संतुलित आहार में क्या सामिल कर सकते है?

क्या आप स्वस्थ्य और तंदरुस्त रहना चाहते है तो अभी इसे फॉलो करना चालू कर दे नहीं तो हो जाएगा बहुत नुकसान।
हेल्लो दोस्तो, आशा करता हूं आप सभी को मेरा पोस्ट पसंद आ रहा होगा! वर्तमान समय में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है और साथ ही साथ सभी अपने कामों में इतने व्यस्त है कि अपनी सेहत पर बहुत लोग ध्यान नहीं से पा रहे है। 
किसी ने बहुत अच्छी बात कही है - "स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है " इसलिए हमे अपने स्वास्थ्य के प्रति भी बहुत सजग रहना होगा। तभी हम स्वस्थ और तंदुरुस्त हो पाएंगे।
इसके लिए आपको अपने दैनिक जीवन में योगा, व्यायाम और खान पान पर ध्यान देना होगा। अपने खानपान में हरी सब्जी के साथ साथ विभिन्न चीजे जैसे सलाद (Salad) को भी स्थान देना होगा।

What to include in a balanced diet?संतुलित आहार में क्या सामिल कर सकते है?

सलाद (Salad)

सलाद सभी को पसंद है साथ ही साथ यह देखने में भी अतिमनमोहक लगता हैं। आपके भोजन में यदि सलाद हो तो क्या बात है क्योंकि सलाद में पोषक तत्व, विटामिन, मिनरल्स व फाइबर होते है। सलाद खाने से हमारे शरीर में स्फूर्ति एवम् स्वस्थ रहता है। अपने भोजन में सलाद मिला लेने से ही खाने में टेस्ट और एक नया व्यंजन भी मिल जाता है। 
 

सलाद में क्या क्या डाले?

सलाद में निम्न फलो व सब्जियों को सामिल कर सकते है-
टमाटर, खीरा, मुली, गाजर, चुकंदर, शकरकंद(शलजम), शिमला मिर्च, ककड़ी, प्याज, धनिया, पत्तागोभी, पालक, हरा मटर, हरी मिर्च, काला नमक या सेंधा नमक ।

फल - संतरा, अंगूर, सेब, अनार, पाइनएप्पल।

अंकुरित चने - मूंग के चने, मूंगफली, हरा चना, चना।


सलाद के फायदे -

1. सलाद खाने से मस्तिष्क तेज होता है ।
2. खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
3. आंखो की रोशनी तेज होता है।
4. सलाद खाने से फैट/कोलेस्ट्रॉल को घटाता है।
5. सलाद खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है 
6. सलाद खाने से नींद अच्छी आती है।
7. सलाद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ती है


सलाद खाने से हानि-

सलाद खाने से किसी भी प्रकार की कोई भी हानि नहीं होती। विभिन्न प्रकार के सलादो को अपने भोजन में उपयोग कर सकते है। किसी भी प्रकार के फलों या सब्जियों को खाने के लिए मनाही है तो उन चीजों का सेवन न करे।


खाने के बाद कुछ मीठा खाए -

भोजन के पश्चात कुछ भी छोटा सा मीठा खाए जिससे आपको भोजन में कुछ अच्छा लगे। नही तो भोजन के पश्चात छोटा सा गुड़ खा ले गुड खाने से भोजन को पचाने में मदद करता है। और स्वाद में भी कुछ बदलाव लाता है।

निश्चित मात्रा में भोजन करे -

कई बार हम भोजन इतना स्वादिष्ट लगता है की हम भूल जाते है की हमे और भोजन नहीं करना था जिससे हम अधिक भोजन कर लेते है। और बाद में यह बहुत खराब लगता है। क्योंकि जितना आप पचा सको उतना ही खाना खाओ किसी के कहने या किसी अन्य कारण से भी बहुत अधिक भोजन नही करना चाहिए। बहुत ज्यादा अधिक भोजन करने से फैट या मोटापा बढ़ने का खतरा है। और मोटापा आने के बाद तो बहुत सारे बीमारी का भी खतरा रहता है

भोजन में अपने कुछ चीजों का काम उपयोग करे -

भोजन में  कुछ चीजों का उपयोग कम करे जैसे नमक , मिर्च, मशाला , तेल आदि इनका उपयोग कम करना जरूरी है क्योंकि इनसे फैट और ब्लडप्रेशर बढ़ता है इसका भी ध्यान रखते हुए इनका उपयोग करे। 

योग ज़रूर करे -

जैसे किसी गाड़ी को हम सर्विसिंग करवाते है वैसे ही हमारे शरीर को सर्विसिंग करने का तरीका योग या व्यायाम है। क्योंकि अगर आपने योग और व्यायाम कर लिए तो पूरे शरीर का सर्विसिंग भी कर लिया है। अगर आप भी योग करना चाहते है लेकिन आपके पास समय नहीं हैं या आपको योग करना नही आता है तो आप बस एक सूर्य नमस्कार के लीजिए। इससे पूरे शरीर का व्यायाम एक साथ ही हो जाता है। 

निष्कर्ष -

इस पोस्ट मे हमने जाना की संतुलित आहार में क्या सामिल कर सकते है । साथ ही हमने विभिन्न प्रकार के सलादो के बारे में जाना है। और इसके फायदे के बारे में भी हमने सीखा। 
 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online