।

बृहस्पति (Jupiter) 



  • सबसे बड़ा ग्रह है 
  • वायु मण्डल में हाइड्रोजन व हीलियम गैस की प्रधानता है
  • दिन की अवधि सबसे कम 9 घंटे 56 मिनट
  • शुक्र ग्रह के बाद सबसे चमकीला ग्रह
  • इस ग्रह के चारों ओर अनेक वलय (Ring) दिखाई देती है और यह ग्रह रेडियो तरंगे विकसित करता है
  • बृहस्पति ग्रह में बादलों में लगातार बिजली चमकती रहती है।

शनि (Saturn) :- वालयो से घिरा हुआ ग्रह



  • शनि के चारों ओर वलय है जिसके कारण यह सर्वाधिक सुन्दर ग्रह माना जाता है।
  • उपग्रहों की संख्या सर्वाधिक है।
  • इसके सुन्दर वलय की छोटी दूरबीन से भी देखा जा सकता है।
  • यह दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • यह बहुत ठंडा ग्रह है, जिसकी सतह का तापमान -184°C है।
यहां भी पढ़े :-Antonyms

अरुण (Uranus)



  • वायु मण्डल में हाइड्रोजन, हीलियम व मीथेन गैसों की प्रधानता होती है।
  • इसके चारो हल्के वलय है।
  • यह इसकी कक्षा तल से 98° डिग्री का झुकाव लिए घूर्णन करता है।
  • अपनी अक्ष पर यह 17 घंटे 14 मिनट में घूमता है।
  • सूर्य की परिक्रमा करने में 30700 दिन एलजी जाते है।


वरुण(Neptune)



  • सौरमंडल का सबसे बाहरी ग्रह है
  • वायु मण्डल में मीथेन गैस की प्रधानता है।
  • इस ग्रह के तापमान -237°C रहता है।
  • यह एक तूफानी ग्रह है जिसकी तेज हवाओं की रफ्तार 2400 किमी. प्रति घंटे से चलती है।
  • इस ग्रह के रंग हल्का नीला है।

यम (Pluto) 



पूर्व में यह सौरमंडल का एक ग्रह था परन्तु अब इसके ग्रह का दर्जा समाप्त कर दिया गया है।

यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है। तो ये पोस्ट अपने दोस्तो को शेयर करें।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online